11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD का प्रसारण कैसे देखें

220211 SG web 1800x1200px 1

शुक्रवार, 11 फरवरी को कई प्रतिद्वंदिताएं अपने अंजाम तक पहुंचने वाली हैं। उस शाम सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: BAD BLOOD का आयोजन होने वाला है।

मेन इवेंट में अपराजित फाइटर्स एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन और किरिल ग्रिशेंको ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल फाइट में आमने-सामने होंगे।

अब को-मेन इवेंट में फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसमें #2 रैंक के कंटेंडर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी की टक्कर #4 रैंक के कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी से होगी।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: BAD BLOOD को कैसे और कहां देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: BAD BLOOD का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 11 फरवरी को इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जो सिंगापुर के समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, अर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, यूक्रेन और उज़्बेकिस्तान में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शुक्रवार, 11 फरवरी को शो के मेन कार्ड को Bleacher Report, B/R App और B/R के यूट्यूब चैनल पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

लीड कार्ड को ONE के Facebook पेज पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 2:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: ONLY THE BRAVE का प्रसारण समाप्त होने के बाद मेन कार्ड को B/R Live के YouTube चैनल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 11 फरवरी को iQiYi या Douyin पर चीनी समयानुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण Henan, iQiYi और Douyin पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही ONE: BAD BLOOD को SZTV पर बुधवार, 16 फरवरी, गुरुवार, 17 फरवरी और शुक्रवार, 17 फरवरी को रात 11 बजे से 12 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV शनिवार, 5 मार्च को रात 10:30 से 11:30 बजे तक ONE: BAD BLOOD को दोबारा प्रसारित करेगा।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 फरवरी को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 5:30 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 11 फरवरी को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो के मेन कार्ड को आप शुक्रवार, 11 फरवरी को म्यांमार के समयानुसार Skynet पर शाम 7 बजे से देख सकते हैं।

द फिलीपींस

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 फरवरी को फिलीपींस के समयानुसार One Sports and One Sports+ पर शाम 6:30 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड One Sports और One Sports+ पर रात 8:30 बजे से आएगा।

सिंगापुर

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत शुक्रवार, 11 फरवरी को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर शाम 6:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को meWATCH पर रात 8:30 बजे से लाइव देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: BAD BLOOD का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 फरवरी को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 5:30 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

Thairath TV32 उसी रात 10:40 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 11 फरवरी को VieON पर शाम 5:30 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 11 फरवरी को HTV The Thao पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

शो का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगा।

मेन कार्ड का लुत्फ आप शाम 7:30 बजे से उठा सकते हैं।

ONE: BAD BLOOD का मेन कार्ड

  • एनातोली मालिकिन vs. किरिल ग्रिशेंको (ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • जोनाथन हैगर्टी vs. मोंग्कोलपेच पेटयिंडी (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • चेन रुई vs. मार्क एबेलार्डो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • मेई यामागुची vs. जिहिन राडज़ुआन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 53.5 किलोग्राम)
  • योडकाइकेउ फेयरटेक्स vs. वू सुंग हूं (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक vs. डेनियल विलियम्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ONE: BAD BLOOD का लीड कार्ड

  • डस्टिन जॉयनसन vs ह्यूगो कुन्हा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • लिन हेचीन vs. बी गुयेन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • थॉमस नार्मो vs. ओडी डेलेनी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • सुनौटो vs. टियाल थैंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD के 3 उभरते हुए स्टार्स जिनपर सभी का ध्यान होगा

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata