27 अक्टूबर को होने वाले ONE Friday Fights 38 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Otop Or Kwanmuang Shingo Shibata ONE Friday Fights 33 9

27 अक्टूबर को एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 38 में धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 9 मॉय थाई और दो MMA मुकाबले होंगे।

मेन इवेंट में ओटॉप ओर क्वानमुआंग का सामना बेंटमवेट मॉय थाई फाइट में इलयास मुसाएव से होगा।

युवा सनसनी ओटॉप ONE Friday Fights 33 में शिंगो शिबाता के खिलाफ किए गए जबरदस्त प्रदर्शन के बाद वापसी कर रहे हैं, जहां उन्होंने जापानी स्ट्राइकर को एक मिनट से भी कम समय में तीन बार नॉकडाउन कर दिया था।

Sor Sommai जिम के प्रतिनिधि 140-पाउंड भार वर्ग में थाईलैंड नेशनल चैंपियन भी हैं और काफी जानकारों का मानना है कि उनका ONE Championship में करियर बहुत बड़ा होने वाला है।

हालांकि, मुसाएव किसी भी बेंटमवेट फाइटर के लिए कड़ी चुनौती हो सकते हैं। उनका अपरंपरागत स्टाइल ओटॉप के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी पर जीत के बाद से रूसी स्ट्राइकर का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन वो कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और फरारी फेयरटेक्स के खिलाफ आखिरी राउंड तक टिके रहे थे।

इस मुकाबले से पहले पोमपेट पीके साइन्चाई और चोरफाह टोर सांगटीनोई 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में एक दूसरे का सामना करेंगे।

पोमपेट ने ONE Friday Fights में 2-0 का रिकॉर्ड कायम किया है, जहां मई में किए गए डेब्यू मैच में डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ नॉकआउट जीत भी शामिल है। लेकिन चोरफाह के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला किसी भी तरह से उनके लिए आसान नहीं होगा।

दो Rajadamnern Stadium फाइट ऑफ द ईयर का खिताब जीत चुके चोरफाह, जिसमें से एक रोडटंग जित्मुआंगनोन के साथ फाइट के लिए आया था, अपने घातक स्टाइल को रिंग में लाएंगे।

ये देखना दिलचस्प होगा कि पोमपेट की शानदार स्किल्स और तगड़ा क्लिंच गेम उनके हमवतन एथलीट को रोकने के लिए काफी होगा या नहीं।

अन्य अहम मुकाबलों की बात करें तो 127-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग और स्टीफन इरविन आमने-सामने होंगे। एक और दिलचस्प मैच में 16 वर्षीय सनसनी योडसिंगडैम कीटखमटोर्न की भिड़ंत Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन चलावन एनगोरबांगकापी से होगी।

शुरुआती दो MMA मुकाबलों की बात करें तो फिलीपीनो-कीवी दिग्गज मार्क एबेलार्डो का सामना रूस के जॉर्जी शाहरुरामज़ानोव से बेंटमवेट फाइट और फिलीपीनो स्टार फ्रिट्ज़ बियागटन की टक्कर भारत के दीपक भारद्वाज से फ्लाइवेट मुकाबले में होगी।

ONE Friday Fights 38 का पूरा कार्ड

  • ओटॉप ओर क्वानमुआंग vs. इलयास मुसाएव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • पोमपेट पीके साइन्चाई vs. चोरफाह टोर सांगटीनोई (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग vs. स्टीफन इरविन (मॉय थाई 127 पाउंड कैचवेट)
  • सोनराक फेयरटेक्स vs. पुएंगलुआंग बानराम्बा (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • पेटगारफील्ड जित्मुआंगनोन vs. नमपंगना ईगलमॉयथाई (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • योडसिंगडैम कीटखमटोर्न vs. चलावन एनगोरबांगकापी (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • योडफुपा विमानायर vs. मावलद टुपिएव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • काटसुकी किटानो vs. हलील कुटुकचु (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • लैनी ब्लासी vs. नोंथाकिट टोर मोरश्री (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • मार्क एबेलार्डो vs. जॉर्जी शाहरुरामज़ानोव (MMA – बेंटमवेट)
  • फ्रिट्ज़ बियागटन vs. दीपक भारद्वाज (MMA – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.