रोडटंग को ONE 172 में टकेरु के खिलाफ सुपर-फाइट से पहले मिली नई प्रेरणा – ‘मैं अच्छा पिता बनना चाहता हूं’

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE 169 51

रोडटंग जित्मुआंगनोन ONE 172 के मेन इवेंट में टकेरु सेगावा के साथ होने वाली फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट के लिए अतिरिक्त प्रेरणा लेकर उतरेंगे।

रविवार, 23 मार्च को जापान के साइटामा सुपर एरीना से पे-पर-व्यू पर लाइव आने वाले इवेंट में उतर रहे थाई स्टार जल्द ही पिता बनने वाले हैं।

पिछले साल के अंत में थाई सुपरस्टार और उनकी पत्नी आइडा ने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी और जनवरी में बताया कि उनका बेटा जल्द ही संसार में आने वाला है।

रोडटंग इन दिनों किकबॉक्सिंग इतिहास की सबसे बड़ी फाइट्स में से एक की तैयारी में जुटे हैं और उन्होंने पिता बनने को लेकर onefc.com को बताया:

“मेरा बेटा मुझे बहुत प्रेरित करता है। मैं टकेरु के साथ होने वाली फाइट में अपने बेटे के लिए फाइट करूंगा।”

रोडटंग का प्लान है कि वो पिता होने को लेकर उतना ही प्रयास और लगन दिखाएंगे जैसा कि उन्होंने एक ग्लोबल सुपरस्टार और दुनिया के पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर बनने के लिए दिखाया है।

वो अपने बेटे के हमेशा साथ रहते हुए उनका समर्थन करना चाहते हैं।

वो अपने बच्चे को बिगाड़ना नहीं चाहते बल्कि उनका लक्ष्य है कि बेटे में आत्मविश्वास, काम के प्रति सम्मान और समस्याओं को सुलझाने की काबिलियत आए:

“मैं एक अच्छा पिता बनना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि उसे याद रहे कि उसके पिता ने यहां तक पहुंचने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है। मैं उसके लिए अच्छा उदाहरण बनना चाहता हूं, लेकिन मैं उन्हें कुछ ज्यादा ही आसान जीवन भी नहीं दूंगा।

“मैं उन्हें पैसे दे दूंगा, लेकिन उन्हें ज्यादा आरामदायक जीवन नहीं व्यतीत करने दूंगा। मैं चाहता हूं कि वो फाइट करना सीखे और खुद के लिए कुछ करे। मैं उनकी मदद के लिए मौजूद रहूंगा।”

किसी अन्य पिता की तरह ही रोडटंग यही सोचने में लगे रहते हैं कि उनके बच्चे का भविष्य कैसा होगा और वो बड़े होकर किस तरह के इंसान बनेंगे।

यकीनन, वो देखने के लिए बेताब हैं कि उनके बेटे किस दिशा में आगे बढ़ेंगे और मार्शल आर्ट्स में करियर बनाएंगे या नहीं:

“मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं देखना चाहता हूं कि वो मेरी तरह बॉक्सर बनेंगे या नहीं।”

रोडटंग ने अपने बेटे के नाम के पीछे की प्रेरणा बताई

एक तरफ रोडटंग जित्मुआंगनोन अपने बेटे को मॉय थाई के गुर सिखाने को लेकर उत्साहित हैं, दूसरी तरफ उनमें अन्य खेलों को लेकर भी जुनून है।

थाई सुपरस्टार खाली समय में फुटबॉल खेलते हुए दिख जाते हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम भी खेल के सबसे चर्चित चेहरों में से एक के नाम पर रखा है:

“मैं उन्हें खुद मॉय थाई सिखाने का प्लान बना रहा हूं। मैं अपना सारा ज्ञान उन्हें देना चाहता हूं। मैं उनका नाम नोंग ज्लाटान रख रहा हूं क्योंकि मुझे ज्लाटान इब्राहिमोविच बहुत पसंद हैं। इसलिए मैंने अपने बेटे का ये नाम चुना है।”

अपने बेटे को भविष्य का मॉय थाई सुपरस्टार बनाने के अतिरिक्त रोडटंग का कहना है कि वो जो कुछ करना चाहें, कर सकते हैं।

उन्होंने बताया:

“बिल्कुल, अगर वो मॉय थाई सीखना चाहेंगे तो मैं उन्हें जरूर सिखाऊंगा। मुझे बहुत खुशी होगी अगर वो मेरी तरह मॉय थाई फाइटर बनें। लेकिन ये सब उस पर है। उसे जिस चीज में खुशी मिलेगी, मैं उसमें खुश रहूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)