वालमीर डा सिल्वा जापानी प्रतिद्वंदी हिरोयुकी टेटसुका को नॉकआउट कर खुद को एक टॉप एथलीट साबित करना चाहते हैं

Jin Tae Ho Valmir Da Silva ONE159 1920X1280 54 768x512

ONE Championship में तीन मैचों के बाद ब्राजीलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट वालमीर “जूनियर” डा सिल्वा का मानना ​​है कि आखिरकार उन्हें दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जगह मिल गई है।

6 अप्रैल को मनाउस निवासी एथलीट ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas के एक महत्वपूर्ण वेल्टरवेट MMA मुकाबले में उभरते हुए कंटेंडर हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका के साथ मुकाबला करेंगे।

ये फाइट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगी और डा सिल्वा के लिए डिविजन की शीर्ष प्रतिभाओं में से एक को हराने का अवसर होगा।

हमेशा विनम्र रहने वाले 27 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया कि उनके मन में टेटसुका के लिए बहुत सम्मान है:

“वो एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। मैं संगठन में शामिल होने से पहले ही उनकी फाइट्स देख चुका था। मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे मैं कोई किशोर हूं, जो अपने आदर्शों के बीच लड़ रहा हो।”

बेशक, “जापानीज़ बीस्ट” ने ONE में लगातार तीन और पांच में से चार मुकाबले जीते हैं, जिससे उन्होंने वेल्टरवेट MMA रैंकिंग्स के टॉप में एक प्रमुख एथलीट के रूप में खुद को मजबूती से स्थापित किया है।

डा सिल्वा ने अपने प्रतिद्वंदी के पूर्ण लेकिन अपरंपरागत खेल का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया:

“वो एक बहुत ही कुशल स्ट्राइकर, एक अप्रत्याशित व्यक्ति हैं और उनकी स्ट्राइकिंग में बहुत सारे हथियार हैं। मैं उनके खेल का अध्ययन कर रहा हूं। उनकी स्ट्राइकिंग को बेअसर करने में सक्षम होने के लिए कुछ चीजों को समायोजित कर रहा हूं। वो अपने फुटवर्क पर बहुत काम करते हैं और मेरा मानना ​​है कि स्ट्राइकिंग में ये उनका सबसे खतरनाक हथियार है।”

“जूनियर” अपने आप में एक कुशल स्ट्राइकर और ताकतवर फिनिशर हैं, जिन्होंने नौ करियर जीतों में 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट कायम किया है।

उनका मानना ​​है कि ये करीबी फाइट होगी, जिसमें दोनों फाइटर स्टैंड-अप में अपना दबदबा बनाना चाहेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए उनका लक्ष्य टेटसुका पर तेजी से वार करना और जापानी स्टार को फिनिश करने वाले ONE में पहला व्यक्ति बनना है।

डा सिल्वा ने कहा:

“ये एक दिलचस्प फाइट होने वाली है। मेरा मानना ​​है कि जो कोई भी दूरी को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर पाएगा, जीत उसकी होगी। और मुझे विश्वास है कि वो मैं ही होऊंगा।

“मैं ढेरों हमले करने जा रहा हूं और वो करने की कोशिश करूंगा जो कोई नहीं कर पाया है और वो है उन्हें फिनिश करना। आइए फैंस के लिए एक शानदार शो पेश करें।”

स्ट्राइकिंग में अपने प्रतिद्वंदी के काफी प्रतिभाशाली होने के बावजूद ब्राजीलियाई फाइटर को उम्मीद है कि वो फाइट को ग्राउंड पर ले जाएंगे, जब उनके वार बेअसर होना शुरू होंगे।

उस समय “जूनियर” चाहेंगे कि दोनों खड़े होकर ही लड़ें, जहां वो एक प्रभावशाली तरीके से फिनिश दर्ज करना चाहते हैं:

“मैं उनके टेकडाउन का बचाव करने की कोशिश करूंगा ताकि फाइट स्ट्राइकिंग के साथ आगे बढ़ सके। मेरा मानना ​​है कि ये मुकाबला दूसरे राउंड से आगे नहीं जाएगा। मैं अपनी नी स्ट्राइक्स का भी भरपूर इस्तेमाल करने की कोशिश करूंगा।

“इस बात की संभावना बहुत अधिक है कि ये फाइट पहले राउंड में या दूसरे राउंड की शुरुआत में नॉकआउट से समाप्त हो जाएगी।”

डा सिल्वा ग्लोबल स्टेज के दबावों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं

वालमीर डा सिल्वा को भरोसा है कि हिरोयुकी टेटसुका के साथ उनका मुकाबला ये साबित कर देगा कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं।

वो लगातार चार नॉकआउट जीतों के साथ ONE में आए थे और उन्हें हाल के वर्षों में ब्राज़ील के सबसे उभरते हुए होनहार स्टार्स में से एक माना जाता है।

लेकिन अपने प्रमोशनल डेब्यू में “जूनियर” को पूर्व ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन कडेस्टम के खिलाफ एक करारी हार का सामना करना पड़ा।

उस मैच को यादकर वो स्वीकार करते हैं कि ग्लोबल स्टेज पर उनके लिए तालमेल बिठाना मुश्किल साबित हुआ:

“ONE में आने से पहले तक मुझे कई महत्वपूर्ण नॉकआउट्स के साथ अच्छी जीतें मिल रही थी। पहली फाइट में मैंने एक बहुत ही अनुभवी फाइटर से मुकाबला किया। बेशक, मैंने ONE जैसे बड़े मंच पर होने का दबाव महसूस किया और आखिरकार उन्होंने मुझे नॉकआउट कर दिया।”

ब्राजीलियाई एथलीट ने तब से 1-1 का रिकॉर्ड कायम किया है और अभी भी वेल्टरवेट डिविजन के टॉप में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

डा सिल्वा ने आगे कहा: 

“मैं सब कुछ समायोजित करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं ये विश्लेषण कर रहा हूं कि मैंने क्या गलतियां की हैं और सभी खामियों पर काम कर रहा हूं। लेकिन हर फाइट एक नया अनुभव है।

“ONE के पास दुनिया के सबसे महान फाइटर्स हैं और मैं उनमें से एक बनने के लिए धीरे-धीरे खुद पर काम कर रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.