नबील अनाने ने निको कैरिलो के खिलाफ जीवन बदल देने वाली वर्ल्ड टाइटल जीत के बाद कहा – ‘मैं विनम्र रहूंगा’

Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 67

थाई-अल्जीरियाई सनसनी नबील अनाने ने साबित कर दिया है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

24 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में हुए ONE 170 में 20 वर्षीय स्टार ने स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट निको कैरिलो को पहले राउंड में धूल चटाकर ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

इस जीत ने अनाने की स्टार पावर में चार चांद लगा दिए हैं और अब उन्होंने डिविजनल चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच तय कर लिया है।

ये अनाने के करियर का सबसे यादगार और शानदार प्रदर्शन था। उन्होंने “किंग ऑफ द नॉर्थ” को अपनी घातक बॉक्सिंग का शिकार बनाया।

Team Mehdi Zatout के स्टार को 26 पाउंड की अंतरिम बेल्ट जीतने के लिए तीन नॉकडाउन करने में तीन मिनट से भी कम समय लगा।

उन्होंने अपनी जीत के बारे में कहा:

“मैं जब छोटा था, उसके बाद से इतना उत्साहित कभी नहीं हुआ था। और ऐसा लगता है कि इस फाइट के लिए बचपन में जाकर एक छोटा लड़का बन गया।

“मैं जानता था कि मुझे इस फाइट में अपना सौ फीसदी देना है। मैंने नॉकआउट की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन इतना कहा था कि अगर ओपनिंग होगी तो उसके लिए जरूर जाऊंगा।”

यकीनन, अनाने ने मौका के पूरा फायदा उठाया और कैरिलो को ONE में पहली हार का स्वाद चखाया।

इस जीत के साथ वो मॉय थाई के शिखर पर पहुंच गए हैं और उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए अपने परिवार का धन्यवाद किया:

“मेरे पिता ने मुझे रोजाना पुश किया, जिम में ट्रेनिंग करवाई और प्रेरित किया। मेरी मां मेरे लिए हर दिन खाना बनाती हैं। उनका बहुत धन्यवाद करता हूं।”

नए ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने की वजह से मिले पैसे और लोकप्रियता को लेकर पूरी तरह से सजग हैं।

उन्होंने वादा किया है कि वो अपने माता-पिता और कोचों की देखरेख में अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे:

“मेरे पीछे काफी सारे लोग हैं। मेरे कई कोच हैं। मेरे माता-पिता ने सिखाया कि कैसे सही तरीके से खुद को रखना है। मैं आश्वस्त हूं कि मैं विनम्र और सही रास्ते पर रहूंगा। मैं नाम और पैसा कमाने के बावजूद प्रैक्टिस और मेहनत करना जारी रखूंगा।”

अनाने की नजरें सुपरलैक के खिलाफ रीमैच पर: ‘मैं तैयार हूं’

नबील अनाने के पास ONE 170 में निको कैरिलो के खिलाफ आई वर्ल्ड टाइटल जीत की खुशियां मनाने के लिए थोड़ा ही समय है।

इसके बाद वो सुपरलैक कियातमू9, जिन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है और वो अनाने को हराने वाले आखिरी फाइटर हैं, के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में उतरेंगे।

थाई-अल्जीरियाई स्टार को “द किकिंग मशीन” के खिलाफ अपने प्रमोशनल डेब्यू में नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसके बाद से वो लगातार जीत रहे हैं:

“सबसे पहले मैं सुपरलैक का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जो मुझे उनके खिलाफ मौका मिल रहा है। सुपरलैक के खिलाफ मिली हार के बाद से मैं लगातार खुद में सुधार कर रहा हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं।”

अनाने और सुपरलैक के बीच का मुकाबला 23 मार्च को जापान में होने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang में होगा।

इस ऐतिहासिक और बड़े मुकाबले में दो महीने से भी कम समय बचा है और अनाने जरा भी समय ज़ाया नहीं करना चाहते।

उन्होंने बताया:

“मैं उनके (सुपरलैक) लिए के तैयार रहूंगा। मुझे कुछ दिन का आराम चाहिए और फिर जिम में जाकर कड़ी मेहनत करूंगा और पहले से ज्यादा बेहतर होऊंगा।”

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.