ONE Friday Fights 3 में बड़ी जीत दर्ज करना चाहते हैं चोरफाह – ‘मुझे आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में सुधार करना होगा’

Chorfah Tor.Sangtiennoi making his way to the Circle

अगर एक फाइटर हार से सबक ना ले तो उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता और चोरफाह टोर.सांगटीनोई ने डेब्यू मैच में तगीर खलीलोव के खिलाफ हार से सबक लेकर खुद में सुधार किया है।

इस अनुभव को साथ लिए थाई स्टार को भरोसा है कि वो 3 फरवरी को ONE Friday Fights 3 में पेटसुकुमविट बोई बांगना को फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में हराकर दिखाएंगे कि उन्होंने खुद को बेहतर बनाया है।

https://www.instagram.com/p/CoCrgk7yDi4/

चोरफाह का करियर रिकॉर्ड 100-43-8 का है और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में पहली बार परफॉर्म करना उनके लिए बहुत खास लम्हा रहा था।

हालांकि उन्हें पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी, लेकिन उस हार ने उनके अंदर इस हफ्ते लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करने का जुनून भरा हुआ है।

29 वर्षीय स्टार ने कहा:

“मैं शायद तगीर के खिलाफ फाइट में घबराया हुआ था क्योंकि मैं पहली बार ONE Championship में फाइट कर रहा था। इसके अलावा मेरा ध्यान बहुत अच्छा प्रदर्शन करने पर था, शायद यही मेरी आसान हार का कारण बना।

“मैंने शुरुआत में तगीर को किक लगाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही मैं उनके करीब गया तभी मुझे पंचों का प्रभाव झेलना पड़ा। मैंने जब उस मैच को दोबारा देखा तो अहसास हुआ कि मैं नॉकडाउन होने के बाद बहुत जल्दी उठ गया था। वहीं मुझे नियमों की पूरी जानकारी नहीं थी। मैच के बाद मुझे कई चीज़ों को लेकर खेद हुआ, जिन्हें बयां करना मुश्किल है।”

चोरफाह जीत की लय वापस पाने को बेताब हैं इसलिए उन्होंने जिम में अन्य सभी स्किल्स में सुधार पर ध्यान दिया है।

वो जानते थे कि उन्हें शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी सुधार की जरूरत है। उन्होंने 2 महीनों के ब्रेक के दौरान इन दोनों चीज़ों में सुधार का हर संभव प्रयास किया है।

Sangtiennio Gym के स्टार ने कहा:

“उस फाइट ने मुझे सिखाया कि ONE Championship में केवल बेस्ट एथलीट्स ही आगे बढ़ सकते हैं, खासतौर पर फ्लाइवेट डिविजन पर ये बात सही से लागू होती है। इस डिविजन में कई टॉप थाई और अंतर्राष्ट्रीय फाइटर्स मौजूद हैं इसलिए मुझे आगे बढ़ने के लिए सभी चीज़ों में सुधार करना होगा।”

पेटसुकुमविट के आक्रामक गेम का सामना करने को तैयार हैं चोरफाह

पेटसुकुमविट बोई बांगना की चुनौती आसान नहीं होगी इसलिए चोरफाह टोर.सांगटीनोई जानते हैं कि उन्हें 3 फरवरी को अपने हमवतन एथलीट से क्या उम्मीद रखनी चाहिए।

उनका स्टाइल भी काफी हद तक समान है।

दोनों स्ट्राइकर्स के राइट हैंड्स बहुत दमदार होते हैं और उनका गेम आक्रामक होता है। दूसरी ओर, चोरफाह जानते हैं कि उनका सामना कैसे एथलीट से हो रहा है इसलिए वो अपनी जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“पेटसुकुमविट फ्रंट-फुट पर रहकर पंच और किक्स लगाने में विश्वास रखते हैं। मुझे उनकी वीडियोज़ को देखने के बाद पता चला कि पंच, आक्रामकता और स्टैमिना उनकी ताकत हैं, लेकिन मेरा मानना है कि काउंटर अटैक के मामले में मैं उन्हें मात दे सकता हूं।”

चोरफाह ने Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के स्किल सेट से निपटने के लिए अच्छी तैयारी की है और ONE में अपने दूसरे मुकाबले को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं।

थाई स्टार ONE में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं और अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाने में उन्हें कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने आगे कहा:

“मैंने उनसे निपटने के लिए अपने पंच, एल्बोज़ और अन्य मूव्स को बेहतर बनाया है। मुझे हराना उनके लिए आसान नहीं होगा।

“मैं इस बार ONE Championship में अपनी छाप छोड़ने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.