जोशुआ पैचीओ ने जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ जीत का दावा किया – ‘मेरे पास उन्हें नॉकआउट करने के कई हथियार हैं’

Joshua Pacio Yosuke Saruta 1920X1280 Revolution 17 768x511

जोशुआ पैचीओ जानते हैं कि जैरेड ब्रूक्स उनके MMA करियर के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी होने वाले हैं, लेकिन ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन अमेरिकी स्टार के हर एक तरह के मूव के लिए तैयार रहेंगे।

पैचीओ को शनिवार, 3 दिसंबर को मनीला, फिलीपींस में होने वाले ONE 164 के मेन इवेंट में “द मंकी गॉड” के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है। पैचीओ को भरोसा है कि इस मैच के लिए की गई तैयारी उन्हें जीत जरूर दिलाएगी।

हालांकि, ब्रूक्स ग्लोबल स्टेज पर 3-0 का रिकॉर्ड बना चुके हैं, जिनमें 2 स्टॉपेज से आई जीत भी शामिल हैं, लेकिन “द पैशन” को #1 रैंक के कंटेंडर से डर नहीं लगता।

फिलीपीनो किंग ने कहा:

“जैरेड को शानदार प्रदर्शन के बलबूते रैंकिंग्स में पहला स्थान मिला है। उन्होंने कई टॉप-5 कंटेंडर्स को मात दी है। अभी मैं इतना कह सकता हूं कि वो बहुत खतरनाक फाइटर हैं और उन्हें हराना आसान नहीं होगा। वो किसी के लिए आसान शिकार बिल्कुल नहीं हैं।

“मैं साथ ही ये भी कहना चाहूंगा कि ये उनके लिए भी एक आसान फाइट नहीं होगी। मैं कई सालों से कड़ी मेहनत कर रहा हूं। एक फाइट में एक ही विजेता हो सकता है, लेकिन मैं केवल इतना जानता हूं कि उनके लिए चैंपियन बनना आसान नहीं होगा। मुझे भरोसा है कि मैं उन्हें हराकर अपने टाइटल को डिफेंड कर सकता हूं।”

ब्रूक्स की ग्रैपलिंग स्किल्स अभी तक उनका सबसे बड़ा हथियार साबित होती आई हैं क्योंकि उन्होंने ONE में अभी तक 2 मैचों को सबमिशन से जीता है।

पैचीओ ने Team Lakay में अपने साथी लिटो आदिवांग को अमेरिकी एथलीट के आर्म-ट्रायंगल चोक के खिलाफ हारते देखा, लेकिन स्ट्रॉवेट किंग मानते हैं कि उन्होंने अपने चैलेंजर के गेम में खामियां ढूंढ निकाली हैं, जिनका उन्हें फायदा मिल सकता है।

“द पैशन” ने कहा:

“मेरे ख्याल से इस मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और मैं सही टाइमिंग के साथ शॉट्स को लैंड करवाने पर ध्यान दूंगा। मुझे उनके खिलाफ अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे चतुराई से काम लेना होगा।

“हमें अटैक करना, सही मौकों का इंतज़ार करना और अच्छे गेम प्लान के साथ चतुराई भरे अटैक्स करना पसंद है। मेरे पास उन्हें नॉकआउट करने के कई हथियार हैं।”

क्या जोशुआ पैचीओ पर मानसिक दबाव बना पाएंगे जैरेड ब्रूक्स?

जोशुआ पैचीओ मानते हैं कि जैरेड ब्रूक्स बहुत अच्छे MMA फाइटर हैं, लेकिन “द मंकी गॉड” की रैपिंग स्किल्स (रैप गाने गाने की काबिलियत) पर भी उन्होंने बयान दिया है।

स्ट्रॉवेट किंग ने अपने अमेरिकी चैलेंजर के हिरोबा मिनोवा और बोकांग मासूनयाने के लिए बनाए गए डिस ट्रैक्स को सुना और उनकी तारीफ की है। दूसरी ओर, फिलीपीनो सुपरस्टार मानते हैं कि ये रैपिंग स्किल्स ब्रूक्स को फाइट के दौरान मदद नहीं करने वाली।

पैचीओ ने कहा:

“मैंने उनके रैप (सॉन्ग्स) सुने हैं, जो मुझे बहुत अच्छे लगे। मैं सच कहूं तो उनकी माइक स्किल्स ने मुझे प्रभावित किया है। वो एक नया सॉन्ग बनाकर उसे अपना एंट्रेंस म्यूजिक भी बना सकते हैं और रैप करते हुए एंट्री ले सकते हैं। मगर मैं इतना जानता हूं कि मैं उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.