ONE 157: Petchmorakot Vs. Vienot के लिए 13 धमाकेदार फाइट्स का ऐलान हुआ

Petchmorakot Petchyindee Academy Gold Confetti 1200X800 768x512

ONE Championship ने हाल ही में अपने अगले इवेंट के लिए सबसे पहले ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री और 2 ग्रैपलिंग मैचों का ऐलान किया था। अब मेन इवेंट मुकाबलों समेत 13 फाइट्स की पुष्टि की गई है।

शुक्रवार, 20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसे 2 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेंगे।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट दांव पर लगी होगी, जिसमें पेटमोराकोट पेटयिंडी को फ्रेंच स्टार जिमी विन्यो के खिलाफ अपनी बेल्ट का बचाव करना होगा।

पेटमोराकोट ने अपने करियर में 163 जीत दर्ज की हैं और 2020 में डिविजन के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

वो अभी तक 2 बार इस टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं। उन्होंने थाई लैजेंड “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई फेयरटेक्स और स्वीडिश स्टार मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था।

हालांकि, Petchyindee Academy के स्टार ने अभी तक डिविजन को डोमिनेट किया है, लेकिन विन्यो उन्हें हराकर चैंपियन बनने की काबिलियत रखते हैं।

26 वर्षीय फ्रेंच स्टार पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, पूर्व WBC और 2 बार के WMC वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं।

उनके नाम 51 जीत हैं, जिनमें उन्होंने राफी बोहिच, योडविचा बंचामेक और पेटमोराकोट के ट्रेनिंग पार्टनर सोरग्रॉ पेटयिंडी को भी हराया हुआ है।

विन्यो इस फाइट में अपने प्रतिद्वंदी से 2 इंच लंबे होंगे और साथ ही उन्हें 2 टाइटल मैचों में जीत से अच्छा मोमेंटम भी प्राप्त है। अब सिंगापुर में वो इस खेल के सबसे खास टाइटल को जीतने का प्रयास करेंगे।

ONE 157 के को-मेन इवेंट में प्राजनचाई पीके.साइन्चाई को जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी के खिलाफ ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

उनकी भिड़ंत असल में ONE: LIGHTS OUT में होने वाली थी, लेकिन ट्रेनिंग कैंप के दौरान लसीरी की चोट के कारण इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया।

अब 20 मई को फैंस दोनों खतरनाक स्ट्राइकर्स की ओर से खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद कर रहे होंगे।

ONE 157 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों के अलावा राडे ओपाचिच और ग्युटो इनोसेंटे हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट में आमने-सामने होंगे। वहीं मॉय थाई सनसनी नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक अपना MMA डेब्यू करेंगी।

इवेंट में 2 MMA बाउट्स भी देखने को मिलेंगी, जो असल में इस साल की शुरुआत में होने वाली थीं।

आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका लंबे समय बाद वापसी करेंगी, जिनकी भिड़ंत अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन से होगी। दूसरी ओर, एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर की भिड़ंत रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन से होगी।

यहां देखिए ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot के अभी तक के पूरे बाउट कार्ड को।

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot का अभी तक का कार्ड

  • पेटमोराकोट पेटयिंडी vs. जिमी विन्यो (ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • प्राजनचाई पीके.साइन्चाई vs. जोसेफ लसीरी (ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. जैकब स्मिथ (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • जोनाथन हैगर्टी vs. वॉल्टर गोंसाल्वेस (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • गैरी टोनन vs. टाय रुओटोलो (लाइटवेट – सबमिशन ग्रैपलिंग)
  • शिन्या एओकी vs. केड रुओटोलो (लाइटवेट – सबमिशन ग्रैपलिंग)
  • राडे ओपाचिच vs. ग्युटो इनोसेंटे (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • सुपरलैक कियातमू9 vs. टाईकी नाइटो (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • सवास माइकल vs. अमीर नासेरी (फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल)
  • वंडरगर्ल vs. ज़ेबा बानो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस स्ट्रॉवेट)
  • आशा रोका vs. अलीस एंडरसन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस एटमवेट)
  • एलीपिटुआ सिरेगर vs. रॉबिन कैटलन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • पानपयाक जित्मुआंगनोन vs होसुए क्रूज़(फ्लाइवेट मॉय थाई ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट)

ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot से जुड़ी अधिक फाइट्स की जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs