भारतीय MMA स्टार्स ने अर्जन भुल्लर Vs. ब्रेंडन वेरा के मैच की भविष्यवाणी की

download 1 768x432

अर्जन “सिंह” भुल्लर भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दहलीज पर खड़े हुए हैं।

शनिवार, 15 मई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित होने वाले ONE: DANGAL में उनका सामना ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए लंबे समय से चैंपियन रहे ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा से होगा।

अगर भुल्लर इस मैच में जीत दर्ज कर पाए तो वो भारत के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे और वेरा की सालों से चली आ रही बादशाहत का भी अंत कर देंगे।

आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि भारतीय MMA स्टार्स ने इस बाउट को लेकर क्या कहा।

गुरदर्शन मंगत

gurdarshan mangat fights for india i represent my warrior ancestry.jpg

“ये दो अलग-अलग स्टाइल वाले फाइटर्स के बीच की एक जबरदस्त फाइट होगी। अर्जन के पास हाई लेवल की रेसलिंग और वेरा के पास हाई लेवल की स्ट्राइकिंग है। मेरा मानना है कि जीत अर्जन की होगी।”

रोशन मैनम

Roshan Mainam Aziz Calim FISTS OF FURY III_1920X1280 2.jpg

“अर्जन भुल्लर दुनिया के टॉप लेवल के रेसलर हैं, वो ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग और स्टैमिना शानदार है। ब्रेंडन वेरा की बात करें तो वो काफी लंबे समय से चैंपियन हैं। अर्जन को रेसलिंग के अलावा स्ट्राइकिंग का भी काफी ज्ञान हैं और वो जानते हैं कि फाइट को किस तरह से कंट्रोल करना है। मेरा मानना है कि ब्रेंडन वेरा के खिलाफ अर्जन के जीतने के चांस काफी ज्यादा हैं।”

ऋतु फोगाट

RItu-Phogat-Jomary-Torres-Big-Bang

“मैं चाहूंगी कि अर्जन भुल्लर की जीत हो। उनमें भारत का पहला MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का दम है।”

पूजा तोमर

Indian mixed martial artist Puja Tomar throws a kick at Bi Nguyen

“अर्जन भुल्लर और ब्रेंडन वेरा के बीच ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होने जा रहा है, जो कि एक कड़ा मुकाबला होगा। मैं यही चाहूंगी कि अर्जन चैंपियनशिप बेल्ट को अपने नाम करें। ऐसा करते हुए वो भारत के पहले MMA वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच सकते हैं।”

कांथाराज शंकर अगासा

Indian mixed martial artist Kanthraj Shankar Agasa

“अर्जन भुल्लर का रेसलिंग बैकग्राउंड काफी मजबूत और स्ट्राइकिंग भी अच्छी है, लेकिन ब्रेंडन वेरा को काफी अनुभव है। मेरे हिसाब से पहले या दूसरे राउंड में मैच खत्म हो सकता है।”

ये भी पढ़ें: भारतीय MMA स्टार्स ने ऋतु फोगाट Vs. बी गुयेन के मैच की भविष्यवाणी की

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)