इटली के सेलिब्रिटीज़ ने जियोर्जियो पेट्रोसियन की ताकत का अनुभव किया

Giorgio Petrosyan With World Grand Prix Title At ONE CENTURY

क्या आपने कभी एक बड़े स्ट्राइकर की ताकत को महसूस करने की इच्छा रखी है, जिससे समझ पाएं कि वो हर किसी से अलग क्यों हैं?

इटली के सेलिब्रिटीज़ एडोआर्डो एस्पोसिटो और एलेसांद्रो मोंटेसी ने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल, दोनों ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन से कुछ बॉडी शॉट्स खाए।

पेट्रोसियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बुधवार 17 जून को इसकी क्लिप पोस्ट की।

इटली के दोनों प्रसिद्घ सेलिब्रिटी ने बॉडी प्रोटेक्टर्स पहने थे लेकिन इस ढाल के बाद भी वो “द डॉक्टर” की जबरदस्त ताकत का सामना नहीं कर पाए।

पहले वीडियो में यूट्यूब और टिकटोक पर सेस्पो के नाम से प्रसिद्ध एस्पोसिटो ने हार मानने के पहले 4 राइट हुक्स का सामना किया और फिर थोड़ी सांस ली। वो दूसरी क्लिप में छाती पर लगे एक राइट पंच में ढेर हो गए।

अंतिम वीडियो में मोंटे के नाम से प्रसिद्ध मोंटेसी नजर आए वहीं सेस्पो कैमरा के पीछे थे। पेट्रोसियन के स्ट्रेट लेफ्ट पंच सहित कॉम्बिनेशन को हिप-हॉप आर्टिस्ट सहन नहीं कर पाए।

पेट्रोसियन की तकनीकी ताकत में कोई शक नहीं है। और इस अनुभव के बाद, सेस्पो और मोंटे के मन में प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग के ऊंचे स्तर पर मुकाबला करने वाले स्टार्स के लिए सम्मान जरूर बढ़ गया होगा।

ये भी पढ़ें: किकबॉक्सिंग सुपर-बाउट के लिए उत्साहित हैं सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled