सुपरबोन सिंघा माविन की ONE सुपरस्टार्स रोडटंग और नोंग-ओ से है गहरी दोस्ती

Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 15

पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन को अन्य दिग्गज स्ट्राइकर्स के साथ दोस्ती करना पसंद है। ये उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नज़र डालने से स्पष्ट होता है।

थाई फाइटर इस शनिवार, 10 जून को ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में टायफुन ओज़्कान से मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारियों के अंतिम दौर में हैं। उनका विशेषतौर पर ONE Championship सुपरस्टार्स रोडटंग जित्मुआंगनोन और नोंग-ओ हामा से खास रिश्ता है।

थाईलैंड के बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जोरदार वापसी से पहले सुपरबोन ने ONEFC.com से अपने देश के बेहतरीन फाइटर्स के साथ गहरी मित्रता के बारे में बात की।

सुपरबोन को रोडटंग का एक्शन से भरपूर स्टाइल पसंद है

सुपरबोन सिंघा माविन ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के साथ कुछ साल तक रहे थे। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ करार करने के बाद ही उनसे अपने रिश्ते मजबूत करने शुरू कर दिए थे।

एक बार जब उन्होंने ONE के बैनर तले खुद को ग्लोबल आइकॉन के रूप में स्थापित कर लिया तो उनकी दोस्ती बेहतर होती चली गई, जिसका श्रेय आंशिक रूप से “द आयरन मैन” के दोस्ताना व्यवहार और अनोखे व्यक्तित्व को जाता है। इसके अलावा, पूर्व फेदरवेट किकबॉक्सिंग किंग अपने हमवतन एथलीट के लिए एक तरह से सलाहकार भी बन गए हैं।

सुपरबोन ने बतायाः

“हम ONE से जुड़ने के बाद एक-दूसरे के करीब आ गए। वो बहुत बात करते हैं। वो हमेशा मुझे फोन करते हैं और कई तरह के मसलों पर मुझसे सलाह मांगते हैं। अगर हम एक ही कार्ड पर बाउट करते हैं तो अक्सर एक साथ खाना खाने के लिए बाहर जाते हैं।”

दोस्ती के इतर, 32 साल के एथलीट “द आयरन मैन” और उनके फाइटिंग स्टाइल का काफी सम्मान करते हैं।

रोडटंग प्रहार सहने की क्षमता और आक्रामक दृष्टिकोण की वजह से दुनिया भर में पहचाने जाते हैं और यही बात सुपरबोन को कुछ अन्य दिग्गज थाई स्ट्राइकर्स की याद दिलाती है।

Singha Mawynn Muay Thai टीम के प्रतिनिधि ने कहाः

“वो जानते हैं कि दर्शकों को खुश करने के लिए उन्हें क्या करना है। उनका अंदाज बेहद मनोरंजक है। बुआको (बंचामेक) या खोसाई गैलेक्सी की तरह ही लोग अपना काम छोड़कर मुकाबला देखने लग जाते हैं। आक्रामक स्टाइल वाले फाइटर्स को देखना किसे पसंद नहीं आता होगा और जो कई हमलों को झेल सकते हैं?”

सुपरबोन ने कहा कि नोंग-ओ अब भी हैं ‘सुपरह्यूमन’

लंबे समय तक पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे नोंग-ओ हामा के साथ अपनी दोस्ती और ट्रेनिंग का भी सुपरबोन सिंघा माविन को फायदा मिला है।

दोनों थाई एथलीट्स कई साल से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन घनिष्ट मित्र नहीं थे। उन्होंने हाल ही में स्ट्राइकिंग के टिप्स एक-दूसरे के साथ साझा करने शुरू किए और जिम में एक साथ अपनी स्किल्स को बेहतर करना शुरू किया।

सुपरबोन ने कहाः

“मैं नोंग-ओ को लंबे वक्त से जानता हूं। हम अक्सर सिंगापुर में मिलते थे। उस वक्त जब हम मिले तो हमने साथ में ब्रेकफास्ट किया और एक-दूसरे को सिर्फ हैलो बोला था। हमने शुरुआत में एकसाथ ट्रेनिंग नहीं की। मेरी आखिरी दो फाइट के दौरान हमने एक साथ ट्रेनिंग करनी शुरू की थी।”

पूर्व बेंटमवेट मॉय थाई किंग के साथ ट्रेनिंग करना सुपरबोन के लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा, जिससे उनकी शानदार स्ट्राइकिंग को और भी बेहतर स्तर मिल गया।

8 साल में पहली हार के रूप में नोंग-ओ को हाल ही में जोनाथन हैगर्टी से अपना वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा था। इसके बावजूद सुपरबोन का मानना है कि उनके पास अब भी अविश्वसनीय प्रतिभा है। इसने उन्हें करियर में 250 से ज्यादा जीत हासिल करने में मदद की और खुद को दुनिया के सबसे सम्मानित स्टैंड-अप फाइटर्स की सूची में शामिल किया।

उन्होंने कहाः

“नोंग-ओ अब भी मेरे लिए सुपरह्यूमन हैं। मैं जब उनके साथ ट्रेनिंग करता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि उनके साथ फाइट कर रहा हूं जबकि मेरा उनसे कोई मुकाबला नहीं है। वो अब भी कई फाइटर्स से ज्यादा मजबूत हैं। मुझे भरोसा है कि वो वापसी करेंगे और फिर से जीतेंगे। ईमानदारी से कहूं तो इस डिविजन में उनके जैसा फाइटर ढूंढना बहुत मुश्किल है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.