4 अक्टूबर को होने वाले ONE Friday Fights 82 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Yod IQ Or Pimolsri Rafi Bohic ONE Friday Fights 49 13

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन एक और डबलहेडर वीकेंड के साथ वापसी करने के लिए तैयार है, जब एशियाई प्राइमटाइम पर वीकली इवेंट सीरीज के अगले संस्करण का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाएगा।

ONE Fight Night 25 के आयोजन से पहले लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Friday Fights 82 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें 24 उभरते हुए मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर्स का जीवन बदल देने वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री अपनी लगातार चौथी जीत की तलाश में होंगे, जब उनका सामना बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट अब्दुल्ला दयाकाएव से होगा।

योड-आईक्यू को ONE Friday Fights के अपने छह मैचों में सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है। इस साल जून महीने में 22 वर्षीय स्टार ने मावलद टिफियेव को दो मिनट से भी कम समय में नॉकआउट कर दिया था।

दयाकाएव की बात करें तो उन्होंने पिछले साल नवंबर में किए गए डेब्यू के बाद से ही लगातार चारों मुकाबलों को अपने नाम किया है।

22 वर्षीय स्टार ने इस दौरान दो यादगार नॉकआउट किए हैं, जिससे उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 11-1 हो गया है।

Team Mehdi Zatout के स्टार भारी-भरकम हाथों का इस्तेमाल करते हुए लगातार दबाव बनाते हैं और स्ट्राइकिंग के मामले में जरा भी पीछे नहीं हटते।

मेन इवेंट से पहले डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन अपने जीत के क्रम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, लेकिन उनकी राह में चुनौती बनकर खड़े होंगे सैनपेट सोर सलाचीप।

डेनक्रियांगक्राई ने अगस्त में पटाकाके सिंबीमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर जीत हासिल की थी और ये ONE की वीकली सीरीज में उनकी तीसरी जीत थी।

सैनपेट की बात करें तो मार्च महीने में किए गए प्रमोशनल डेब्यू के बाद से वो लगातार 3-0 का शानदार रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

24 वर्षीय स्टार की सारी फाइट्स बहुत ही धमाकेदार रही हैं और वो अपनी चौथी जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।

MMA मैचों पर नजर डालें तो अपराजित रूसी लाइटवेट गाज़ीमुराद अमीरझानोव भी ONE Friday Fights में चौथी जीत की तलाश में होंगी, जब उनका सामना ब्राजील के लूकस गेब्रियल से होगा।

इस शुक्रवार को होने वाले ONE Friday Fights 82 के सभी मैचों की विस्तृत जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 82 का पूरा बाउट कार्ड

  • योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री vs. अब्दुल्ला दयाकाएव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन vs. सैनपेट सोर सलाचीप (मॉय थाई – 130 पाउंड कैचवेट)
  • सेकसन फेयरटेक्स vs. डोंकिंग योथारकमॉयथाई (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • तियाई पीके साइन्चाई vs. पाटकनिन सिंबीमॉयथाई (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • पेयिम सोर बूनमीरिट vs. अपिडेट फिएटपाथुम (मॉय थाई – 119 पाउंड कैचवेट)
  • चामा सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप vs. पीमाई मोर रटानाबंडिट (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • अलेसियो मालाटेस्टा vs. विलाचोन पीके साइन्चाई (मॉय थाई – 150 पाउंड कैचवेट)
  • एडुअर्ड सैक vs. ओडाई अबोज़राइक (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • पेटबैंगटोंग सोर डेचापैन vs. हिरोयुकी (मॉय थाई – 122 पाउंड कैचवेट)
  • स्टेला हेमेट्सबर्गर vs. चेलिना चीरिनो (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • गाज़ीमुराद अमीरझानोव vs. लूकस गेब्रियल (MMA – लाइटवेट)
  • लू यिफु vs. रुई काकीज़ाकी (किकबॉक्सिंग – 122 पाउंड कैचवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35