जोनाथन हैगर्टी ने उतार-चढ़ाव से भरे 2024 के बारे में बात की – ‘मेरा लक्ष्य दोबारा डबल चैंपियन बनना है’

Jonathan Haggerty Superlek Kiatmoo9 ONE 168 39

ब्रिटिश सुपरस्टार जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने इस साल करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया।

27 वर्षीय स्टार अब फरवरी 2025 में होने वाले ONE 171: Qatar में “डीमन ब्लेड” वेई रुई के खिलाफ अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को पहली बार डिफेंड करने की तैयारी कर रहे हैं।

हैगर्टी ने साल की शुरुआत ONE बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में की थी। उन्होंने 2023 में खुद को ग्लोबल सुपरस्टार और सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित किया था।

इस साल फरवरी महीने में उन्होंने ONE Fight Night 19 में ब्राजीलियाई स्ट्राइकर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो के खिलाफ अपने मॉय थाई खिताब को डिफेंड किया।

हैगर्टी ने बताया कि वो अपने अंकल के निधन के बाद इस बाउट में आ रहे थे:

“वो बहुत कठिन फाइट थी। मुझे लोबो की फाइट से काफी कुछ सीखने को मिला। पहले राउंड में नॉकडाउन होने के बाद जानता था कि वापसी कर जीत हासिल करूंगा। इसके कुछ हफ्ते पहले मेरे अंकल का देहांत हो गया था। लेकिन मुझे उनकी उपस्थिति महसूस हो रही थी। मुझे लगा कि मेरे अंकल कह रहे हैं कि उठो और फाइट करो।”

इस सनसनीखेज जीत ने ब्रिटिश स्टार को सबसे तगड़े नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक की सूची में ला खड़ा किया।

सितंबर महीने में उन्होंने अमेरिका में हुए ONE के धमाकेदार इवेंट ONE 168 में वापसी कर उसे हेडलाइन किया। वहां उनका लक्ष्य फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 के खिलाफ अपने मॉय थाई खिताब को डिफेंड करना था।

कई महीनों की बेहतरीन और कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्हें डेनवर के खचाखच भरे बॉल एरीना में 49 सेकंड में हार का सामना करना पड़ा:

“यकीनन, वो प्लान के मुताबिक नहीं रहा। हमने कठिन फाइट की उम्मीद की थी, लेकिन 49 सेकंड में हारने की उम्मीद नहीं थी। वो दिल तोड़ने वाला था, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं। हम हारते नहीं, हम सीखते हैं।

“मुझे काफी अच्छा लग रहा था। मैं करीब एक महीने पहले डेनवर चला गया था ताकि सब कुछ अच्छा कर सकूं। सबसे मायूस करने वाली बात ये है कि मैं 13 हफ्ते के कड़े ट्रेनिंग सेशन के बाद अपना काम नहीं दिखा सका। अगर फाइट कुछ राउंड तक चली होती तो सुपरलैक के लिए मुश्किल रहती। लेकिन हम ऐसे अनुभव से आगे बढ़कर उससे सीखते हैं।”

हैगर्टी ने माना कि उन्होंने एक बेहतर साल की उम्मीद की थी, लेकिन वो 2025 में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं ये नहीं कहूंगा कि ये मेरे सबसे अच्छे सालों में से एक रहा। इसकी तुलना में 2023 अच्छा था। ऐसे चलता रहता है, हमेशा सब चीजें आपके पक्ष में नहीं जा सकतीं। मैं 2025 को अपना सर्वश्रेष्ठ साल बनाने की कोशिश करूंगा।”

हैगर्टी ने 2025 के लिए बड़े प्लान साझा किए

आगे की तरफ देखते हुए जोनाथन हैगर्टी बेहतरीन 2025 के लिए लक्ष्य बना रहे हैं।

वो ONE 171 में अपने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को रिटेन करने का प्लान कर रहे हैं और फिर मॉय थाई बेल्ट को दोबारा जीतना चाहते हैं:

“2025 में मेरा लक्ष्य दोबारा डबल चैंपियन बनना है। मैंने ये पहले भी किया है और दोबारा कर सकता हूं। मुझे नहीं लगता है कि पहले कोई दो बार का दो-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैैंपियन रहा है और मैं ये रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं। मैं यहां सभी बेल्ट जीतने आया हूं। मैंने इसी वजह से ONE को साइन किया था।”

सर्कल और रिंग के बाहर “द जनरल” लगातार आगे बढ़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“ईमानदारी से कहूं तो मैं परिवार शुरु करना चाहता हूं। अगर ये होता है तो मुझे बहुत खुशी होगी। मैं अपना खुद का जिम Haggerty Academy खोल रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं ये इस फाइट के बाद करूंगा और अगली पीढ़ी तैयार करने पर काम करूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)