ONE Fight Night 23 के लिए हिरोबा मिनोवा Vs. जेरेमी मिआडो फाइट की घोषणा

Hiroba Minowa Gustavo Balart ONE 165 13 scaled

शनिवार, 6 जुलाई को होने वाले ONE Fight Night 23: Buntan vs. Meksen के लिए एक अहम स्ट्रॉवेट MMA मैच की घोषणा की गई है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जापानी ग्रैपलिंग सनसनी हिरोबा मिनोवा का सामना फिलीपीनो नॉकआउट आर्टिस्ट जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो से होगा।

चार रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर मिनोवा को ये मैच हर हाल में जीतना ही होगा, अगर उन्हें अपने स्थान को बरकरार रखना है।

24 वर्षीय स्टार ने ONE में बड़े नामों को हराकर एंट्री की थी, जिसमें पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा और उभरते हुए फाइटर लिटो “थंडर किड” आदिवांग का नाम शामिल है।

लेकिन उसके बाद उन्हें पूर्व डिविजनल चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स, #2 रैंक के कंटेंडर बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने और मौजूदा #3 रैंक के कंटेंडर गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

STF टीम के प्रतिनिधि एक मजबूत रेसलर और अच्छे फिनिशर हैं। उन्होंने अपने करियर में आठ जीत सबमिशन और तीन जीत ग्राउंड-एंड-पाउंड के जरिए हासिल की हैं और वो मिआडो के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे।

स्ट्रॉवेट MMA डिविजन की टॉप-5 रैंकिंग्स में पहले रह चुके मिआडो अपने जापानी प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उतावले होंगे।

मिनोवा की तरह ही फिलीपीनो स्टार की स्थिति भी ऐसी ही थी, उन्हें शुरुआत में सफलता मिली लेकिन बाद में लगातार हार का मुंह देखना पड़ा।

31 वर्षीय स्टार ने शुरुआत में स्टॉपेज से “मिनी टी” डेनियल विलियम्स और आदिवांग जैसे स्टार्स के खिलाफ जीती हासिल की और उसके ग्राउंड गेम में कमजोरी के चलते तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी।

हालांकि, “द जैगुआर” मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही बड़ा खतरा साबित हो जाते हैं। उनकी ONE में सभी छह जीत नॉकआउट और तकनीकी नॉकआउट से आई है।

दोनों ही स्ट्राइकर्स अपनी-अपनी शैली में खतरनाक हैं और वो बैंकॉक में पूरे जोश के साथ उतरेंगे।

इस इवेंट को अनीसा मेक्सेन और जैकी बुंटान के बीच होने वाला पहला ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा।

न्यूज़ में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800