प्राजनचाई ने जोनाथन डी बैला के साथ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन रीमैच में हर संदेह दूर करने का प्लान बनाया – ‘फाइट को जल्दी खत्म करना चाहता हूं’

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 94 scaled

दो खेलों के चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई किसी भी शंका और संदेह नहीं रहने देना चाहते और वो अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में अपनी विरासत को मजबूत करना चाहेंगे।

30 वर्षीय दिग्गज गोल्ड बेल्ट को यूनिफाई करने के लिए 4 अक्टूबर को बैंकॉक, थाईलैंड में होने वाले ONE Fight Night 36 में अंतरिम चैंपियन जोनाथन डी बैला से भिड़ेंगे।

प्राजनचाई ने जून 2024 में हुए ONE Friday Fights 68 में कनाडाई-इटालियन स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर वेकेंट (रिक्त) बेल्ट हासिल की थी।

इन दोनों के बीच की पहली भिड़ंत में प्राजनचाई ने पांच राउंड की फाइट में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए दो खेलों में खिताब हासिल करने का कारनामा किया।

मौजूदा स्ट्रॉवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग चैंपियन ने उस बारे में बताया:

“जब मैंने हमारी पिछली फाइट की फुटेज देखी तो कोच से बात की और उन्होंने कहा कि मेरे लिए आगे बढ़ना बेहतर था। जब वो पीछे की ओर थे तो उनके अटैक ज्यादा कारगर नहीं थे। उन्हें पीछे जाते हुए फाइट करना नहीं आता।

“मुझे नहीं लगता कि उनके पास स्पीड के अलावा और कुछ है। उनके कॉम्बिनेशन में वन-टू के बाद लो किक या बॉडी शॉट होता है। लेकिन इस फाइट में हमें नहीं पता कि वो क्या शामिल करेंगे। मैंने कुछ नए हथियार जरूर शामिल किए हैं।”

बेहतरीन कामयाबी के बावजूद प्राजनचाई पहले मैच के नतीजे से ज्यादा खुश नहीं हैं। दोनों फाइटर्स के पास मैच में मौका था और फाइट बेहद करीबी रही।

अब प्राजनचाई का लक्ष्य ऐसा प्रदर्शन करने पर है, जिससे फैंस और किसी के भी मन में कोई संदेह ना बचे।

PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि ने बताया:

“मेरा लक्ष्य सरल है। मैं इस बेल्ट को लंबे समय तक थाईलैंड में रखना चाहता हूं। मैं इस फाइट को जल्दी खत्म करना चाहता हूं।

“मैं उनके साथ वार-पलटवार करूंगा। भले वो पंच हों या और कुछ। मेरा शरीर अभी 12-15 राउंड की फाइट भी कर सकता है। पांच राउंड मेरे लिए काफी नहीं हैं।”

वहीं डी बैला की बात करें तो प्राजनचाई से हार झेलने के बाद वो लगातार दो मैच अपने नाम कर चुके हैं, जिसमें पिछले मुकाबले में उन्होंने महान मॉय थाई फाइटर सैम-ए गैयानघादाओ को मार्च महीने में पराजित किया।

एक तरफ कनाडाई-इटालियन स्टार अपने थाई प्रतिद्वंदी से भिड़ने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं 30 वर्षीय सुपरस्टार का कहना है कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं:

“जोनाथन डी बैला, फाइट के लिए तैयार हो जाओ। चिंता मत करो कि मैं चोटिल होऊंगा, डरूंगा या फिर पीछे हटूंगा। मैं तुमसे भाग नहीं कर रहा हूं।

“किकबॉक्सिंग एक ऐसा खेल है, जो तुम बचपन से कर रहे हो। इसके बाद हम मॉय थाई फाइट भी कर सकते हैं ताकि पता चल जाए कि इटालियन बेहतर है या फिर थाई फाइटर।”

प्राजनचाई रीमैच में डी बैला के गेम प्लान के लिए तैयार

भले ही प्राजनचाई पीके साइन्चाई को जोनाथन डी बैला के साथ पिछले मैच में जीत मिली हो, लेकिन थाई दिग्गज का मानना है कि उनके प्रतिद्वंदी जरूर खेल में बदलाव करेंगे।

डी बैला ने पिछली फाइट में रीच (पहुंच) और बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन की मदद से परेशानी पैदा की।

लेकिन अनुभवी थाई ने कॉम्बिनेशंस और नी स्ट्राइक्स से मैच का पासा पलटा और चैंपियनशिप राउंड्स में प्राजनचाई का आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया।

दो खेलों के चैंपियन ने बताया:

“जोनाथन डी बैला के साथ पहली फाइट में पहले और दूसरे राउंड में उनके स्टाइल को नहीं भांप पाया था। तीसरे राउंड में मुझे समझ आने लगा और फाइट आसान होती चली गई क्योंकि मुझे उनके खतरनाक हथियारों का पता चल गया था।

“मैं मेरे घुटनों के वार और किक्स के दम पर उस मैच को जीता।”

थाई सुपरस्टार ने डी बैला की स्ट्राइक्स को खारिज कर दिया और कहा कि उनके कॉम्बिनेशन ने कोई चोट नहीं पहुंचाई। 400 से ज्यादा बाउट्स के अनुभवी स्टार के लिए अप्रभावी स्ट्राइक्स का कोई मतलब नहीं।

उन्होंने कहा:

“फाइट के बाद डी बैला जजों के निर्णय से खुश नहीं थे। नाखुश होना उनका अधिकार है, लेकिन अगर आप रीप्ले देखें और लैंड हुई स्ट्राइक्स को गिनें तो पाएंगे कि मैं हारा नहीं क्योंकि मैं एक्टिव था। उनकी स्ट्राइक्स ज्यादा प्रभावी तरीके से लैंड नहीं हुई थी।

“वो नीज़ के खिलाफ जरूर डिफेंस पर काम करेंगे क्योंकि मैं उन पर घुटनों के बहुत वार किए थे। मेरे पास उनकी ताकत को काउंटर करने का भी प्लान है।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty