मालिकिन का सम्मान करते हैं डी रिडर, लेकिन कोई डर महसूस नहीं हो रहा – ‘उनके पास कुछ स्पेशल नहीं है’

Reinier De Ridder Vitaly Bigdash ONE159 1920X1280 35 768x511

2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर 16-0 के रिकॉर्ड के साथ अभी तक अपराजित हैं, लेकिन अब उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती से पार पाना है।

ONE Fight Night 5 के मेन इवेंट में “द डच नाइट” को अपराजित ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के खिलाफ ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

3 दिसंबर को होने वाला ये मैच डी रिडर के लिए बहुत बड़े अवसर के समान है क्योंकि इसके बाद उन्हें हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट और अपना तीसरा ONE वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका मिल सकता है।

मगर उससे पहले मौजूदा मिडलवेट और लाइट हेवीवेट किंग को मालिकिन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा, जिनका रिकॉर्ड 11-0 और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है।

आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो रूसी स्टार साइज़ में अपने प्रतिद्वंदी से बड़े होंगे और उनका रेसलिंग गेम बेहतर होगा इसलिए वो डी रिडर को ग्रैपलिंग करने से रोक सकते हैं। दूसरी ओर, 32 वर्षीय डच एथलीट अपने विरोधी की बातों से असहमत हैं और मानते हैं कि इस बार भी उनका शानदार सफर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा

“मालिकिन लंबाई में मुझसे छोटे हैं। उनका शरीर मुझसे तगड़ा है और शायद वजन भी थोड़ा अधिक होगा। मैं सच कहूं तो उनके रेसलिंग गेम में कुछ स्पेशल नहीं है। मैंने उनकी फाइट्स को देखकर जाना है कि उनके डबल-लेग टेकडाउन अच्छे होते हैं, लेकिन मैंने उन्हें किसी अन्य मूव के जरिए बढ़त बनाते नहीं देखा।”

जहां तक बॉडी साइज़ की बात है तो डी रिडर मानते हैं कि वो अपने प्रतिद्वंदी से हल्के दिखाई देंगे, लेकिन इससे फाइट का परिणाम नहीं बदलने वाला।

डिफेंडिंग चैंपियन अपने विरोधी से 5 इंच लंबे हैं और उनका ग्रैपलिंग गेम भी बेहतर है। डी रिडर मानते हैं कि उनका ग्रैपलिंग गेम उन्हें अंतरिम हेवीवेट किंग पर बढ़त दिलाएगा।

“द डच नाइट” ने कहा:

“हम दोनों के बीच वजन का अंतर सबको नजर आएगा, लेकिन मैं खुद को उनसे ज्यादा ताकतवर महसूस करूंगा क्योंकि मेरी लंबाई उनसे ज्यादा है। मेरा क्लिंच गेम बेहतर होगा इसलिए उनकी शारीरिक ताकत मैच में ज्यादा अंतर पैदा नहीं करेगी। हर एक एथलीट के अपने पसंदीदा मूव्स होते हैं और उन्हें टेकडाउन करना पसंद है, लेकिन मैं उसी हिसाब से अपने गेम में बदलाव करूंगा।”

अगर डी रिडर अपने विरोधी को ग्राउंड फाइट में आने पर मजबूर ना भी कर पाए, उस स्थिति में भी वो मालिकिन की स्ट्राइकिंग के लिए तैयार रहेंगे।

वो मानते हैं कि रूसी स्टार के हाथों में गज़ब की ताकत है, लेकिन इसका उन्हें कोई डर नहीं है।

डच स्टार ने कहा:

“मैं मानता हूं कि वो खतरनाक हैं इसलिए मुझे हर एक मूव लगाने के दौरान सावधान रहना होगा, लेकिन उनमें कुछ स्पेशल नहीं है। उनका राइट हैंड दमदार होता है, लेकिन उसे लगाने के लिए उन्हें स्पेस चाहिए होगा और आमतौर ये राइट हैंड अपने निशाने से कभी चूकता नहीं है।”

डी रिडर ने मैच की धमाकेदार शुरुआत और सबमिशन फिनिश की उम्मीद जताई

डी रिडर बहुत सोच समझकर अटैक करते हैं और वो “स्लेदकी” के खिलाफ मैच में धमाकेदार एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

“द डच नाइट” अपने रूसी प्रतिद्वंदी की नॉकआउट पावर से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जिन्होंने मालिकिन को 3 नॉकआउट जीत दिलाई हैं। इसलिए डी रिडर शुरुआत से ही जबरदस्त एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“इस फाइट के पहले 2 मिनट बहुत महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वो फ्रंट-फुट पर आकर बहुत आक्रामक शुरुआत करेंगे, लेकिन मैंने भी पीछे ना हटने की रणनीति अपनाई है। आप मुझे पहले राउंड से ही फाइट को डोमिनेट करते देखेंगे। इसलिए पहले कुछ सेकंड बहुत धमाकेदार और महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

डी रिडर अपनी लंबी रीच (पहुंच) का फायदा उठाकर अपने विरोधी को बैकफुट पर धकेलना चाहेंगे।

यहां से वो उसी क्लिंच, टेकडाउन और सबमिशन की रणनीति पर काम करेंगे, जिसने उन्हें 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया के सबसे खतरनाक MMA ग्रैपलर्स में से एक बनाया है।

डच एथलीट को खुद पर भरोसा है, सब्र से काम लेते हैं और उन्होंने खुद इस आगामी ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की भविष्यवाणी की है:

“मैं अपनी लंबी रीच का फायदा उठाकर उनपर ज्यादा अटैक कर सकता हूं। मैं जैब्स लगाकर उनके चेहरे की दशा बिगाड़ने और उन्हें किक्स लगाने की काबिलियत रखता हूं। मैं क्लिंच करते हुए टेकडाउन स्कोर करूंगा और उन्हें ग्राउंड फाइटिंग में कंट्रोल करते हुए एल्बोज़ और नी स्ट्राइक्स लगाऊंगा और पहले राउंड के अंत तक उन्हें सबमिशन लगाकर हरा दूंगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)