एलमेहदी एल जमारी को हराकर अलिफ का लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करना – ‘एक जबरदस्त फाइट की उम्मीद’

Aliff Sor Dechapan Shamil Adukhov ONE Fight Night 28 24 scaled

स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर अलिफ सोर डेचापैन खुद को डिविजन के अगले वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं, जब उनका सामना ONE Fight Night 32 के एक अहम मुकाबले में मोरक्कन नॉकआउट आर्टिस्ट एलमेहदी “द स्नाइपर” एल जमारी से होगा।

ये बाउट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शनिवार, 7 जून को लाइव प्रसारित की जाएगी।

अलिफ के पास मौका है कि वो इस बाउट को जीतकर दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई को ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करें।

अपने जबरदस्त फाइटिंग स्टाइल और मैचों को पल भर में फिनिश करने की क्षमता के दम पर 21 वर्षीय स्टार लगातार तीन मुकाबलों को जीत चुके हैं।

वहीं एल जमारी की बात करें तो वो अपने प्रमोशनल डेब्यू में थोंगपून पीके साइन्चाई को नॉकआउट कर आ रहे हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की दहलीज पर खड़े अलिफ ने बताया कि उन्होंने ONE Fight Night 32 के लिए जमकर तैयारी की है:

“मैं इस फाइट के लिए 100 प्रतिशत तैयार हूं और मैंने अपनी ट्रेनिंग के लिए पूरी तरह से मेहनत की है। ये एक कठिन कैंप रहा है। लेकिन मैं जानता हूं कि ये फाइट जीत सकता हूं और मुझे अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है।”

Sor Dechapan टीम के प्रतिनिधि ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है, जिसकी वजह से उन्हें मॉय थाई के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड फिनिशर्स में से एक माना जा सकता है। उनके नाम ONE की सात जीतों में पांच हाइलाइट रील नॉकआउट भी शामिल हैं।

दोनों ही एथलीट्स के पास मैच खत्म करने की काबिलियत है और जब ये दोनों भिड़ेंगे तो एक जोरदार मैच की उम्मीद की जा सकती है।

अलिफ ने कहा:

“मैं इस फाइट में उनकी ताकत को परखने के लिए तैयार हूं। मैं एक जबरदस्त फाइट की उम्मीद करता हूं।

“एक फाइट में कुछ भी हो सकता है। लेकिन मुझे भरोसा है कि मेरी नॉकआउट पावर उनसे बेहतर है। भले ही मुझे अपनी नॉकआउट पावर पर भरोसा न हो, मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा कि इस फाइट के लिए ये अपने शिखर पर हो। अगर मौका मिला तो मैं उन्हें जरूर नॉकआउट कर दूंगा।”

मलेशियाई-थाई स्टार के लिए ये मैच बहुत खास है और वो जरूर चाहेंगे कि उन्हें एल जमारी के खिलाफ जीत मिले ताकि भविष्य में वर्ल्ड टाइटल मैच का रास्ता साफ हो सके:

“मुझे पूरा भरोसा है कि अगर मैं ये फाइट जीत गया तो मुझे प्राजनचाई के खिलाफ उनकी बेल्ट के लिए फाइट का मौका मिलेगा।”

एल जमारी भाइयों से सामना

अलिफ सोर डेचापैन लगातार ब्राजीलियाई स्टार वॉल्टर गोंसाल्वेस, रूसी फाइटर शामिल अदुखोव और ज़कारिया एल जमारी, एलमेहदी एल जमारी के बड़े भाई, पर जीत दर्ज कर चुके हैं।

जब ये दोनों पिछले साल अगस्त में हुए ONE Fight Night 24 में भिड़े थे तो उन्होंने एल जमारी सीनियर को दो मिनट से कम समय में मात देकर पूरे स्ट्रॉवेट डिविजन को सावधान कर दिया था।

अब वो छोटे एल जमारी भाई के खिलाफ तैयारी कर रहे हैं और अलिफ का कहना है कि एलमेहदी उनके लिए एक बड़ी चुनौती हैं:

“हां, मैंने उनके भाई को नॉकआउट किया है। मुझे लगता है दोनों का स्टाइल एक जैसा है। लेकिन, मेरी राय में एलमेहदी, ज़कारिया से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं। वो अपने भाई से कहीं ज्यादा पूर्ण (फाइटर) हैं।”

अलिफ, एल जमारी परिवार के दोनों सदस्यों को हराने पर काम कर रहे हैं।

उनका कहना है कि भाइयों का बॉक्सिंग वाला स्टाइल है और उन्होंने कुछ चीजों पर ध्यान दिया है जो कि एलमेहदी की ज़कारिया से बेहतर हैं:

“स्पीड, पंचिंग पावर और कॉम्बिनेशन लगाने की उनकी क्षमता – जो मैंने देखा है, ये तीन चीजें एलमेहदी को ज्यादा खतरनाक फाइटर बनाती हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.