ONE Friday Fights 5 में अपने कड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं सुपरबॉल – ‘ज़रा सी गलती आपको ढेर कर देगी’

SuperballTdet99 1280X800 768x480

थाई स्ट्राइकर सुपरबॉल टीडेड99 ने कई हमवतन एथलीट्स को ONE Championship में स्टार बनते देखा है और वो अपने लिए भी कुछ ऐसा ही चाहते हैं।

इस शुक्रवार को 26 साल के एथलीट ONE Friday Fights 5 के मेन इवेंट में कोंगक्लाई एनीमॉयथाई के खिलाफ प्रोमोशनल डेब्यू करते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ेंगे।

अपने आदर्शों में से एक नोंग-ओ हामा और पूर्व विरोधी “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतते हुए देखने के बाद सुपरबॉल भी उनके नक्शेकदम पर चलने को उत्सुक हैं।

उनके पास थाईलैंड के बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडिय में 138-पाउंड की कैचवेट बाउट में ग्लोबल फैंस को प्रभावित करने का एक मौका होगा।

Tded99 टीम के प्रतिनिधि ने कहाः

“नोंग-ओ ऑलराउंडर हैं। वो दाएं और बाएं हाथ दोनों से हमले कर सकते हैं। मैं उनका तब से फैन हूं, जब उन्होंने घरेलू सर्किट पर 5 राउंड की मॉय थाई बाउट की थी।

“और सुपरलैक को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर मैं बधाई देता हूं। ONE Championship में शामिल होना मेरा लिए बड़े मौके की तरह है।

“मैं बहुत खुश हूं कि ONE Lumpinee में मुकाबला करने का मौका पाकर मैंने अपने सपने की ओर एक कदम बढ़ा दिया है।”

सुपरबॉल ने पहले ही “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” में 70-19-1 का प्रभावशाली रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें 2021 की IFMA वर्ल्ड चैंपियनशिप भी शामिल है। उन्होंने अमेरिका में 2022 में हुए वर्ल्ड गेम्स में थाई नेशनल टीम के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए रजत पदक जीता था।

इतने सारे अनुभव के बावजूद उन्हें पता है कि ONE Championship के 3 राउंड के मुकाबले पहले से काफी अलग होंगे और वो इस शुक्रवार को जोरदार मुकाबले के लिए तैयार हैं।

नोंग बुआ लम्फू निवासी फाइटर ने कहाः

“मेरी फिटनेस काफी बढ़िया है क्योंकि मैं नियमित रूप से ट्रेनिंग करता हूं। फिर भी मुझे ये मानना होगा कि मेरा ONE Lumpinee का मुकाबला सामान्य 5 राउंड के मॉय थाई मैच से अलग होगा। इसकी वजह से मुझे अपनी ट्रेनिंग के तरीकों में बदलाव करना पड़ा है।

“मुझे शुरुआत से ही तेज़ रफ्तार और मजबूत डिफेंस के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि आप छोटे (4-औंस) ग्लव्स में पंच को अच्छी तरह से ब्लॉक नहीं कर सकते। ज़रा सी गलती आपको ढेर कर देगी।”

सुपरबॉल को कोंगक्लाई से जोरदार मुकाबले की उम्मीद

सुपरबॉल टीडेड99 को ONE Championship से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन वो ये भी जानते हैं कि उनकी पहली बाउट आसान नहीं होगी।

हार्ड हिटर कोंगक्लाई एनीमॉयथाई के नाम 75-15-5 का रिकॉर्ड है और उन्होंने सेकसन ओर क्वानमुआंग और अलेसांद्रो सारा जैसे एथलीट्स के खिलाफ नॉकआउट जीत दर्ज की है।

इसे ध्यान में रखते हुए सुपरबॉल जानते हैं कि अगर उन्हें खतरे से बचे रहना है तो हमवतन विरोधी के दबाव से सही से निपटना होगा।

उन्होंने बतायाः

“कोंगक्लाई बाएं हाथ से हेवी पंच लगाते हैं और खतरनाक किक्स के लिए जाने जाते लगाते हैं। उनके ये हथियार बहुत अच्छे हैं।

“ये चीजें मुझे उनकी ओर बढ़ने के लिए मजबूर करेंगी। अगर मैं पीछे हटता हूं तो वो मुझे जरूर पंच लगाएंगे, लेकिन अगर मैं बीच की दूरी कम करने की कोशिश करता हूं तो उनका पंच लगाना और भी मुश्किल हो जाएगा।”

सुपरबॉल को लगता है कि जब दो दिग्गज स्ट्राइकर आपस में भिड़ेंगे तो ये बेहद करीबी मुकाबला होगा। हालांकि, नतीजे की परवाह किए बगैर उन्हें लगता है कि फैन एक जबरदस्त फाइट की अपेक्षा करेंगे।

उन्होंने आगे कहाः

“ये एक जबरदस्त भिड़ंत होगी। इसमें जो पहले असफल होगा, वहीं से फाइट का नतीजा तय हो जाएगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.