ONE: NO SURRENDER का लाइव प्रसारण कैसे देखें

Rodtang Jitmuangnon celebrating his win

शुक्रवार, 31 जुलाई को ONE: NO SURRENDER के रूप में ONE Championship की वापसी हो रही है, जो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होना है।

धमाकेदार बाउट कार्ड में 6 दिलचस्प मुकाबलों को शामिल किया गया है और दुनिया के बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स इसमें भाग ले रहे हैं।

मेन इवेंट में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना है।

वहीं, को-मेन इवेंट में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी को “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के खिलाफ अपना ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना है।

शो को आप कहां देख सकते हैं?

ONE: NO SURRENDER का लाइव प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में किया जाएगा, जिसे फैंस टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

कार्ड के पहले 2 मैच ONE के ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर अकाउंट्स पर भी उपलब्ध होंगे। वहीं, शो का प्रसारण ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर भी होगा (कुछ देशों को छोड़कर)।

अपने-अपने देशों में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इवेंट का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगा।

अमेरिका

इवेंट का लाइव प्रसारण ईस्टर्न स्टैंडर्ड समय के मुताबिक B/R Live पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे होगा।

जापान

शो को आप जापानी समयानुसार Abema TV पर रात 9:30 बजे से देख सकते हैं।

दक्षिण कोरिया

शो को आप कोरियाई समयानुसार IB Sports पर रात 9:30 बजे से देख सकते हैं।

शनिवार, 1 अगस्त को शाम 3:30 बजे JTBC Golf & Sports पर शो का एक बार फिर प्रसारण किया जाएगा।

इंडोनेशिया

इवेंट के लाइव प्रसारण को आप पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com और MAXStream पर शाम 7:30 बजे देख सकते हैं।

इसके अलावा उसी रात 11:30 बजे SCTV शो को एक बार फिर प्रसारित करेगा।

मलेशिया

लाइव इवेंट को आप मलेशियाई समयानुसार Astro Arena, Astro SuperSport 2, और RTM Sports पर रात 8:30 बजे से देख सकते हैं।

साथ ही RTM TV2 गुरुवार, 6 अगस्त को रात 12 बजे एक बार फिर शो को प्रसारित करेगा।

म्यांमार

शो को आप म्यांमार के समय के मुताबिक Skynet पर शाम 7 बजे से देख सकते हैं।

इसके अलावा MNTV रविवार, 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे इवेंट को एक बार फिर प्रसारित करेगा।

द फिलीपींस

इवेंट का लाइव प्रसारण फिलीपींस के समय अनुसार One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से होगा।

इसके अलावा शनिवार, 1 अगस्त को TV5 रात 11 बजे एक बार फिर शो को प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समय के मुताबिक शो का लाइव प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

साथ ही शनिवार, 1 अगस्त को Channel 5 रात 1:10 बजे एक बार फिर इवेंट का प्रसारण करेगा।

थाईलैंड

इवेंट का लाइव प्रसारण इंडोचाइना समय के मुताबिक AIS Play पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इसके अलावा Thairath TV32 उसी रात 9:30 बजे एक बार फिर शो को प्रसारित करेगा।

वियतनाम

शो को आप इंडोचाइना समय के मुताबिक HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं।

फुल कार्ड

रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. पेचडम पेटयिंडी एकेडमी (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी vs. योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स (ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)

सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. सुपरबोन (किकबॉक्सिंग — फेदरवेट)

स्टैम्प फेयरटेक्स vs. सुनीसा श्रीसेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — विमेंस एटमवेट)

मार्क फेयरटेक्स एबेलार्डो vs. फैब्रिसियो एंड्राडे (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स — कैचवेट 67 किलोग्राम)

पानपयाक जित्मुआंगनोन vs. सुपरलैक कियतमू9 (ONE Super Series मॉय थाई — फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800