बिगडैश ‘ONE On TNT IV’ से हुए बाहर, आंग ला न संग और डी रिडर रीमैच के लिए तैयार

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at "ONE on TNT IV"

ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT” सीरीज के चौथे इवेंट के लिए उत्साहित हैं।

लेकिन अब कार्ड के बड़े मुकाबले में बदलाव किया गया है।

आंग ला न संग का सामना यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर अपने पुराने प्रतिद्वंदी और पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन विटाली बिगडैश से होने वाला था।

दुर्भाग्यवश, रूसी स्टार को COVID-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के कारण “ONE on TNT IV” के मेन इवेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

अब आंग ला न संग का सामना अपराजित ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर से होगा।

पिछले साल अक्टूबर में डी रिडर ने उस समय के 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग को उनके मिडलवेट टाइटल के लिए चैलेंज किया था।

“द बर्मीज़ पाइथन” का स्टैंड-अप गेम अच्छा रहा, लेकिन डच ग्रैपलर ने उन्हें मौका मिलते ही मैट पर गिराया आर पहले राउंड में सबमिशन से जीत अपने नाम की थी।

डी रिडर अब अब म्यांमार के स्पोर्ट्स आइकॉन के साथ रीमैच में भिड़ेंगे और इस बार वो लाइट हेवीवेट चैंपियनशिप बेल्ट को भी अपनी उपलब्धियों से जोड़ना चाहेंगे।

दूसरी ओर, आंग ला न संग मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में पहली हार का स्वाद डी रिडर को चखाने की पूरी कोशिश करेंगे।

“ONE on TNT IV” को मिस ना कीजिएगा और ये भी ना देखना भूलिएगा कि ONE लाइट हेवीवेट चैंपियनशिप बेल्ट किसके हाथ लगेगी।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो हमें ‘ONE on TNT III’ से पता चलीं

न्यूज़ में और

Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled