ज़ेबज़्टियन कडेस्टम ने ONE Fight Night 10 में रॉबर्टो सोल्डिच को नॉकआउट करने पर विस्तार से बात की

Zebaztian Kadestam Roberto Soldic ONE Fight Night 10 69

ONE Championship के अमेरिकी धरती पर ऐतिहासिक डेब्यू में ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम ने शानदार प्रदर्शन करने का वादा किया था, जिसे सच में उन्होंने पूरा करके भी दिखाया।

6 मई को पूर्व ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में क्रोएशियाई सुपरस्टार रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच का सामना किया और 2 राउंड तक चले रोमांचक मुकाबले में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

शुरुआती बैल बजने के साथ ही ये साफ हो गया था कि मुकाबले का पूरे 15 मिनट तक चल पाना संभव नहीं। फिर भी इस बात की उम्मीद कम ही लगाई जा रही थी कि कडेस्टम दूसरे राउंड में नॉकआउट हासिल कर लेंगे।

पहले राउंड में सोल्डिच मैच पर अपना नियंत्रण कायम करते दिखे। उन्होंने खतरनाक लेफ्ट हैंड से हमले करते हुए सही तरह से मुक्कों की बारिश की। वहीं, कडेस्टम अपने फिनिश का शानदार आधार बनाते नज़र आए।

स्वीडन के एथलीट ने सामान्य से ज्यादा बैकअप लिया, जो “रोबोकॉप” जैसी जबरदस्त क्षमता वाले प्रतिद्वंदी के खिलाफ सही समझ में आता है। साथ ही इस रणनीति ने उन्हें क्रोएशियाई प्रतिद्वंदी के हमलों को समझने का मौका देते हुए अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

कडेस्टम ने ONEFC.com को बाद में बताया:

“मुझे जब फाइट का मौका मिला, तब मैं उत्साहित था और जब मुकाबला कर रहा था, तब भी उत्साहित था। मुझे पता था कि ये बेहतरीन बाउट होगी। मैं पहले राउंड में सर्कल में घूमकर उन्हें समझना चाहता था।”

इस तरह सोल्डिच को जितनी अधिक सफलता मिलती गई, वो उतने ही शक्तिशाली स्ट्राइक्स के साथ आगे बढ़ते गए। पहले राउंड के समाप्त होने के साथ कडेस्टम दूसरे राउंड में अपनी योजना को एक्शन में तब्दील करने के इरादे से तैयार हो गए थे।

“द बैंडिट” ने प्रतिद्वंदी के बाएं हाथ के जोरदार प्रहारों के बीच अपनी एल्बो का इस्तेमाल किया और 28 साल के सनसनी के चेहरे पर हमला करने के करीब पहुंच गए। हालांकि, “रोबोकॉप” को रोकने के लिए ये सब प्रहार उतने कारगर साबित नहीं हुए। ऐसे में दूसरे राउंड के शुरू होने पर वो फिर से अपनी पुरानी लय में नजर आने लगे।

फिर भी, कडेस्टम को संतोष का फल मिलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। कुछ शुरुआती हमलों के आदान-प्रदान के बाद सोल्डिच ने लॉन्ग लेफ्ट हुक को उनकी बॉडी पर लैंड कराने की तैयारी की, लेकिन इस दौरान उन्हें विध्वंसकारी लेफ्ट एल्बो का सामना करना पड़ गया।

कडेस्टम ने उस फाइट चेंजिंग स्ट्राइक के बारे में बतायाः

“मैंने पूरे कैंप में बस एल्बो के इस्तेमाल पर काम किया क्योंकि मुझे लगा था कि प्रतिद्वंदी मेरे दायरे में आकर बहुत कुछ करेंगे और मुझे अपनी प्राइवेसी बहुत प्यारी है (हंसते हुए)।

“मैंने एक वीडियो देखा, जिसमें सर्कल के अंदर एक शानदार काउंटर के रूप में लेफ्ट एल्बो का इस्तेमाल किया गया था और मैंने अपने कोच से कहा, ‘देखिए, ये हमला कितने बेहतरीन अंदाज में लैंड कराया गया है।'”

उन्होंने अपनी रणनीति लागू की और “रोबोकॉप” का पीछा करते हुए उन्हें सर्कल वॉल की ओर ले गए और वहां मुक्कों की बारिश कर दी। यहां तक कि जब प्रतिद्वंदी ने उनके चेहरे पर हमला किया और जवाबी हमले करने की कोशिश की, तब भी वो जरा सा पीछे नहीं हटे।

वहीं से स्वीडन के एथलीट का पलड़ा भारी होना शुरू हुआ और सारी चीजें स्पष्ट होती चली गईं। उन्होंने ताकतवर राइट हैंड लैंड करवाया, जिसने सोल्डिच को फिर से नीचे गिरा दिया। ऐसे में जब क्रोएशियाई फाइटर किसी तरह फिर खड़े हुए तो राइट क्रॉस-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन ने दूसरे दौर के 0:45 पर मिनट पर उनकी जीत पर मुहर लगा दी।

कडेस्टम अंतरिम वर्ल्ड टाइटल बाउट के लिए तैयारः ‘ मैं कभी भी किसी से भी मुकाबला कर सकता हूं ‘

17 MMA मुकाबलों में 15 बार विरोधियों को नॉकआउट करने वाले “द बैंडिट” की ये लगातार तीसरी नॉकआउट जीत है। इस तरह उन्होंने आधिकारिक तौर पर ONE अंतरिम वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल की चुनौती को हासिल कर लिया।

हमेशा की तरह पूर्व डिविजनल किंग ने अपने अगले मुकाबले के लिए किसी प्रतिद्वंदी को नहीं चुना। हालांकि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने किसी मैच की पेशकश की हो। बस उन्हें अगले मुकाबले में प्रतिद्वंदी के डिफेंस को तोड़ने और उन्हें ढेर करने के इरादे से सर्कल में उतरना पसंद है।

32 साल के फैन फेवरेट फाइटर ने कहाः

“मुझे नहीं पता है कि आगे क्या होने वाला है। मैं कभी भी किसी से भी मुकाबला कर सकता हूं और मैंने ये कई बार साबित किया है। मैंने फिर से वर्ल्ड टाइटल तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय किया है।”

भले वर्ल्ड टाइटल के लिए उनका किसी से भी सामना हो, लेकिन इन सबसे इतर एक ऐसे एथलीट हैं, जिनको कडेस्टम हराना चाहते हैं।

“द बैंडिट” जनवरी 2022 में हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका से भिड़ने वाले थे, लेकिन बीमारी की वजह से देर से उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा था।

इसके बाद टेटसुका ने उनकी जगह आए प्रतिद्वंदी एडसन “पैनिको” मार्केस के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। ऐसे में कडेस्टम एक अन्य लोकप्रिय नॉकआउट फाइटर के साथ मुकाबला करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने आगे कहाः

“मैं अब भी जापानी फाइटर से मुकाबला करना चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि वो मुझसे बेहतर स्ट्राइकर है इसलिए उन्हें मुझसे बाउट करके ये साबित करना होगा।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.