Woman Crush Wednesday: बी गुयेन

ONE Championship women’s atomweight Bi Nguyen

करीब 1 साल पहले अपना ONE Championship डेब्यू करने के बाद से ही बी “किलर बी” गुयेन फैंस के आकर्षण का केंद्र बनी रही हैं।

फैंस वियतनामी-अमेरिकी एथलीट को जितना अधिक मैचों का हिस्सा बनते देखते हैं, उतना ही अधिक उनके प्रति आकर्षित होते जाते हैं। फैंस द्वारा मिल रहे सपोर्ट से 30 वर्षीय एथलीट के प्रदर्शन में सुधार भी देखा गया है।

गुयेन को अपनी जिंदगी में काफी कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा है लेकिन उन्होंने मार्शल आर्ट्स की मदद से अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है।

यहाँ आप उन कारणों के बारे में जान सकते हैं कि आखिर “किलर बी” को दुनिया में इतना ज्यादा पसंद और सम्मान की नजर से क्यों देखा जाता है।

एक निडर मार्शल आर्टिस्ट

https://www.instagram.com/p/B8p8VkqA714/

ग्लोबल स्टेज पर बी गुयेन उन चुनिंदा एथलीट्स में से एक हैं जो ONE Super Series में रहकर मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वो कभी किसी चुनौती के लिए ना नहीं कहतीं फिर चाहे दोनों स्पोर्ट्स के नियम अलग ही क्यों ना हों।

ONE में गुयेन दोनों स्पोर्ट्स में जीत दर्ज कर चुकी हैं और वो इन मौकों का फायदा उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये मायने नहीं रखता कि “किलर बी” का प्रतिद्वंदी कौन है क्योंकि वो नियमित रूप से कड़ी चुनौतियों का सामना करती आई हैं। जैसे स्टैम्प फेयरटेक्स, बोजेना अँटोनियर और पूजा तोमर, वो कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटी हैं।

दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत

https://www.instagram.com/p/B1gqYxNAuoS/

गुयेन घरेलू हिंसा से भी पीड़ित रही हैं लेकिन अब उनके पार्टनर दोषी पाए जाने पर जेल की सजा काट रहे हैं।

उन्होंने साहस दिखाते हुए शारीरिक और भावनात्मक प्रताड़नाओं को सहा है और इनके बारे में बात करने से वो कभी पीछे नहीं हटी हैं। क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि वो दूसरों को इस तरह की जिंदगी से बचा सकती हैं।

एटमवेट एथलीट अपनी जीवनगाथा से दूसरे को प्रेरणा देती हैं और उनकी मार्शल आर्ट्स स्किल्स पर किसी को संदेह नहीं है। वो अभी तक काफी लोगों की ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद भी कर चुकी हैं।

ट्रेनिंग और कॉम्पिटिशन के व्यस्त कार्यक्रम से अलग वो महिला सशक्तिकरण के लिए भी नियमित रूप से आवाज उठाती रही हैं।

रियलिटी टीवी स्टार

https://www.instagram.com/p/BoaRnj9hTH6/

मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग से गुयेन का आत्मविश्वास लगातार बढ़ता रहा है और इसी कारण उन्होंने अपने करियर में वो चीजें हासिल की हैं जिनका सपना शायद उन्होंने कभी नहीं देखा था।

वियतनाम में जन्मीं एथलीट को रियलिटी टेलीविजन सीरीज़ Survivor में भी जगह मिली थी और शो की शूटिंग के लिए वो फ़िजी के मामानुका आइलैंड गई थीं।

हालांकि, घुटने में लगी चोट से उन्हें समय से पहले ही बाहर होना पड़ा था लेकिन “किलर बी” ने साबित कर दिया था कि वो नया अनुभव प्राप्त करने और खुद को एक बेहतर इंसान बनाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।

गुयेन के कुछ शानदार पल

आखिर में आप गुयेन के ONE में सबसे बेहतरीन एक्शन शॉट्स को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Woman Crush Wednesday: डेनिस ज़ाम्बोआंगा

विशेष कहानियाँ में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled