रीनियर डी रिडर के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच से पहले आत्मविश्वास से भरे हैं एनातोली मालिकिन – ‘मैं खुद से डर जाता हूं’

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE on Prime Video 5 1920X1280 50

अपनी अगली फाइट से पहले अपराजित ONE लाइट हेवीवेट और ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

शुक्रवार, 1 मार्च को ONE 166: Qatar के मेन इवेंट में रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ होने वाले मैच के लिए दो डिविजन के चैंपियन तैयारियों में व्यस्त हैं।

लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले मैच में मालिकिन के पास तीन डिविजन का MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का ऐतिहासिक मौका होगा क्योंकि वो “द डच नाइट” के ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला करेंगे।

ये दिसंबर 2022 में हुई फाइट का रीमैच है, जिसमें रूसी फाइटर ने डी रिडर को शानदार अंदाज में नॉकआउट करते हुए लाइट हेवीवेट खिताब अपने नाम किया था।

इतिहास को मद्देनजर रखते हुए मालिकिन और उनकी टीम Tiger Muay Thai ने अब तक का सबसे कठिन ट्रेनिंग कैम्प तैयार किया है।

इस बारे में “स्लेदकी” ने onefc.com को बताया:

“मेरा हर दिन परफेक्ट है। जब मैं उठता हूं तो मेरे साथ मेरा बेटा और पत्नी होती हैं। मेरे पास हर दिन उठने का कारण है। मैं बहुत ही प्रेरित और ऊर्जा से भरा हुआ हूं।

“और ऐसे ही हर हफ्ता जाता है। मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताता हूं, लेकिन कोच जॉनी (हचिनसन) के साथ भी समय व्यतीत करता हूं क्योंकि हम बहुत ट्रेनिंग करते हैं।”

डी रिडर के खिलाफ हुई पिछली फाइट में भले ही मालिकिन को जीतने में ज्यादा वक्त नहीं लगा, लेकिन वो कोई चांस नहीं लेना चाहते।

पिछले मैच में डच स्टार अपराजित और दुनिया के सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स के रूप में उतरे थे, जिन्होंने अपनी चार में से तीन वर्ल्ड टाइटल फाइट्स सबमिशन से जीती थीं।

इस बात के चलते “स्लेदकी” टेकडाउन डिफेंस और ग्राउंड गेम पर बहुत जोर दे रहे हैं:

“इस बार हमारा ध्यान रेसलिंग पर है। मैं अच्छे से जानता हूं कि डी रिडर मेरे खिलाफ रेसलिंग करने का प्रयास करेंगे। हमने फ्रीस्टाइल रेसलिंग पर काम किया है, ऐसे में मुझे ग्राउंड पर गिराना कठिन काम होगा और हमने जिउ-जित्सु पर भी काम किया है।

“लेकिन एक नई चीज जो है, वो ये कि मैंने काफी तैराकी की है। तैराकी कार्डियो के लिए अच्छी होती है। ये बहुत शांत महसूस करवाती है। ये ध्यान लगाने जैसा है।”

उनकी ट्रेनिंग रंग लाती हुई दिख रही है क्योंकि 36 वर्षीय स्टार अपने ONE मिडलवेट डेब्यू से पहले करियर की सबसे अच्छी शेप में हैं।

मालिकिन का कहना है कि वजन कम करना उनके लिए कोई समस्या नहीं रही है:

“मुझे इस बार बहुत अच्छा लग रहा है। कभी-कभी शैडो बॉक्सिंग या बैग को हिट करते हुए मैं खुद से डर जाता हूं। मैं बहुत तेज और ताकतवर हूं। मैं बहुत मजबूत और प्रेरित हूं।

“मैं इतिहास रचना चाहता हूं और यही मुझे रोजाना उठने और अपना सौ प्रतिशत देने के लिए प्रेरित करता है।”

मालिकिन ने डी रिडर को चेतावनी दी: ‘ये फाइट भी पिछली फाइट की तरह ही होगी’

एनातोली मालिकिन मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल से पहले काफी जोश में लग रहे हैं और ऐसा होने के पीछे की वजह उनका खुद और अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा है।

ऐसा इस कारण भी है कि 14 महीने पहले उन्होंने “द डच नाइट” को हराने में पांच मिनट से भी कम समय लेकर करियर की आठवीं नॉकआउट जीत हासिल की थी।

पिछली फाइट को ध्यान में रखते हुए मालिकिन ने अपने प्रतिद्वंदी की स्किल्स के बारे में कहा:

“यकीनन उन्होंने पिछले मैच से काफी कुछ सीखा होगा, लेकिन वो क्या कर पाए होंगे? मुझे नहीं लगता कि उन्होंने स्टैंड-अप में फाइट करना सीखा होगा या कैसे तेज पंच लगाना है या फिर कैसे फ्रीस्टाइल रेसलिंग करनी है।”

“स्लेदकी” इस बात को जानते हैं कि डी रिडर ने काफी कुछ बदलाव किए होंगे, लेकिन उन्हें इस बात से कोई चिंता नहीं है।

इसके बजाय मालिकिन वही करेंगे, जो वो अपने पिछले सभी पांच ONE Championship मुकाबलों में करते आए हैं – विरोधियों पर जबरदस्त वार, जब तक वो ढेर ना हो जाएं।

उन्होंने कहा:

“डी रिडर को अहसास है कि मैं कितना खतरनाक हूं। अपनी टीम के साथ मिलकर उन्होंने कुछ नया प्लान बनाया होगा। लेकिन मेरे विरोधियों के लिए सबसे खतरनाक चीज है कि मेरे पास कोई प्लान नहीं होता। मैं वहां जाता हूं और वो करता हूं जिससे मुझे प्यार है।

“जब हम डी रिडर के साथ केज में जाएंगे तो देखेंगे कि मिडलवेट (डिविजन) में वो क्या कर सकते हैं। मुझे लगता है कि ये फाइट भी पिछली फाइट की तरह होगी।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)