अगर लिनेकर तैयार नहीं होंगे तो बेंटमवेट टाइटल के लिए किसी से भी फाइट करूंगाः फैब्रिसियो एंड्राडे

John Lineker Fabricio Andrade ONE on Prime Video 3 1920X1280 33 768x512

ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल बेल्ट ना जीत पाने से भले ही फैब्रिसियो एंड्राडे निराश हों, लेकिन अब वो इसे जीतने के लिए और भी दृढ़ हो चुके हैं।

22 अक्टूबर को ONE Fight Night 3 के मेन इवेंट में “वंडर बॉय” का सामना जॉन लिनेकर से हुआ था। इसमें उनके साथी ब्राजीलियाई एथलीट को वेट मिस करने के चलते बेल्ट को छोड़ना पड़ा था, जबकि एंड्राडे खिताब हासिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे।

दो राउंड तक चले धमाकेदार एक्शन के बाद 25 साल के उभरते हुए सितारे तीसरे राउंड में स्टॉपेज जीत से बस कुछ ही कदम दूर दिखाई दे रहे थे।

लेकिन बॉडी पर दो ताकतवर नी लगाने के बाद उनसे लिनेकर पर अचानक गलत तरीके से लो ब्लो लग गई, जिससे लिनेकर उबर नहीं पाए थे।

उस क्षण को दोबारा याद करते हुए और मुकाबले को नो-कॉन्टेस्ट घोषित दिए जाने पर एंड्राडे ने कहा:

“ये मेरे लिए बहुत निराशाजनक था क्योंकि मैं इस मौके का काफी समय से इंतजार कर रहा था। मैं इसके लिए तैयार था और मैं खुद को एक चैंपियन के तौर पर देख रहा था। खुद को बेस्ट शेप में लाने के लिए मैंने काफी सारी ट्रेनिंग की थी, काफी मेहनत की थी और कई बलिदान भी दिए थे।

“मैंने अपना वेट बरकरार रखा और हर चीज सही की थी। मैं फाइट जीतने जा ही रहा था। करीब-करीब उन्हें नॉकआउट कर ही दिया था और फिर फाइट इस तरह से खत्म हो गई। नॉकआउट की दहलीज से नो-कॉन्टेस्ट पर आ जाना काफी निराशाजनक था। मैं फाइट के नतीजे से काफी उदास था।”

हालांकि, अपनी जबरदस्त ताकत के चलते लिनेकर को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता है, लेकिन उस तीसरे राउंड में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जबकि “वंडर बॉय” काफी मजबूती से आगे बढ़ रहे थे।

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए एंड्राडे को लगता है कि उनके विरोधी को फाइट फिनिश करने से पहले बच निकलने का एक मौका मिल गया था।

उन्होंने कहा:

“तीसरे राउंड में लग रहा था कि मैं उन्हें नॉकआउट करने जा रहा हूं। वो काफी चोटिल हो चुके थे। वो एक आंख से देख भी नहीं पा रहे थे और थक भी चुके थे। उनके वार में पहले जैसी ताकत भी नहीं बची थी। मैंने इस बात की उत्सुकता को उनके कॉर्नर में भी देखा था इसलिए मुझे लगा था कि वो इस राउंड को नहीं पार कर पाएंगे।

“जब मैंने उन पर नी लगाई तो मुझे लगा कि काम पूरा हो गया, लेकिन मुझे पीछे हटने को कहा गया और फिर मैं मुकाबले को खत्म करने गया, लेकिन लो ब्लो की वजह से मैच रोक दिया गया। इससे उन्हें बच निकलने का मौका मिल गया।

“वो फाइट में वापस नहीं आने वाले थे क्योंकि उन्हें पता था कि अगर वो ऐसा करेंगे तो नॉकआउट हो जाएंगे। इस वजह से उन्होंने आसान रास्ता चुना, वरना उन्हें पता था कि वो फाइट हार जाएंगे।”

फैब्रिसियो एंड्राडे को लगता है कि निःसंदेह वो ONE के टॉप बेंटमवेट एथलीट हैं

अपनी निराशा के बावजूद फैब्रिसियो एंड्राडे का माइंडसेट मौका हाथ से जाने देने के बाद भी प्रोमोशन में खुद को टॉप बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट की पोजिशन पर लाने में लगा हुआ है।

वो लिनेकर के साथ एक और मुकाबला करने को तैयार हैं, लेकिन डिविजन बेल्ट खाली होने के चलते वो इसे हासिल करने के लिए किसी भी टॉप कंटेंडर से भिड़ने को अपनी सच्ची ड्यूटी के तौर पर देखते हैं।

“वंडर बॉय” ने कहा:

“ONE रीमैच करवाने में दिलचस्पी दिखा रहा है। मैं भी इसमें दिलचस्पी ले रहा हूं। मैं फिर से उनका सामना करना चाहता हूं, लेकिन वो हर फाइट में चोटिल होकर ही बाहर आएंगे। ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि वो रीमैच करना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें सही होने में कितना समय लगेगा और क्या वो ये फाइट फिर से करना चाहते हैं भी या नहीं।

“मैं बस अपनी बात कर सकता हूं कि मैं जल्द से जल्द फाइट में वापस जाना चाहता हूं। अगर वो तैयार हो जाते हैं तो उनके साथ फाइट करूंगा, लेकिन अगर वो नहीं तैयार हो पाते हैं तो मैं किसी दूसरे प्रतिद्वंदी के साथ बेल्ट के लिए फाइट करना चाहता हूं। मैं अपनी बेल्ट हासिल करना चाहता हूं।”

https://www.instagram.com/p/CkDmCpuh4OM/?hl=en

उनका रिकॉर्ड जीत को नहीं दर्शाता है और ना ही वो बेल्ट के विजेता हैं, लेकिन “वंडर बॉय” को लगता है कि लिनेकर के खिलाफ हुए प्रदर्शन से ये साफ हो गया है कि वो ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं।

अब वो नई डिविजन रैंकिंग्स में #1 रैंक के पायदान पर हैं। ऐसे में वो अपने स्टेटस को लेकर किसी भी संदेह को दरकिनार कर देना चाहते हैं और वो खुद को एक अपराजित एथलीट के तौर पर देखते हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“मुझे पता है कि इस समय मैं डिविजन का बेस्ट एथलीट हूं। मेरे हिसाब से लिनेकर को उनकी नॉकआउट पावर और पिछले रिकॉर्ड के चलते ONE में काफी खतरनाक माना जाता था। मैं हमेशा से उनसे फाइट करना चाहता था क्योंकि ये साबित करना चाहता था कि मैं उनसे बेहतर हूं। मैं ये जानता था कि उनसे बेहतर हूं और इसे साबित करने के लिए ही मैं वहां गया था।

“अब ONE में मैं सबसे अच्छा बेंटमवेट एथलीट हूं इसलिए मेरे पास बेल्ट होनी बहुत जरूरी है। मैं पहले ही अपनी छुट्टी रद्द करके वापस जिम में पहुंच चुका हूं और अपनी ट्रेनिंग जारी रख रहा हूं। अब मैं इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि बेल्ट के लिए मेरा अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा।”

https://www.instagram.com/p/CkIsq7VBWkO/?hl=en

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.