रेसलर बबीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया, ऋतु फोगाट ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

Ritu Phogat & Babita Phogat

सोमवार का दिन बबीता फोगाट के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। देश की जानी-मानी रेसलर रहीं फोगाट ने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म की खबर फोगाट और उनके पति विवेक सुहाग ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

बबीता और विवेक की शादी दिसंबर 2019 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जोड़े ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त फेरा लिया था।

बेटे के जन्म पर 31 वर्षीय स्टार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे प्यारे बेटे से मिलिए। हमें बहुत खुशी हो रही है। मैं भगवान का धन्यवाद कर रही हूं। ये हमारे लिए बहुत खुशी वाला दिन है।”

भारतीय एटमवेट सुपरस्टार और बबीता फोगाट की छोटी बहन ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने मौसी बनने पर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भांजा नंबर #2 आ गया है। मैं बबीता फोगाट आपके लिए बहुत खुश हूं। अपने भांजे से मिलने और उन्हें गले लगाने का इंतजार नहीं कर सकती।”

आपको बता दें कि “द इंडियन टाइग्रेस” सिंगापुर के Evolve MMA में ट्रेनिंग करती हैं। वो COVID-19 की वजह से काफी समय से भारत नहीं आ पाई हैं। यकीनन उन्हें भारत आकर अपने परिवार से मिलने का बेसब्री से इंतजार होगा।

https://www.instagram.com/p/CJ6FgCmAOrr/

आपको बता दें कि भारत में महिला रेसलिंग को बुलंदियों पर ले जाने में बबीता फोगाट का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल, 2010 और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

वो साथ ही साथ वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं। रेसलिंग में कामयाबी हासिल करने के बाद उन्होंने 2019 में राजनीति में कदम रखा।

ONE Championship की ओर से बबीता फोगाट-विवेक सुहाग और पूरे फोगाट परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट ने 2021 के लिए तैयार किया अपना लक्ष्य: ‘मैं अपराजित रहना चाहती हूं’

न्यूज़ में और

Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.