ONE Friday Fights 36 में सुपरबॉल, गज़ाली ने धमाकेदार जीत दर्ज की

Superball Tded99 Julio Lobo ONE Friday Fights 36 15 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए इवेंट ने फिर साबित कर दिया कि क्यों Friday Fights वीकली शोज़ को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

ONE Friday Fights 36 में 12 मॉय थाई और MMA फाइट्स देखने को मिलीं, जिसमें से कुछ में शानदार फिनिश देखे गए तो कुछ आखिरी राउंड तक गईं।

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए इस इवेंट में क्या-क्या हुआ, यहां विस्तार से जानिए।

सुपरबॉल की स्ट्राइकिंग ने उन्हें लोबो पर जीत दिलाई

मेन इवेंट में हुए 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सुपरबॉल टीडेड99 और जूलियो लोबो ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

26 वर्षीय थाई स्टार ने शुरुआत में अपनी ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट किक्स लगाकर उन्हें पास आकर अटैक करने से रोका। दूसरे राउंड में उन्होंने डेब्यू करने वाले स्टार को जबरदस्त राइट हुक का शिकार बनाया।

तीसरे राउंड में लोबो ने वापसी की कोशिश की और सुपरबॉल पर बहुत सारे बॉडी शॉट्स जड़े। लेकिन आखिर में तीनों जजों ने TDed99 टीम के प्रतिनिधि के पक्ष में फैसला सुनाया और अब उनका रिकॉर्ड 73-21 का हो गया है।

डुआंगसोमपोंग पर भारी पड़े पेटटोंगलोर

Pettonglor Sitluangpeenumfon Duangsompong Jitmuangnon ONE Friday Fights 36 6

पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन ने अपने डेब्यू की तरह ही इस मैच को यादगार बनाने का प्रयास किया और फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में ऐसा करने में डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ कामयाब भी रहे।

पेटटोंगलोर ने डुआंगसोमपोंग पर अपरंपरागत कॉम्बिनेशंस और स्पिनिंग एल्बो अटैक लगाए, जिससे उनके प्रतिद्वंदी को पास आकर अटैक करने से पहले दो बार सोचना पड़ा। 22 वर्षीय स्टार का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा था।

डुआंगसोमपोंग अंतिम समय में कुछ दबाव डालने में कामयाब रहे, लेकिन वो जजों को प्रभावित करने के लिए काफी नहीं था और पेटटोंगलोर ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इसके साथ थाई स्ट्राइकर का ONE रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 52-21 का हो गया है।

रैम्बोंग ने तीसरे राउंड में पनसैक के खिलाफ नॉकआउट स्कोर किया

रैम्बोंग सोर थेरापैट ने ONE Friday Fights में लगातार तीसरी जीत हासिल की, जब उन्होंने 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में पनसैक वोर वांटावी को हराया।

मैच की घंटी बजते ही दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ अटैक शुरु कर दिए, लेकिन पहले राउंड में पनसैक ने पंचों से स्कोर किया। रैम्बोंग ने दूसरे राउंड में राइट हुक से अपने प्रतिद्वंदी को ढेर कर दिया।

पनसैक ने रेफरी के काउंट का जवाब दिया, मगर वो लड़खड़ाते हुए दिख रहे थे। रैम्बोंग ने कई सारे पंच लगाकर दूसरे राउंड के 1:13 मिनट पर जीत हासिल कर करियर की 75वीं जीत हासिल की।

पेटडम के राइट हैंड ने किया पेटपलांगचाई का काम तमाम

पेटडम पेटकियटपेट को पता था कि पेटपलांगचाई पोर जारोनपैट के खिलाफ 134-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में उनकी ताकत बड़ा अंतर पैदा करेगी और ऐसा ही हुआ।

Petkiatpet टीम के एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी पर पंच-किक कॉम्बिनेशन लगाने शुरु कर दिए। पेटडम ने थाई स्टार के वन-टू अटैक का जवाब लेफ्ट हुक से दिया और फिर पहले राउंड के 1:49 मिनट पर राइट हैंड से मुकाबला खत्म कर दिया।

28 वर्षीय स्टार ने ग्लोबल स्टेज पर दूसरी नॉकआउट जीत हासिल कर अपने रिकॉर्ड को 62-18 कर लिया है।

माइसंगकुम ने मुंगकोर्न के खिलाफ जजों के निर्णय से जीत दर्ज की

Maisangkum Sor Yingcharoenkarnchang Mungkorn Boomdeksean ONE Friday Fights 36 11

माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने 118-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच मुंगकोर्न बूमदेक्सेन के खिलाफ जीत हासिल की।

पहले राउंड में दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे, लेकिन माइसंगकुम ने अच्छे शॉट्स लगाए, जिसमें 6-पंच कॉम्बिनेशन भी शामिल रहा।

मुंगकोर्न ने दूसरे राउंड में थोड़ी चुनौती पेश करने का प्रयास किया, लेकिन वो नाकाफी रहा। अंत में तीनों जजों ने माइसंगकुम के पक्ष में फैसला सुनाया।

इस जीत के साथ मुंगकोर्न का ONE रिकॉर्ड 3-0 और करियर रिकॉर्ड 49-16 का हो गया है।

पेटसाइन्चाई ने एनगाओपयाक को नी अटैक से किया चित

पेटसाइन्चाई एम यू डेन खोनमाइबाओवी ने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में एनगाओपयाक अदसानपटोंग के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की।

डेब्यू कर रहे दोनों स्टार्स ने पहले राउंड में अच्छी स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन कद में लंबे पेटसाइन्चाई ने प्रभावशाली नी अटैक किए।

उनका ये हथियार दूसरे राउंड में और निखरकर सामने आया। पेटसाइन्चाई ने एनगाओपयाक को राइट किक लगाई और फिर राइट नी से हमला किया। इस कारण प्रतिद्वंदी नीचे गिर पड़े और मैच दूसरे राउंड में 1:38 मिनट पर खत्म हो गया।

इस जीत के साथ 22 वर्षीय स्टार का रिकॉर्ड 51-12 का हो गया है।

गज़ाली ने बेकमुरज़ेव को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया

जोहान “जोजो” गज़ाली ने तेमिरलैन बेकमुरज़ेव के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक शानदार जीत और छह अंकों की राशि वाला कई फाइट का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

16 वर्षीय स्टार ने फ्लाइवेट मुकाबले में अटैक से शुरुआत की, लेकिन बेकमुरज़ेव की ताकत और सटीकता ने उन्हें फायदा पहुंचाया। “जोजो” ने दूसरे राउंड में कंट्रोल हासिल किया। दोनों ही स्ट्राइकर्स ने गार्ड नीचे कर जबरदस्त अटैक कर दिया।

गज़ाली ने अपने प्रतिद्वंदी के जबड़े पर राइट हैंड लगाया और फिर एक जबरदस्त लिवर शॉट से ढेर कर दिया। इसके बाद बेकमुरज़ेव रेफरी के काउंट का जवाब देने में असमर्थ रहे।

दूसरे राउंड के 2:43 मिनट पर मलेशियाई-अमेरिकी स्टार ने ONE Friday Fights में लगातार चौथी जीत हासिल कर 23-6 का रिकॉर्ड कायम कर लिया।

खोमुतोव ने पोर्नसिरी को दो मिनट में ढेर किया

किरिल खोमुतोव ने बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में पोर्नसिरी पीके साइन्चाई पर शानदार अंदाज में जीत दर्ज की।

24 वर्षीय स्टार ने शुरुआत से ही स्ट्राइक्स लैंड करानी शुरु कर दीं, जिनका पोर्नसिरी के पास कोई जवाब नहीं था। खोमुतोव को पता था कि फिनिश आने वाला है और उन्होंने तेज-तर्रार लेफ्ट हुक लगाकर पहले राउंड के 1:57 मिनट पर जीत हासिल की।

इस जीत के बाद रूसी स्टार का ONE रिकॉर्ड 2-0 और ओवरऑल रिकॉर्ड 10-2 का हो गया है।

ओर्डेन ने पोंगसिरी को हराकर शानदार डेब्यू किया

डेब्यू कर रहे स्पेनिश फाइटर एंटोनियो ओर्डेन ने पोंगसिरी सोर जोर विचिटपाड्रिउ के खिलफ स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी लंबी टांगों का इस्तेमाल कर टीप और बॉडी किक्स लगाईं और पोंगसिरी के आगे आने पर पंचों का इस्तेमाल किया।

एक स्पिनिंग एल्बो की वजह से थाई स्ट्राइकर पहले राउंड में मैट पर जा गिरे और ओर्डेन ने दूसरे राउंड में प्रेशर जारी रखा।

पोंगसिरी ने अंतिम राउंड में वापसी की कोशिश की, मगर जजों ने ओर्डेन के पक्ष में फैसला सुनाकर उनके रिकॉर्ड को 42-4 कर दिया है।

सुमन ने गबोव को ONE डेब्यू मैच में हराया

Elad Suman Vladimir Gabov ONE Friday Fights 36 16

इलाद सुमन का सामना लाइटवेट मॉय थाई मैच में व्लादिमीर गबोव से हुआ। 9 मिनट तक चले एक्शन के बाद इज़राइली एथलीट ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

सुमन ने अपनी रीच (पहुंच) और लंबाई का शुरुआत से फायदा उठाना शुरु कर दिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर लेफ्ट हैंड्स और किक्स लगाईं।

क्लिंचिंग के दौरान रूसी स्टार के बॉक्सिंग अटैक को काउंटर करने के लिए डेब्यू कर रहे स्टार ने एल्बोज़ और नीज़ का इस्तेमाल किया।

इस आक्रामक रवैये के कारण सुमन के पक्ष में तीनों जजों ने फैसला सुनाया और वो करियर की 7वीं जीत करने में कामयाब रहे।

सुलेमानोव ने मैमितोव को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा

ज़ाइउद्दीन सुलेमानोव और अदिलेत मैमितोव के बीच हुआ फ्लाइवेट MMA मुकाबले तीनों राउंड तक नहीं चल पाया और सुलेमानोव को जीत मिली।

“ब्लैक टाइगर” ने पहले राउंड में मैमितोव की स्ट्राइकिंग के खिलाफ अपने रेसलिंग गेम का इस्तेमाल किया। मैमितोव ने जब फ्लाइंग नी लगानी चाही तो रूसी स्टार ने लेफ्ट हुक लगाकर उन्हें मैट पर गिरा दिया और दूसरे राउंड के 2:46 पर तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ सुलेमानोव का करियर रिकॉर्ड 7-0 का हो गया है।

अल्वारेज़ ने चाई को सबमिशन से दी मात

कार्लोस अल्वारेज़ ने “माजिन” टाइटल चाई के खिलाफ इवेंट के पहले मुकाबले को खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगाया।

Team Lakay के स्टार अपने विरोधी को रोप की तरफ लेकर गए और डबल लेग टेकडाउन स्कोर किया।

शुरुआत में उन्होंने डार्स चोक लगाना चाहा, लेकिन अल्वारेज़ ने एनाकोंडा चोक लगाकर पहले राउंड के 57 सेकंड पर मुकाबला खत्म कर दिया। ये उनकी ONE में तीसरी जीत रही।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.