ONE Fight Night 12 में भी बोनस जीतना चाहते हैं अपराजित स्टार अकबर अब्दुलेव – ‘मैं उन्हें पहले राउंड में फिनिश करना चाहता हूं’

Oh Ho Taek Akbar Abdullaev ONE Fight Night 8 13

किर्गिस्तानी नॉकआउट आर्टिस्ट अकबर अब्दुलेव 15 जुलाई को ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov में अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखने के अलावा एक और बोनस जीतना चाहेंगे।

बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में उभरते हुए फेदरवेट स्टार का सामना एक अन्य अपराजित एथलीट ऐरन कनार्टे से MMA मुकाबले में होगा, जिसमें खतरनाक एक्शन का देखा जाना निश्चित है।

अब्दुलेव का इस मैच से पूर्व आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है क्योंकि उन्होंने ONE Fight Night 8 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में ओह हो टाएक को मात्र 44 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

उस जीत से उन्होंने अपने 9 मैचों के करियर में 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को बरकरार रखा। उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“मैंने सही समय पर अपने विरोधी पर अटैक किया। मैंने रिस्क लिया और मौके को खाली नहीं जाने दिया। मैंने उनसे अपने सिर को नीचे की ओर मूव करने की उम्मीद जताई थी और जब उन्होंने ऐसा किया मैंने तभी उन्हें झकझोर दिया।”

एक खतरनाक अपरकट और उसके बाद कुछ स्ट्राइक्स लगाते हुए अब्दुलेव ने ONE फेदरवेट MMA डिविजन में पहली जीत दर्ज की, जिसके लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

25 वर्षीय स्टार के लिए वो एक जीवन बदल देने वाला लम्हा रहा:

“मैंने यहां अपनी अलग जगह बनाई है और अब लोग मुझे पहचानने लगे हैं। मैंने अपना पूरा जीवन ट्रेनिंग को समर्पित किया है।”

अब अब्दुलेव 15 जुलाई को एक और बड़ी जीत अपने रिकॉर्ड से जोड़ना चाहेंगे।

रीजनल सर्किट में 2 और ONE में एक जीत दर्ज करने के बाद वो एक फिनिशर होने का दर्जा प्राप्त करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्हें एक और बोनस जीतने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि मेरी तरह अन्य सभी फाइटर्स बोनस जीतना चाहते हैं। मैं इस बार भी बोनस जीतकर प्रोमोशन में एक अलग पहचान बनाना चाहता हूं।”

कनार्टे के रिकॉर्ड से प्रभावित हैं अब्दुलेव, लेकिन स्किल्स से नहीं

अब्दुलेव को एक और 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीतने के लिए इक्वाडोर के खतरनाक फाइटर ऐरन कनार्टे की चुनौती से पार पाना होगा।

“टॉमी गन” के नाम से मशहूर कनार्टे अपने 10 मैचों के MMA करियर में अपराजित रहे हैं और इसी रिकॉर्ड से अब्दुलेव प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कनार्टे के बारे में कहा:

“मैं उनके अपराजित रिकॉर्ड से प्रभावित हुआ हूं। वो शारीरिक रूप से ताकतवर हैं और आसानी से हार नहीं मानते।”

अब्दुलेव को इसके अलावा अपने प्रतिद्वंदी की कोई अन्य बात पसंद नहीं आई।

कनार्टे शारीरिक रूप से तगड़े हो सकते हैं, लेकिन किर्गिस्तानी एथलीट को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनके प्रतिद्वंदी की स्किल्स कैसी हैं।

उन्होंने बताया:

“मेरे प्रतिद्वंदी बुरे फाइटर नहीं हैं। मैं सच कहूं तो वो बेहतरीन एथलीट हैं और कई नामी प्रोमोशंस में काम किया है। मगर मेरे अनुसार उनके पास कोई स्पेशल स्किल नहीं है। वो अपनी लंबाई और ज्यादा वजन होने का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि स्पीड और रेसलिंग के मामले में उनके पास कोई खास चीज़ होगी।”

अब्दुलेव ने ONE Fight Night 12 में अपने मैच में जीत के तरीके की भविष्यवाणी नहीं की, लेकिन उन्होंने जीत के प्लान पर जरूर बात की और उस पंच के बारे में भी बताया जिससे वो अपने विरोधी को फिनिश करना चाहेंगे।

अब्दुलेव ने कहा:

“मैं पहले राउंड में उन्हें क्लोज़-रेंज अपरकट लगाकर फिनिश करना चाहता हूं। मैं इस तरह से फाइट को फिनिश करना चाहूंगा, लेकिन अंत में परिणाम भगवान के हाथों में होगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.