अमीर अलीअकबरी ने डस्टिन जॉयनसन पर जीत का तरीका बताया – ‘उनकी कमजोरियां मेरी ताकत हैं’

Brandon Vera Amir Aliakbari ONE 164 1920X1280 19

ONE Championship में लगातार 2 बार स्टॉपेज से जीत दर्ज करने के बाद अमीर अलीअकबरी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और अब वो शनिवार, 15 जुलाई को डस्टिन जॉयनसन को हराकर अपनी विनिंग स्ट्रीक को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

ईरानी एथलीट का सामना ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov के हेवीवेट MMA मुकाबले में जॉयनसन से होगा और उनका मानना है कि वो अवश्य ही अपनी जीत की शानदार लय को आगे बढ़ाने वाले हैं।

जॉयनसन ने पिछले मैच में ह्यूगो कुन्हा को हराकर ONE में अपनी पहली जीत दर्ज की थी, जहां उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग से सबको प्रभावित किया था।

मगर अलीअकबरी को जॉयनसन के गेम में खामियां नजर आ रही हैं और वो उनका फायदा उठाने के लिए बेताब हैं।

ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“डस्टिन एक कठिन प्रतिद्वंदी हैं। मैं ब्रेंडन के खिलाफ मैच के बाद कई महीनों से ट्रेनिंग कर रहा हूं और उम्मीद है कि अगली फाइट में अपने गेम में हुए सुधार का फायदा उठा पाऊंगा।

“वो अच्छे फाइटर हैं, उनकी ठोड़ी मजबूत और स्टैमिना अच्छा है, लेकिन उनकी कमजोरियां मेरी ताकत हैं। मैंने इस फाइट से पूर्व अपने विरोधी के गेम को अच्छे से परखा है इसलिए मुझे डस्टिन से कोई डर महसूस नहीं हो रहा।”

AAA Team के प्रतिनिधि अब MMA करियर में 9 बार स्टॉपेज से जीत हासिल कर चुके हैं और ये सभी तकनीकी नॉकआउट से आई हैं।

उन्होंने तैयारी के लिए रूस भी जाने का निर्णय लिया था। वो मानते हैं कि उनकी कड़ी मेहनत उन्हें जॉयनसन पर स्टॉपेज से जीत जरूर दिलाएगी।

उन्होंने कहा:

“मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ मार्शल आर्ट्स है और इसमें सफलता प्राप्त करना उससे भी ज्यादा जरूरी है। अगर भगवान ने चाहा तो मुझे इस बार भी स्टॉपेज से जीत मिलेगी।”

मिडल ईस्ट में फाइट करना पसंद करेंगे अलीअकबरी

अमीर अलीअकबरी ने 2020 में ONE को जॉइन करने के समय ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को टारगेट बनाने की बात कही थी, लेकिन लगातार 2 हार झेलने के बाद उनके प्लान पर जैसे पानी फिर गया था।

अब लगातार 2 बड़ी जीत दर्ज करने के बाद 35 वर्षीय एथलीट अच्छा मोमेंटम प्राप्त कर चुके हैं। खासतौर पर, डिविजन के पूर्व चैंपियन ब्रेंडन वेरा पर जीत के बाद उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

उन्होंने तकनीकी नॉकआउट से आई उस शानदार जीत को याद करते हुए कहा:

“मुझे ब्रेंडन वेरा के साथ फाइट कर बहुत अच्छा लगा क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है। हमने फाइट से पूर्व बात की थी और जब मैंने उन्हें हराया तो मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया था।”

अलीअकबरी ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचना चाहते, लेकिन वो इस शनिवार अच्छी लय को बरकरार रख पाए तो इस बात में कोई संदेह नहीं कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल हो जाएंगे।

ONE बहुत जल्द मिडल ईस्ट में अपना डेब्यू करने वाला है और ईरानी एथलीट मानते हैं कि वो उस इवेंट में अपने पुराने प्रतिद्वंदी और डिविजन के मौजूदा चैंपियन एनातोली मालिकिन को चैलेंज करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं मिडल ईस्ट से संबंध रखता हूं और मैं अपने क्षेत्र में फाइट कर अच्छा महसूस करूंगा, जहां मुझे लोगों का खूब समर्थन मिल रहा होगा।

“मेरी उनके खिलाफ हार के बाद एनातोली मालिकिन पहले से बेहतर बने और खुद पर गर्व महसूस करने लगे थे। अब उनकी प्रतिष्ठा को तोड़ना मेरा कर्तव्य है।

“मैं उन्हें मिडल ईस्ट में वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करना चाहता हूं और उम्मीद है कि ये मैच जरूर होगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.