4 महिला वॉरियर्स जो ONE Fight Night 1 में धमाकेदार मुकाबले के लिए हैं तैयार

Itsuki Hirata Jihin Radzuan ONE X 1920X1280 82 768x512

ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में कई बेहतरीन फाइटर्स परफॉर्म करेंगे, जो अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित करना चाहेंगे।

ये एथलीट्स MMA और मॉय थाई मुकाबलों में फाइट करेंगे और एक नए प्लेटफॉर्म पर ONE Championship के डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

यहां जानिए उन 4 महिला वॉरियर्स के बारे में जो ONE Fight Night 1 के लीड कार्ड को दिलचस्प बना रहे होंगी।

इत्सुकी हिराटा

https://www.instagram.com/p/Cf6s_D9PSRE/

इत्सुकी हिराटा के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत लगातार 5 जीतों से हुई थी, जिनमें से 4 ONE में आईं। मगर अब वो करियर की पहली हार झेलने के बाद जबरदस्त अंदाज में वापसी करना चाहती हैं।

जापानी जूडो स्टार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप एटमवेट स्टार्स में जगह बनाई है और फैंस उनसे इस बार जीत की लय वापस प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे होंगे।

वो शानदार तरीके से टेकडाउन करती हैं, उनका ग्राउंड गेम खतरनाक है और अपने सबमिशन गेम की मदद से कई बड़ी जीत दर्ज कर चुकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वो क्या नया करके दिखाती हैं।

हिराटा की उम्र अभी केवल 23 साल है और उनके पास खुद में सुधार के लिए काफी समय है। वो खुद में सुधार की कोशिशों के चलते ही एक बार फिर टॉप पर पहुंचने के सफर पर निकल सकती हैं।

लिन हेचीन

हिराटा की भिड़ंत लिन हेचीन से होगी और चीनी एथलीट अपनी प्रतिद्वंदी के सामने कठिन चुनौती पेश करने वाली हैं।

सांडा बैकग्राउंड से आने वाली “MMA सिस्टर” एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं और उनके पास MMA में काफी अनुभव है। उनका रिकॉर्ड 15-3-1 का है और अपने अनुभव की मदद से जापानी एथलीट को मात दे सकती हैं।

वो लगातार 2 जीत दर्ज कर चुकी हैं, उन्हें भरोसा है कि इस बार वो पहले से भी शानदार प्रदर्शन करने वाली हैं।

वो अपनी लंबी रीच (पहुंच) के अलावा बॉक्सिंग और खतरनाक किक्स लगाते हुए हिराटा के लिए मुश्किलें बढ़ाना चाहेंगी। वहीं उनकी 7 नॉकआउट जीत साबित करती हैं कि किसी भी एथलीट को उन्हें कम आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए।

डियांड्रा मार्टिन

ऑस्ट्रेलियाई स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट डियांड्रा मार्टिन ONE के मॉय थाई डिविजन में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं।

MuayU टीम की स्टार की रीच जबरदस्त है और उनके आउटसाइड अटैक्स खतरनाक होते हैं। उनके स्ट्रेट पंच और पुश किक्स बहुत प्रभावशाली होती हैं और उनके मूवसेट में राउंड किक्स भी शामिल हैं।

मार्टिन अपनी विरोधी के करीब रहकर भी खतरनाक तरीके से अटैक करती हैं। उनकी क्लिंचिंग के दौरान लगाई गई नी और एल्बो स्ट्राइक्स के खिलाफ बचाव करना बहुत मुश्किल काम होता है।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू में उन्हें भविष्य की ONE वर्ल्ड चैंपियन स्मिला संडेल के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन उन्होंने तीसरे राउंड तक स्वीडिश स्टार को कड़ी टक्कर देकर अपनी स्किल्स और स्टैमिना से सबका दिल जीता था।

एम्बर किचन

एम्बर किचन ग्लोबल स्टेज पर खुद को साबित करने को बेताब हैं और मार्टिन की तरह वो भी 27 अगस्त को ONE Championship में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी।

महान फीमेल स्ट्राइकर जूली किचन की बेटी “AK 47” बचपन से मॉय थाई की ट्रेनिंग करती आ रही हैं।

23 वर्षीय ब्रिटिश स्टार ने रीजनल लेवल पर कई बेल्ट्स जीती हैं और अब साबित करना चाहती हैं कि वो ग्लोबल स्टेज पर वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को भी हराने में सक्षम हैं।

Touchgloves टीम की एथलीट के पास स्पीड और दमदार किक्स हैं और लीड्स में स्थित Bad Company जिम में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैलेंजर लियाम हैरिसन के साथ भी ट्रेनिंग कर चुकी हैं। वो हैरिसन से ली गई सीख को सर्कल में जरूर अमल में लाना चाहेंगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.