11 जून को ONE: FULL BLAST II का प्रसारण कैसे देखें

Mongkolpetch Petchyindee Academy Sok Thy NS3 1920X1280 4

ONE Championship शुक्रवार, 11 जून को एक बार फिर धमाकेदार मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक्शन के लिए तैयार है।

ONE: FULL BLAST II के मेन इवेंट में मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी और #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी के बीच धमाकेदार मॉय थाई मुकाबला होगा।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: FULL BLAST II को कैसे देख सकते हैं।

watch in hd one full blast ii.jpg

वैश्विक स्तर पर

ONE: FULL BLAST II का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड को छोड़कर) पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज (अमेरिका, भारत और जापान को छोड़कर) पर प्रसारित की जाएंगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो की शुरुआत शुक्रवार, 11 जून को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live या Bleacher Report पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे होगी।

ONE: FULL BLAST II के लाइव प्रसारण के समाप्त होने के बाद शो को B/R Live के यूट्यूब चैनल और B/R Live पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो का प्रसारण शुक्रवार, 11 जून को चीनी समयानुसार Great Sports, BesTV, iQiYi और Huya Live पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

साथ ही SZTV5 पर शनिवार, 19 जून और रविवार, 20 जून को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

वहीं QHTV शनिवार, 24 जुलाई को रात 10:30-11:30 तक बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

भारत

शो को शुक्रवार, 11 जून के दिन भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

शो को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 18 जून को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर शो जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

मलेशिया

शो की शुरुआत शुक्रवार, 11 जून को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 या RTM Sports पर रात 8:30 बजे से होगी।

म्यांमार

शो शुक्रवार, 11 जून को म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण शुक्रवार, 11 जून को फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports+ पर शुरू होगा।

शो को शनिवार, 12 जून को रात 9:00 बजे से दोबारा देखा जा सकता है।

इसके अलावा रविवार, 13 जून को TV5 रात 12 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

वहीं शुक्रवार, 11 जून को Thairath TV32 रात 10:40 बजे से शो का प्रसारण दोबारा करेगा।

वियतनाम

शो को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 11 जून को HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

शो को शुक्रवार, 11 जून को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: FULL BLAST II का पूरा बाउट कार्ड

  • मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी vs. इलायस महमूदी (मॉय थाई – कैचवेट 62.8 किलोग्राम)
  • बेन विलहेम vs. अमरसना त्सोगुखू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • मा जिया वेन vs. यूं चांग मिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • वांग वेनफेंग vs. टाईकी नाइटो (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts