फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग सुपरलैक कियातमू9 की मॉय थाई में वापसी, ONE Friday Fights 22 में युवा फाइटर नबील अनाने से भिड़ेंगे

Superlek Kiatmoo9 Danial Williams ONE Fight Night 8 2

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 साल के अपने तीसरे मैच की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि, उनके पहले दो मुकाबलों के विपरीत ये भिड़ंत एक अलग खेल में होगी।

थाई स्टार एथलीट 23 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 22 में 2-डिविजन WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के खिलाफ मॉय थाई फ्लाइवेट बाउट में उतरेंगे।

#1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक अपनी अगली फाइट के लिए शानदार फॉर्म के साथ आ रहे हैं।

Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि के नाम 133-29-4 का जबरदस्त रिकॉर्ड है। फिलहाल, वो लगातार 5 मुकाबले जीतकर विजय रथ पर सवार हैं और उन्होंने 2023 की भी शानदार शुरुआत की है।

27 साल के फाइटर ने जनवरी 2023 में वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप पर आधिपत्य जमाने के लिए डेनियल पुएर्तस को पराजित किया। इसके 2 महीने बाद ही उन्होंने अपना पहला टाइटल डिफेंस डेनियल विलियम्स को नॉकआउट करके किया।

हालांकि, 23 जून को सुपरलैक को साल की सबसे कठिन परीक्षा का सामना करना होगा।

अनाने भले ही ONE Championship में डेब्यू कर रहे हों, लेकिन लंबी कद-काठी वाले 19 साल के एथलीट अपने जबरदस्त रिकॉर्ड के साथ बाउट करने आ रहे हैं। 

फ्रैंच-अल्जीरियाई युवा एथलीट के नाम 33-4-1 का रिकॉर्ड है। वो थाईलैंड के Venum Training Camp में मेहदी ज़टूट के साथ ट्रेनिंग करते हैं और उनके पास 2 प्रतिष्ठित खिताब भी हैं।

अनाने ने मई 2022 में WBC फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल करते हुए संगठन के सबसे युवा चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस साल फरवरी महीने में उन्होंने WBC लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी जीता।

इसके अलावा, अनाने 6 फीट 2 इंच लंबे हैं। वो सुपरलैक के साथ होने वाली भिड़ंत में अपनी 7 इंच ज्यादा लंबाई का फायदा भी उठा सकते हैं। अगर युवा फाइटर जीत हासिल करते हैं तो वो फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग में दिग्गज फाइटर से आगे निकल सकते हैं या किसी स्थिति में पहुंचकर थाई स्टार को किकबॉक्सिंग खिताब के लिए चुनौती भी दे सकते हैं।

ये बाउट पहले से घोषित 2 वर्ल्ड टाइटल फाइट में शामिल हो चुकी है, जो ब्लॉकबस्टर इवेंट में टॉप पर होंगी।

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर यूनिफिकेशन बाउट में अंतरिम किंग एनातोली मालिकिन के खिलाफ उतरेंगे। वहीं, पूर्व टाइटल होल्डर सैम-ए गैयानघादाओ और प्राजनचाई पीके साइन्चाई ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए मुकाबला करने वाले हैं।

ONE Friday Fights 22 के बारे में अधिक जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहें, जो 23 जून को एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800