युस्ताकियो ने एकतरफा अंदाज में सोंग के खिलाफ जीत प्राप्त की

Geje Eustaquio Song Min Jong inside the matrix 3 28 768x511

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में टॉप लेवल स्ट्राइकिंग की मदद से जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो ने जीत प्राप्त कर साबित कर दिया है कि वो अभी भी ONE Championship के टॉप फ्लाइवेट एथलीट्स में से एक हैं।

युस्ताकियो ने ONE: INSIDE THE MATRIX III में वुशु स्टाइल का प्रयोग कर “रनिंग मैन” सोंग मिन जोंग के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Geje Eustaquio Song Min Jong inside the matrix 3 31.jpg

सोंग अपने प्रतिद्वंदी से लंबे हैं और बॉडी किक्स लगा रहे थे। Team Lakay के स्टार ने पहले राउंड में धैर्य से काम लिया, अपने प्रतिद्वंदी के पैर को पकड़ कर मैट पर गिराना चाहते थे।

सियोल निवासी एथलीट ने जब जम्पिंग बॉडी किक लगाई तो युस्ताकियो ने सभी को चौंकाते हुए उसे पकड़ लिया, अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया और उनकी बैक को निशाना बनाया। सोंग इससे बच निकलने में सफल रहे, लेकिन इस दौरान उन्हें एक नी स्ट्राइक का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

युस्ताकियो की स्ट्राइक्स ठीक निशाने पर लैंड होने लगी थीं और “रनिंग मैन” को शॉर्ट हुक्स और लेग किक्स लगाईं।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन इस बीच उन्हें राइट हैंड का प्रभाव झेलना पड़ा। राउंड के अंतिम क्षणों में “ग्रैविटी” ने सोंग की किक को एक बार फिर काउंटर किया।

Geje Eustaquio Song Min Jong inside the matrix 3 18.jpg

दूसरे राउंड में Team Lakay के स्टार को दमदार लेग किक्स, राइट हुक्स और स्ट्रेट पंचों की मदद से बढ़त मिलने लगी थी। सोंग ने भी इस बीच हेड किक्स, बॉडी किक्स और पंच लगाए लेकिन युस्ताकियो शानदार तरीके से खुद का बचाव कर रहे थे और “रनिंग मैन” के मूव्स को काउंटर भी करते रहे।

राउंड जैसे आगे बढ़ा, फिलीपीनो एथलीट की स्ट्राइक्स का प्रभाव सोंग पर नजर आने लगा था। सोंग अपने स्टांस में लगातार बदलाव कर रहे थे और बॉडी किक्स के साथ स्पिनिंग अटैक भी कर रहे थे, लेकिन “ग्रैविटी” खुद का बचाव करने में सफल रहे।

Monster House टीम के एथलीट ने आगे आकर पंच लगाए और टेकडाउन का भी प्रयास किया, मगर राउंड क्लिंचिंग गेम के साथ समाप्त हुआ। क्लिंचिंग गेम में रहते दक्षिण कोरियाई स्टार ने बॉडी शॉट्स और नी भी लगाई। अलग होने के तुरंत बाद युस्ताकियो ने लेफ्ट हैंड्स, बॉडी किक और स्पिनिंग बैक किक भी लगाई।

“रनिंग मैन” ने जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान स्पिनिंग एल्बो का प्रभाव झेलना पड़ा।। राउंड के अंतिम क्षणों में सोंग ने आक्रामकता के साथ स्ट्राइक्स लगाई, पर “ग्रैविटी” अधिकांश मौकों पर बच निकले।

Geje Eustaquio Song Min Jong inside the matrix 3 32.jpg

युस्ताकियो की स्ट्राइकिंग का सोंग के पास कोई जवाब नहीं था इसलिए उन्होंने अपने गेम प्लान में बदलाव किया और खड़े रहते आर्म-ट्रायंगल चोक लगाया। वो युस्ताकियो को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहे, लेकिन फिलीपीनो एथलीट ने खुद को चोक से बाहर निकाला।

सोंग का प्लान उल्टा पड़ने लगा था और युस्ताकियो ने क्लीन तरीके से पंच लगाने शुरू किया। “रनिंग मैन” संघर्ष करते दिखाई पड़ रहे थे, पूर्व फ्लाइवेट चैंपियन ने भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और स्टैंड-अप गेम में वापस आने से पहले कुछ दमदार पंच भी लगाए।

युस्ताकियो के लेफ्ट हुक और स्ट्रेट राइट सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुए और सोंग के शॉट्स लगातार मिस हो रहे थे। जैसे ही सोंग ने मैच को ग्राउंड गेम में वापस ले जाने का प्रयास किया, तभी फिलीपीनो एथलीट ने अपरकट लगाकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

युस्ताकियो ने अपने प्रतिद्वंदी के पैरों को निशाना बनाया, नी बार मूव का प्रयास किया, लेकिन सोंग उससे आसानी से बच निकले। उसके बाद 28 वर्षीय सोंग ने बढ़त बनाने के मौके तलाशने शुरू कर दिए।

Geje Eustaquio Song Min Jong inside the matrix 3 15.jpg

साइड कंट्रोल प्राप्त करने के बाद सोंग ने नॉर्थ-साउथ चोक लगाया, लेकिन युस्ताकियो ने पहले खुद को बचाया और टेकडाउन भी लगाया।

लेकिन दोनों एथलीट्स एक बार फिर पैरों पर खड़े हुए और सोंग ने हेड किक लगाई, जिसका युस्ताकियो पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। मैच के आखिरी कुछ सेकंडों में दक्षिण कोरियाई स्टार ने एक आखिरी टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन “ग्रैविटी” ने इस बीच उन्हें गिलोटिन चोक में जकड़ लिया।

ऐसा लगने लगा था जैसे मैच फिनिश होने की राह पर है लेकिन तभी आखिरी घंटी बज उठी।

तीनों जजों ने युस्ताकियो के पक्ष में फैसला सुनाया और ये उनकी पिछले साल टोनी “डाइनामाइट” टोरू के खिलाफ आई नॉकआउट जीत के बाद लगातार दूसरी जीत रही।

Geje Eustaquio Song Min Jong inside the matrix 3 34.jpg

युस्ताकियो अब इसी तरह का प्रदर्शन कर फ्लाइवेट रैंकिंग्स में ऊपर के स्थानों पर पहुंचना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, बेलिंगोन vs लिनेकर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)