जॉन लिनेकर को मॉय थाई का अलग स्तर दिखाना चाहते हैं कुलबडम – ‘अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना है’

Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Suablack Tor Pran49 ONE Friday Fights 81 29

थाई स्ट्राइकर कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई, जॉन लिनेकर के मॉय थाई हाइप को रोकने के लिए उत्सुक हैं।

11 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 27: Tang vs. Abdullaev के बेंटमवेट मॉय थाई मैच में दोनों की टक्कर देखने को मिलेगी।

दो डिविजन के पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को करीब 100 प्रोफेशनल फाइट्स का अनुभव है और वो पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन के लिए एक कड़ी चुनौती पेश करेंगे।

एक तरफ लिनेकर को MMA में सबसे घातक पंच लगाने वाले फाइटर्स में से एक के रूप में जाना जाता है, वहीं वो मॉय थाई के खेल में अभी नए हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में दो मॉय थाई मुकाबलों में दो नॉकआउट अपने नाम किए।

उनकी “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” में आई कामयाबी पर कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत का ध्यान गया है, लेकिन कुलबडम का कहना है कि अभी ब्राजीलियाई सुपरस्टार को लंबा सफर तय करना है।

थाई स्टार ने onefc.com को बताया:

“उनके MMA से मॉय थाई में आने पर मुझे निजी तौर पर लगता है कि अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना है। मॉय थाई में पंच, किक्स, नीज़, एल्बोज़ का इस्तेमाल होता है। उनके पास सिर्फ पंच हैं और वो अपने निकनेम ‘हैंड्स ऑफ स्टोन’ पर खरे उतर रहे हैं।

“अगर उन्हें इस खेल में कामयाबी पानी है तो पहले मुझे हराना होगा। मैं उनके लिए आसान चुनौती नहीं हूं।”

यकीनन, कुलबडम एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं।

उन्हें अपने बाएं हाथ की गजब ताकत की वजह से ही “लेफ्ट मीटियोराइट” कहा जाता है। उनके नाम ONE में पांच फिनिश हैं और हाल ही में उन्होंने थाई स्टार सुआब्लैक टोर प्रान49 को नॉकआउट किया था।

कुलबडम ने अपने गेम प्लान के बारे में बताया:

“मैंने इस फाइट के लिए बहुत ट्रेनिंग की है। मैंने अपनी एल्बोज़ को धार दी है। इसका कारण ये है कि मैंने अपने विरोधी का अध्ययन किया है और जानता हूं कि उनके पास मजबूत और भारी-भरकम पंच हैं।

“हम दोनों पंच लगाते हैं। अगर मैं आगे आने के लिए पंच लगाता हूं और मुझे एल्बो से काउंटर किया जाता है तो मैं गिर सकता हूं। वहीं दूसरी तरफ, मैं यही प्लान इस्तेमाल करूंगा – पंचों को काउंटर करने के लिए एल्बोज़ का इस्तेमाल।”

फाइट चाहे किस तरह भी आगे बढ़े, लेकिन “लेफ्ट मीटियोराइट” को विश्वास है कि इसका अंत नॉकआउट से होगा।

कुलबडम ने कहा:

“मैं कह सकता हूं कि फाइट बहुत गंभीर रहेगी। मुझे लगता है कि ये पूरे राउंड तक नहीं जाएगी। मुझे जजों के स्कोरकार्ड पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। मैं उन्हें नॉकआउट करना चाहता हूं।”

कुलबडम का लक्ष्य टॉप पांच रैंकिंग्स में जगह बनाने पर

कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई के लिए जॉन लिनेकर जैसे ग्लोबल सुपरस्टार के खिलाफ जीत से वो सितारों से भरे बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में खुद को एक खतरनाक दावेदार बना लेंगे।

थाई स्टार का कहना है कि इसके लिए लिनेकर को फिनिश करना बहुत अहम होगा:

“अगर मैं उन्हें नॉकआउट कर पाया तो बेंटमवेट रैंकिंग्स में जगह बना सकता हूं और यकीनन टाइटल शॉट पाने की तरफ चढ़ाई कर सकता हूं।”

ONE में 14 फाइट्स के अनुभवी कुलबडम ने कई मौकों पर दिखाया है कि उनमें शिखर पर आने का दम है, लेकिन “द हैंड्स ऑफ स्टोन” जैसे धुरंधर को ढेर कर वो अपनी अलग छवि बना सकते हैं।

अभी वो टॉप पांच प्रतिद्वंदियों को चुनौती देने वाले नहीं हैं बल्कि अपने रास्ते में आने वाले हर किसी से फाइट के लिए तैयार हैं:

“मेरे जीवन में मैंने कभी प्रतिद्वंदियों का चुनाव नहीं किया। ये सिर्फ बॉस चाट्री पर निर्भर करता है कि वो मुझे किससे फाइट करवाना चाहते हैं। मैं सभी से फाइट करना चाहता हूं।

“अगर मैं वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं तो मुझे प्रतिद्वंदी नहीं चुनने चाहिए। वो मुझे जिससे भी फाइट का ऑफर देंगे, मैं स्वीकार करूंगा।”

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.