ONE 159 में डी रिडर, विलियम्स और सिंसामट ने जीते 50 हजार यूएस डॉलर्स के बोनस

Sinsamut Klinmee Liam Nolan ONE159 1920X1280 26 768x512

शुक्रवार, 22 जुलाई को ONE 159: De Ridder vs. Bigdash में कई धमाकेदार मुकाबले देखे गए, लेकिन 3 फाइटर्स ने ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग को सबसे ज्यादा प्रभावित किया, जिसके लिए उन्हें बोनस भी मिला है।

सिटयोटोंग ने 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर, डेनियल विलियम्स और थाई नॉकआउट आर्टिस्ट सिंसामट क्लिनमी को 50 हजार यूएस डॉलर्स के बोनस दिए।

डी रिडर ने अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा, परफॉर्मेंस बोनस जीता और दिखाया कि वो क्यों मिडलवेट MMA डिविजन के असली चैंपियन हैं।

ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में “द डच नाइट” ने पूर्व चैंपियन विटाली बिगडैश को ट्रायंगल चोक लगाकर पहले राउंड में सबमिशन से हराया।

ये उनका दूसरा परफॉर्मेंस बोनस रहा। पहला बोनस उन्हें फरवरी में मिला था, जहां उन्होंने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन अबासोव को सबमिशन से हराया था।

विलियम्स ने ज़ेलांग झाशी को पहले राउंड में नॉकआउट कर 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीता है।

ऑस्ट्रेलियाई-थाई एथलीट ने लीड कार्ड के स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में खतरनाक राइट क्रॉस लगाकर डेब्यू कर रहे चीनी एथलीट को धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया।

थाई स्ट्राइकिंग स्टार सिंसामट ने इंग्लैंड के लियाम नोलन को लाइटवेट मॉय थाई बाउट के दूसरे राउंड में लेफ्ट हुक लगाकर फिनिश करने के साथ इवेंट का पहला बोनस जीता।

इससे पहले मार्च महीने में उन्होंने नीकी होल्ज़कन को नॉकआउट कर बोनस जीता था। इस शानदार लय के कारण वो ONE के इतिहास में लगातार 2 बोनस जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं।

अब शुक्रवार, 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II और शनिवार, 27 अगस्त को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में भी ONE सुपरस्टार्स के पास 50 हजार यूएस डॉलर्स के बोनस जीतने के मौके होंगे।

न्यूज़ में और

ONE returns to China with Tang Kai vs. Baatarkhuu and Di Bella vs. Wang Junguang at ONE 174: Shanghai
Asadula Imangazaliev lands a kick to Aslamjon Ortikov's midsection at The Inner Circle 39.
05 Asadula Imangazaliev vs Aslamjon Ortikov 1
Asadula Imangazaliev attacks Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 20
Eduard Folayang celebrates Joshua Pacio's ONE Strawweight MMA World Title win
Joshua Pacio and Jarred Brooks face off ahead of their ONE Strawweight MMA World Title fight
Tang Kai poses after beating Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 33
Joshua Pacio celebrates his title victory over Mansur Malachiev at The Inner Circle 21
Keito Yamakita makes his way to the ring against Koyuru Tanoue at ONE SAMURAI 2
Nong O Hama Rodtang Jitmuangnon The Inner Circle 38 14
Anar Mammadov Superlek Jitmuangnon ONE Friday Fights 178 9
Rodtang Jitmuangon and Nong-O Hama face off ahead of The Inner Circle 38