3 सुपरस्टार्स का ONE: A NEW TOMORROW तक का सफर

Rodtang Jitmuangnon ONE A NEW TOMORROW press conference

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन साल के पहले इवेंट ONE: A NEW TOMORROW का शुक्रवार, 10 जनवरी को बैंकॉक के थाइलैंड के इम्पैक्ट एरीना में आयोजन करेगा।

बहुत सारे एथलीट, जो “द लैंड ऑफ स्माइल्स” (थाईलैंड) में रहते और ट्रेनिंग लेते हैं, वे बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हैं। अब वे मैच के लिए अपने ट्रेनिंग कैंपों को खत्म करने वाले हैं।

ONE Championship 2020 सीजन के शुरुआती कुछ घंटों से पहले कैमरे ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स, 2010 में Lumpinee Stadium के बेस्ट फाइटर ऑफ द ईयर बने विक्टर “लियो” पिंटो और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के होने वाले मैचों को लेकर उनकी तैयारियों पर केंद्रित किए गए।

ये व्लॉग पटाया से शुरु होता है है, जहां स्टैम्प, पूजा “द साइक्लोन” तोमर के साथ होने वाली महत्वपूर्ण बाउट के लिए अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स को मजबूत करने पर काम कर रही हैं।

वहां से कैमरे बैंकॉक के Pinto Fight Studio पर केंद्रित हुए, जहां एडम नोइ के साथ होने वाले ONE Super Series किकबॉक्सिंग मुकाबले के लिए विक्टर पिंटो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसमें पिंटो का लंच और लाइव स्ट्रीम सेशन esports के साथ है।

आखिर में कैमरे रोडटंग की ओर जाते हैं, जहां वे थाई कैपिटल की वेट टेकियन फ्लोटिंग मार्केट गए और उन्होंने स्थानीय स्वादिष्ट भोजन पैक करवाया। उसके बाद वो अपने जित्मुआंगनोन जिम जाकर साथियों के साथ उसे साझा करते हुए दिखते हैं।

ये फ्लाइवेट किंग का जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ मेन इवेंट बाउट से पहले के आखिरी भोजन में से एक होगा।

ऊपर दिए गए वीडियो को देखने को देखने के लिए प्ले पर प्रेस करें।

न्यूज़ में और

Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja