ONE Friday Fights 39 में सेन ने कोंगक्लाई को नॉकआउट कर चौंकाया, कुज़मिन की शानदार जीत

Kongklai Annymuaythai Soner Sen ONE Friday Fights 39 23

शुक्रवार, 3 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 39 का आयोजन किया।

इसकी 12 मॉय थाई और MMA फाइट्स में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला। इवेंट में शामिल स्टार्स ने काफी दमदार प्रदर्शन कर फैंस को शानदार मुकाबले दिए।

अगर आप एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए इवेंट को नहीं देख पाए तो यहां जानिए कि शो में क्या-क्या हुआ।

सेन ने कोंगक्लाई को पहले राउंड में चौंकाया

सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में कोंगक्लाई एनीमॉयथाई का सामना किया और अपने गेम प्लान को परफेक्ट तरीके से अंजाम देते हुए पहले राउंड में नॉकआउट से जीत हासिल की।

टर्किश स्टार ने मैच की पहली घंटी से ही अटैक करना शुरु कर दिया और मौका मिलने पर कई सारे कॉम्बिनेशंस लगाए। थाई स्टार ने फाइट में बने रहने की कोशिश की और कई खतरनाक किक्स और पंच लगाए।

“गोल्डन बॉय” के जबरदस्त राइट हुक ने मैच का रुख बदला, तब कोंगक्लाई ने पीछे जाने की कोशिश की। लेकिन सेन ने एक और राइट हैंड का इस्तेमाल कर मैच को पहले राउंड के 2:35 मिनट पर खत्म कर दिया।

इस जीत के साथ सेन का रिकॉर्ड 19-7 का हो गया है।

ईटी ने आखिरी राउंड में मोंग्कोलकेउ को नॉकआउट किया

ईटी टीडेड99 और मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में आमने-सामने आए और TDed99 टीम के प्रतिनिधि को जीत हासिल हुई।

ये मुकाबला शतरंज के खेल की तरह रहा, जिसमें दोनों ही फाइटर्स सधे हुए तरीके से अटैक कर रहे थे। दूसरे राउंड में मोंग्कोलकेउ ने फ्लाइंग नी के बाद लेफ्ट हुक लगाया। तीसरे राउंड में दोनों ने ताबड़तोड़ वार किए।

तीसरे राउंड में ईटी की लेफ्ट एल्बो ने मैच का रुख बदला और मोंग्कोलकेउ मैट पर जा गिरे। रेफरी ने मैच का अंत कर दिया और ईटी को विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 82-39 का हो गया है।

सामिंगडम ने डेनक्रियांगक्राई को मात देकर लगातार तीसरी जीत हासिल की

Samingdam Chor Ajalaboon Denkriangkrai Singha Mawynn ONE Friday Fights 39 30

सामिंगडम चोर अजालाबून और डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन 129-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में उतरे और फैंस को एक अच्छा मुकाबला देखने को मिला।

थाई स्टार्स ने मैच शुरु होते ही तेज गति से एक दूसरे पर पंचों से वार किया, लेकिन सामिंगडम अच्छे और सटीक तरीके से वार करने में कामयाब रहे।

शानदार एक्शन दूसरे राउंड में भी जारी रहा। सामिंगडम ने डेनक्रियांगक्राई की स्किल्स को बॉडी और सिर पर लगाए कॉम्बिनेशंस से टेस्ट किया।

सामिंगडम ने अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम करते हुए ONE में अपने रिकॉर्ड को 3-0 और करियर रिकॉर्ड को 61-31 पर पहुंचाया।

जैक ने डार्की को 45 सेकंड में किया ढेर

जैक अपिचट मॉयथाई को 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में डार्की नोखाओ कोरमोर11 को हराने में मात्र 45 सेकंड का समय लगा।

जैक ने अपने प्रतिद्वंदी के अटैक्स को भांपा और जल्द ही लेग किक लगाई, जिससे डार्की का बैलेंस बिगड़ा। उन्होंने कुछ पलों बाद डार्की के लिवर पर एक जबरदस्त किक लगाई और थाई स्टार दर्द के कारण मैट पर जा गिरे।

रेफरी ने 45 सेकंड पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी और इससे जैक का रिकॉर्ड 64-21 का हो गया है।

नोंगचैम्प ने पेटेक को दूसरे राउंड में बॉडी शॉट लगाकर हराया

नोंगचैम्प लकीबुनथर्न्ग और पेटेक कियटजमरून का सामना 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में हुआ और मुकाबला करीब डेढ़ राउंड तक ही चला।

नोंगचैम्प ने धीमी शुरुआत की और कुछ अटैक्स को झेला। 27 वर्षीय स्टार पहले राउंड में रक्षात्मक ही रहे। दूसरे राउंड में Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि ने रफ्तार पकड़ी और थाई विरोधी को राइट हैंड लगाकर गिरा दिया।

पेटेक ने 8 काउंट का जवाब दिया और नोंगचैम्प ने उनपर लेफ्ट बॉडी शॉट लगाकर 1:39 मिनट पर फाइट का अंत कर दिया। अब उनका रिकॉर्ड 51-20 का हो गया है।

एमनॉयडेट ने पेटलीला को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से किया परास्त

एमनॉयडेट वोर वांटावी ने 120-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में पेटलीला एम यू डेन को तकनीकी नॉकआउट से हराकर शानदार जीत अपने नाम की।

एमनॉयडेट ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए अपने थाई विरोधी को तेज-तर्रार लेफ्ट स्ट्रेट लेफ्ट लगाकर गिराया, लेकिन पेटलीला ने वापसी करते हुए खुद भी एक नॉकडाउन हासिल किया।

Wor Wantawee टीम के स्टार ने पहले राउंड के 2:39 मिनट पर घातक लेफ्ट एल्बो जकड़र जीत अर्जित की। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 51-15 का हो गया है।

कुज़मिन ने रीस को सर्वसम्मत निर्णय से दी शिकस्त

Fabio Reis Vladimir Kuzmin ONE Friday Fights 39 29

व्लादिमीर कुज़मिन ने फैबियो रीस को 146-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

कुज़मिन अपने फुटवर्क का इस्तेमाल कर खतरे से दूर रहे और मौके निकालकर अच्छी स्ट्राइक्स लगाईं। रीस पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी पर प्रहार कर पाने में असमर्थ रहे। कुज़मिन ने स्ट्रेट राइट लगाकर उन्हें मैट पर गिरा दिया।

रीस ने आखिरी राउंड में वापसी का प्रयास किया, लेकिन कुज़मिन को खास क्षति नहीं पहुंचा पाए। इस कारण रूसी स्टार का रिकॉर्ड 19-3 का हो गया।

दयाकाएव ने डेट्रिट को डेब्यू मैच में हराया

अब्दोल्ला दयाकाएव और डेट्रिट लुकसुआनऑटोमॉयथाई ने लुम्पनी बॉक्सिंग स्टेडियम के अंदर बेंटमवेट मॉय थाई मैच में डेब्यू किया।

रूसी स्टार ने 40 सेकंड के भीतर ही डेट्रिट को राइट हैंड लगाकर गिरा दिया। उन्होंने गति बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन थाई स्टार हार मानने को तैयार नहीं थे।

दूसरे राउंड में दोनों ने जमकर एक दूसरे पर वार किया। अंत में दयाकाएव ने बहुमत निर्णय से फाइट को जीतकर अपने रिकॉर्ड को 8-1 से आगे बढ़ाया।

दाहौ पर भारी पड़े लॉन्गर्न

लॉन्गर्न पेसैसी की ताकत 127-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में करीम दाहौ के लिए कुछ ज्यादा ही साबित हुई।

दाहौ ने मुकाबले की शुरुआत में अलग-अलग रेंज में जाकर स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन थाई प्रतिद्वंदी के पास आने पर उन्हें हमलों का शिकार होना पड़ा।

लॉन्गर्न के स्ट्रेट राइट की वजह से दाहौ मैच पर जा गिरे। उन्होंने लगातार पंचों के जरिए अटैक जारी रखा और 2:32 मिनट पर बाउट को खत्म कर रिकॉर्ड को 62-20 पर पहुंचाया।

तीन राउंड तक भिड़े स्ज़ाना और मर्दसिंग

Mardsing Khaolakmuaythai Patrik Szana ONE Friday Fights 39 21

हंगरी के पैट्रिक स्ज़ाना ने मर्दसिंग खाओलकमॉयथाई को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मात देकर घरेलू दर्शकों को चुप कर दिया।

स्ज़ाना ने 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट के शुरुआती 20 सेकंड में ही लेफ्ट हैंड और राइट क्रॉस लगाकर विरोधी को मैट पर गिरा दिया। मर्दसिंग ने दूसरे राउंड में ताबड़तोड़ वापसी करने का प्रयास किया। स्ज़ाना ने तीसरे राउंड में प्रेशर बनाना चाहा।

तीसरे राउंड के बाद जजों ने स्ज़ाना के पक्ष में फैसला सुनाते हुए डेब्यू को यादगार बनाया और उनका रिकॉर्ड 29-6 का हो गया है।

गेब्रियल ने कड़े मुकाबले में इसाबेकोव को हराया

Lucas Gabriel Kurbanali Isabekov ONE Friday Fights 39 45

लूकस गेब्रियल ने अपनी शानदार स्ट्राइकिंग की बदौलत एक कड़े MMA मुकाबले में कुर्बानअली “बिग शो” इसाबेकोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपने डेब्यू को यादगार बनाया।

ब्राजीलियाई स्टार ने इसाबेकोव को जांघों पर लो किक्स लगाईं और तगड़े लीड हुक्स और लेफ्ट क्रॉस से विरोधी को झकझोरा। अनजाने में आंख में उंगली लगने की वजह से मुकाबला दूसरे राउंड में थोड़ी देर के लिए रुका। गेब्रियल रिकवर हुए और जमकर अटैक करना शुरु कर दिया।

इसाबेकोव ने तीसरे राउंड में अपनी रेसलिंग की काबिलियत दिखाई, लेकिन ये काफी नहीं था। तीनों जजों ने गेब्रियल के पक्ष में फैसला सुनाकर उनके रिकॉर्ड को 8-1 का कर दिया।

इलोगोन ने चो को तीसरे राउंड में दी शिकस्त

मोसेस लोइस इलोगोन और चो जून गन ने ONE Friday Fights 39 की शुरुआत की और इलोगोन को स्ट्रॉवेट MMA बाउट में तीसरे राउंड में जीत प्राप्त हुई।

पहले और दूसरे राउंड में दोनों फाइटर्स को प्रभावशाली स्ट्राइक्स लैंड कराने में कोई खास बढ़त नहीं मिली। दक्षिण कोरियाई स्टार ने अच्छी स्ट्राइक्स लगाकर टेकडाउन की कोशिश की।

लेकिन तीसरे राउंड में इलोगोन ने चो की पसलियों पर घुटने से वार किया। “द लॉयन किंग” ने लगातार स्ट्राइक्स लगाकर 2:17 मिनट पर मुकाबले को खत्म कर दिया।

इस जीत के साथ इलोगोन ने शानदार तरीके से अपने डेब्यू में जीत प्राप्त की।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)