ONE Fight Night 4: Abbasov Vs. Lee – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

KiamrianAbbasov ChristianLee Faceoff

ONE Championship नवंबर महीने के मार्शल आर्ट्स डबलहैडर की शुरुआत करने के लिए तैयार है।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर ONE Fight Night 4: Abbasov Vs. Lee का आयोजन किया गया, जिसका लाइव प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से हुआ।  

मेन इवेंट में मौजूदा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली का सामना पूर्व वेल्टरवेट किंग कियामरियन अबासोव से हुआ। क्रिश्चियन ली ने पहले राउंड में पिछड़ने के बाद धमाकेदार अंदाज में वापसी करते हुए चौथे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल कर खिताब को अपने नाम किया।

को-मेन इवेंट की बात करें तो ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ लसीरी ने एक डिविजन ऊपर जाकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन को उनकी बेल्ट के लिए चैलेंज किया।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - चौथे राउंड के 4:20 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
153.2 LBS MMA
स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन ने बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट मॉय थाई
कोस्मो “गुड बॉय” अलेक्सांद्रे ने हुआन सर्वांटेस को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:23 मिनट में
बेंटमवेट MMA
“द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग ने केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:33 मिनट में

लीड कार्ड


147.9 LBS मॉय थाई
जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने व्लादिमीर कुज़मिन को बहुमत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट MMA
रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू ने इसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
डेनियल केली ने मारिया मोल्चानोवा को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:15 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
लियाम “लीथल” नोलन ने एडी “सिल्की स्मूथ” अबासोलो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage