1 सितंबर को होने वाले ONE Friday Fights 31 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Gingsanglek Tor Laksong Kongthoranee Sor Sommai ONE Friday Fights 22 28

लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 31 में कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

1 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले वीकली इवेंट में टॉप मॉय थाई स्टार्स के अलावा बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स और किकबॉक्सर्स शामिल होंगे।

मेन इवेंट में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में शेरज़ोद काबुतोव से होगा।

कोंगथोरानी ONE में अभी तक 3-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं, जिसमें दो शानदार नॉकआउट भी शामिल हैं।

एक और बड़ी जीत उन्हें डिविजन के टॉप स्टार्स में शामिल करा देगी, लेकिन काबुतोव अपनी खतरनाक स्किल्स और अपरंपरागत हथियारों की वजह से अपने प्रतिद्वंदी की लय को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।

वहीं कार्ड में पुएंगलुआंग बानराम्बा और सेकसन फेयरटेक्स के बीच फ्लाइवेट मॉय थाई मैच होगा, जिसमें धमाकेदार एक्शन देखा जाना तय है।

दोनों एथलीट्स ने कुल मिलाकर ONE Friday Fights के तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया है और तीनों में ही नॉकआउट देखने को मिले हैं। ऐसे में फैंस किसी भी हाल ही में इस मुकाबले से अपनी नजरें नहीं हटाना चाहेंगे।

वहीं पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामज़ानोव की भिड़ंत इटालियन स्ट्राइकर अलेसांद्रो सारा से मॉय थाई मैच में होगी।

रामज़ानोव ने किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में टॉप स्टार्स का सामना किया है, मगर वो दो हार के बाद जीत की लय वापस पाने का पूरा प्रयास करेंगे।

कार्ड में एकमात्र किकबॉक्सिंग बाउट शामिल है, जहां स्ट्रॉवेट मुकाबले में हुओ शाओलोंग और लूका चेचेटी आमने-सामने होंगे।

इसके अतिरिक्त चार उभरते हुए MMA स्टार्स से सजी दो फाइट्स शो की शुरुआत करेंगी।

13-1 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड वाले गाज़ीमुराद गासानगुसेनोव का सामना 7-1 के रिकॉर्ड वाले इलिमबेक अकिलबेक ऊलू से होगा। वहीं कुरबानअली इसाबेकोव (9-1) और अब्दुकोदिर अब्दुवोरिसोव (5-1) के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

ONE Friday Fights 31 का पूरा बाउट कार्ड

  • कोंगथोरानी सोर सोमाई vs. शेरज़ोद काबुतोव (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई vs. चोरफाह टोर सांगटीनोई (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • सिबसन नोखाओ कोरमोर11 vs. बरामी सुजीबामीक्यू (मॉय थाई – 138 पाउंड कैचवेट)
  • पुएंगलुआंग बानराम्बा vs. सेकसन फेयरटेक्स (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप vs. उडोमलैक नूप्रानबुरी (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट)
  • अपिडेट नामडुएमी77 vs. टोंगलैमपून मेमोर्नफोरेस्ट (मॉय थाई – 117 पाउंड कैचवेट)
  • अलावेर्दी रामज़ानोव vs. अलेसांद्रो सारा (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सैनसिरी पीके साइन्चाई vs. शिंजी सुज़ुकी (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • हुओ शाओलोंग vs. लूका चेचेटी (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • नोंगम फेयरटेक्स vs. फ्रांसिस्का वेरा (मॉय थाई – 112 पाउंड कैचवेट)
  • गाज़ीमुराद गासानगुसेनोव vs. इलिमबेक अकिलबेक ऊलू (MMA – 139 पाउंड कैचवेट)
  • कुरबानअली इसाबेकोव vs. अब्दुकोदिर अब्दुवोरिसोव (MMA – 176 पाउंड कैचवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled