ONE Fight Night 17 में वापसी कर गुयेन ट्रान ड्युए नट की नजरें नॉकआउट पर – ‘कुछ भी संभव है’

Nguyen Tran Duy Nhat defeats Yuta Watanabe at ONE EDGE OF GREATNESS ASH_4576 1

“नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट ने चार साल पहले ONE Championship में मुकाबला करते हुए शानदार लय हासिल की थी। हालांकि, COVID-19 महामारी ने उनके जीत के रथ पर विराम लगा दिया, लेकिन अब 34 वर्षीय स्टार वापसी कर जीत के क्रम को जारी रखना चाहेंगे।

9 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 17 में वियतनामी सुपरस्टार का सामना डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा।

ड्युए नट ने ग्लोबल स्टेज पर 2019 में डेब्यू करते हुए अज्वान शे विल और युता वतनबे पर शानदार नॉकआउट जीत हासिल की थीं।

फिर 2020 में वियतनाम कोविड-19 महामारी की चपेट में आया और वो मुकाबले नहीं कर पाए। इसके बावजूद उन्होंने अपने समय का उपयोग करते हुए कोचिंग दी, जहां उन्हें बहुत सफलता मिली।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“कोविड-19 ने पूरी दुनिया को रोक दिया था। मेरी फाइट होनी थी, लेकिन वो रद्द हो गई। वियतनामी सरकार ने बहुत कड़े नियम लागू किए थे, जिसकी वजह से फाइटिंग इवेंट्स नहीं हो पाए।

“जब मैं फाइट नहीं कर पाया तो कोचिंग पर ध्यान लगाया। मैंने साउथ ईस्ट एशियन गेम्स 2023 में हिस्सा लेने वाली कुन खमेर टीम को कोचिंग दी। एथलीट्स का ध्यान रखना, प्लान बनाना, टीम के साथ मौजूद रहना और उनके साथ अनुभव साझा करना, ये सब मुझे हमेशा याद रहेगा।”

पूरा जीवन स्ट्राइकिंग आर्ट्स में मुकाबला करने के बाद ड्युए नट ने पिछले साल MMA में कदम रखा।

हो ची मिन्ह सिटी निवासी ने एमेच्योर लेवल पर 4-0 का रिकॉर्ड कायम किया, जिसमें तीन जीत स्टॉपेज के जरिए आईं और हाल ही के मुकाबले में चैंपियनशिप भी जीती।

ड्युए नट ने बताया: 

“(MMA में आने के) दो कारण रहे। पहला ये कि मार्शल आर्ट्स खासकर MMA वियतनाम में काफी आगे बढ़ रहा है। लेकिन MMA अब भी काफी नया है। मेरा विश्वास है कि मैं लोगों को दिखा सकता हूं कि ये कितना शानदार है। ऐसे में ये खेल देश में तेजी से आगे बढ़ सकता है।

“दूसरा, ONE Championship में काफी सारे महान MMA और मॉय थाई फाइटर्स हैं। उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर जाकर नए खेल में हाथ आजमाते देखना प्रेरणादायक है। मैंने सोचा, ‘क्या हो, अगर मैं भी ऐसा ही करूं?’ इसलिए किया।”

गुयेन ट्रान ड्युए नट ने डेनिस पुरिच को छकाने का प्लान बनाया

गुयेन ट्रान ड्युए नट ने MMA का आनंद लिया है और वो अपने ONE Championship करियर में जरूर इसे आजमाना चाहेंगे, लेकिन अभी के लिए उनका ध्यान वापसी करते हुए मॉय थाई मैच पर है।

उनके सामने डेनिस पुरिच के रूप में कड़ी चुनौती है। वियतनामी सुपरस्टार “द बोस्नियन मेनेस” को गंभीरता से ले रहे हैं, मगर उनका प्रयास जीत की हैट्रिक लगाने पर होगा।

“नंबर 1” ने बताया: 

“डेनिस पुरिच हेवी पंच लगाने वाले अच्छे फाइटर हैं इसलिए उन्हें हल्के में नहीं लूंगा। खेल के सभी पहलूओं को परखना होगा खासकर कि मैं अपनी किक्स और मूवमेंट का किस तरह से इस्तेमाल करूंगा।

“मैंने उनकी फाइट देखी हैं। उनके हाथ और ताकत को देखा है। मैं तकनीक वाला फाइटर हूं। ऐसे में फाइट को कंट्रोल रखना, उनपर किक्स लगाकर दूरी बनाए रखना और छकाना मेरी प्राथमिकता होगी। अगर नॉकआउट से जीतने का मौका आया तो मुझे परहेज नहीं।”

ड्युए नट ने ONE Championship में दो जीत हासिल कर दिखाया है कि वो कितने खतरनाक फ्लाइवेट मॉय थाई फाइटर हैं और तीसरी जीत उन्हें डिविजन के लिए बड़ा खतरा बना देगी।

“नंबर 1” चार साल पहले बनाई गई जीत की लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं और उनका सामना ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ ड्रीम मैच हासिल करना है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए ONE Fight Night 17 में वियतनामी स्टार सोच-समझकर मुकाबला करेंगे।

उन्होंने कहा:

“कुछ भी संभव है। मुझे लगता है कि हम पहला राउंड एक दूसरे को टेस्ट करेंगे और फिर बाद के राउंड्स में मुकाबला तेजी पकड़ेगा।

“मुझे मॉय थाई फाइटर के रूप में अपने अनुभव, स्किल्स और अपनी आत्मा पर भरोसा है। मैं जीत हासिल करने के लिए भरपूर कोशिश करूंगा।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35