अर्जन भुल्लर ने बेहद खास तरीके से मनाया अपना जन्मदिन

Arjan Bhullar defeats Mauro Cerilli at ONE CENTURY

13 मई 2020 को ONE Championship के भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट अर्जन “सिंह” भुल्लर ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया।

दुनिया के ज्यादातर देशों की तरह कनाडा में भी लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग अपना समय घर पर बिता रहे हैं। “सिंह” ने भी कुछ ऐसा ही किया। कनाडा में रहने वाले इस स्टार ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर की, जिसमें वो स्पारिंग और पंचिंग बैग पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं।

इंंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे टू मी!! आज बर्थडे के दिन मेरे द्वारा किया गया वर्कआउट देखिए। एक और साल जब मैं अपना पसंदीदा काम कर रहा हूं और आने वाले अगले 365 दिनों को बेस्ट बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। मुझे बधाई और हमेशा मेरा साथ व प्यार देने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुक्रिया। वही मिशन लेकिन साल अलग है। #TeamBhullar #OneBillionStrong

कनाडाई-भारतीय सुपरस्टार ने पिछले साल ONE: CENTURY PART II में इटली के मॉरो सेरिली के खिलाफ डेब्यू बाउट की थी। तीन राउंड तक चले मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भुल्लर ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी

धमाकेदार डेब्यू करने के कुछ महीनों बाद ही उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच मिल गया है। जब भी “सिंह” अगली बार ग्लोबल स्टेज पर शिरकत करेंगे तो उनका सामना ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा से होगा।

दोनों ही सुपरस्टार्स इस मुकाबले में अपना पूरा दमखम दिखाने की कोशिश करेंगे। जहां वेरा अब तक अपने वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने के रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे तो वहीं “सिंह” ONE Championship में चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बनना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ब्रेंडन वेरा ने अपने अगले चैलेंजर अर्जन भुल्लर को बताया मुश्किल प्रतिद्वंदी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Nazareth The Northstar Lalthazuala defeats Jhon The Protagonist Brutas via TKO at 409 of round one 4 scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Tang Kai Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 1
Anatoly Malykhin Oumar Kane The Inner Circle May 15 24 scaled
Tang Kai Gasanov
ReugReugOumarKane AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
Anatoly Malykhin and Oumar Kane throw shots at each other