ONE Fight Night 12 में बड़ी जीत के बाद BJJ को आगे बढ़ाने का अवसर मिलने से खुश हैं टैमी मुसुमेची

Tammi Musumeci Amanda Alequin ONE Fight Night 12 13

बीते शनिवार ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov में अमेरिकी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सनसनी टैमी मुसुमेची ने ONE में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

उन्होंने स्ट्रॉवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में अपनी दोस्त और पुरानी प्रतिद्वंदी अमेंडा “टबी” आलेक्विन पर संघर्षपूर्ण जीत हासिल करने में सफलता पाई।

15 जुलाई को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 2 वर्ल्ड-क्लास ब्लैक बेल्ट होल्डर्स के बीच 10 मिनट तक बेहतर पोजिशन हासिल करने और सबमिशन मूव लगाने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली।

मुसुमेची अपनी BJJ तकनीकों को अमल में लाने से खुश थीं और उन्होंने शुरुआत में गिलोटीन चोक भी लगाया था, लेकिन इसके बावजूद उनका मानना है कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाईं।

मैच के बाद 5 बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“मैं तकनीक के हिसाब से अच्छा महसूस कर रही थी और कई मौके भी मिले। मुझे खुशी है कि मैं गिलोटीन चोक के अलावा कई अच्छी पोजिशंस हासिल कर पाई। मैंने उसके बाद उन्हें स्वीप करते हुए गार्ड पोजिशन और नॉर्थ-साउथ पोजिशन भी प्राप्त की। वहीं अंत में मैंने बैक कंट्रोल भी हासिल किया, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हूं।

“मैं शायद अपनी काबिलियत का 20 से 30 प्रतिशत ही दे पाई इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ ना दे पाने से निराश हूं।”

उन्होंने आलेक्विन की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ किया जो बहुत कम ग्रैपलर्स कर पाए हैं। उन्होंने मैच में प्रत्येक क्षण मुसुमेची के गार्ड को निशाना बनाया हुआ था।

अमेरिकी स्टार ने ऐसी प्रतिद्वंदी की तारीफ की, जिसे अटैक के बदले अटैक करने का कोई डर नहीं था।

मुसुमेची ने कहा:

“मुझे एक आक्रामक प्रतिद्वंदी का सामना कर अच्छा लगा और मुझे अपने गेम पर काफी काम करने की जरूरत है। वो वाकई में बहुत आक्रामक रहीं, उनकी ताकत का मुझे अहसास हुआ और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।”

BJJ के टॉप लेवल पर फाइटिंग करते हुए मुसुमेची ने पूरी दुनिया का सफर किया है, लेकिन ये उनका थाईलैंड में फाइट करने का पहला अनुभव रहा।

उन्होंने कहा:

“मैं दोबारा थाईलैंड जरूर आना चाहूंगी, ये एक बहुत अच्छा स्थान है। यहां के लोग अच्छे हैं और आपको बहुत सम्मान देते हैं। एक अच्छा अनुभव ये भी रहा कि हम जहां भी गए, वहां के लोग बहुत अच्छे रहे। ये अनुभव मेरे लिए शानदार रहा।”

BJJ को नई पहचान दिलाने में योगदान देना चाहती हैं टैमी मुसुमेची

अमेंडा आलेक्विन पर जीत के बाद टैमी मुसुमेची का ONE रिकॉर्ड 2-0 का हो गया है और प्रोमोशन की सबसे उभरती हुई स्टार्स में शामिल हो गई हैं।

वो अब अपने भाई ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची के साथ मिलकर ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन को बेहतर स्थिति में लाने को बेताब हैं।

मुसुमेची जानती हैं कि उनके कंधों पर ना केवल वर्ल्ड-क्लास BJJ तकनीकों से अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है, बल्कि इस दौरान उन्हें ONE के ग्लोबल फैनबेस का भी निरंतर मनोरंजन करते रहना होगा।

उन्होंने कहा:

“ऐसे काफी लोग हैं जिन्होंने BJJ के बारे में सुना भी नहीं था इसलिए उनका मनोरंजन कर पाना जिउ-जित्सु एथलीट्स के लिए बड़ी चुनौती के समान रहा। मुझे लगता है कि जब हम अनोखे मूव्स लगाएंगे, तभी उनकी इस खेल के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। हालांकि यहां कोई पंचिंग नहीं होगी, लेकिन तकनीकों के आधार पर बहुत दिलचस्प मूव्स लगाकर उनका मनोरंजन करेंगे।”

हर एक मैच को मनोरंजक बनाना आसान नहीं है, लेकिन 29 वर्षीय स्टार खुद को मिल रहे मौकों से खुश हैं।

सबमिशन ग्रैपलिंग की सबसे बड़ी स्टार्स होने के नाते मुसुमेची जानती हैं कि वो ONE के जरिए सबमिशन ग्रैपलिंग के खेल को खूब प्रोमोट कर सकती हैं।

उन्होंने कहा:

“ONE द्वारा हमें मौका मिलना बहुत अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ हमारे कंधों पर जिम्मेदारी भी बढ़ी है।”

न्यूज़ में और

Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34