टाय रुओटोलो का गैरी टोनन के खिलाफ चोक बना ONE का 2022 ग्रैपलिंग सबमिशन ऑफ द ईयर

Garry Tonon Tye Ruotolo ONE157 1920X1280 22 768x512

प्रतिभाशाली युवा BJJ एथलीट टाय रुओटोलो जब मई में ONE 157 में अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे थे, तब तक दुनिया भर के लोग खतरनाक सबमिशन और ग्रैपलिंग के बेहतरीन स्टाइल के लिए उन्हें पहचान चुके थे।

साथी दिग्गज ग्रैपलर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन से हुए मुकाबले में 19 साल के एथलीट ने अपने शानदार स्टाइल और ताकत से अमेरिकी हमवतन एथलीट को महज 97 सेकंड में टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया था। इस तरह उन्हें 2022 के लिए ONE के ग्रैपलिंग सबमिशन ऑफ द ईयर का सम्मान भी हासिल हुआ।

रुओटोलो का डार्स चोक फिनिश उनके स्टाइल का एक बेहतरीन नमूना था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब दुनिया के 2 टॉप ग्राउंड फाइटर्स सर्कल में मुकाबला करते हैं तो सबमिशन ग्रैपलिंग कितनी रोमांचकारी साबित हो सकती है।

इस मुकाबले में कैलिफोर्नियाई एथलीट शुरुआती बैल से ही अपने काम पर लग गए थे। उन्होंने टोनन की गर्दन पर शिकंजा कसने का प्रयास कर दिया और पहले ही मिनट में लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में तेजी से बाजी अपनी ओर मोड़नी शुरू कर दी। हालांकि, रुओटोलो काफी गंभीर और दृढ़ दिख रहे थे, जबकि न्यू जर्सी के फाइटर इससे जरा भी परेशान नहीं थे और मजे से युवा एथलीट के आक्रामक हमलों को देखकर मुस्कुरा रहे थे।

ऐसे में उनका गंभीर ना होना उन पर भारी पड़ गया।

10 मिनट तक चलने वाले सबमिशन मुकाबले में केवल 60 सेकेंड ही बीते थे कि रुओटोलो ने विरोधी को मैट पर गिरा दिया और कुछ ही क्षणों में बाजी पलटते हुए उन्होंने टोनन के गार्ड को पास करके नॉर्थ-साउथ पोजिशन हासिल कर ली।

वहां से आंद्रे गल्वाओ के ब्लैक बेल्ट एथलीट ने अपने जाने-पहचाने डार्स चोक के प्रयास में जरा भी समय नहीं गंवाया। ये तकनीक विरोधी की केरोटिड आर्टरीज़ (धमनी, जो सिर को गर्दन के रास्ते खून पहुंचाती है) पर दबाव डालती है। ऐसे में अगर जबरदस्त तरीके से दबाव डाला जाए तो इससे दिमाग तक जाने वाले खून का बहाव रुक सकता है।

“टैप या नैप” के फैसले पर जाने को मजबूर होते हुए टोनन ने समझदारी दिखाते हुए टैप आउट करके बिना पसीना बहाए मुकाबले का खत्म करवा दिया।

BJJ और MMA दोनों में अपने प्रतिद्वंदी की उपलब्धियों को देखने के बावजूद रुओटोलो का डार्स चोक खासतौर पर प्रभावशाली रहा। लंबे समय तक ब्लैक बेल्ट कॉम्पिटिटर रहे 31 साल के फाइटर एक IBJJF नो-गी पैन अमेरिकन चैंपियन, एक ADCC पदक विजेता, एक पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं। वो व्यापक रूप से अपनी जनरेशन के सबसे खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट में से एक माने जाते हैं।

इसके अलावा, टोनन अभेद्य सबमिशन डिफेंस के लिए भी दुनियाभर में पहचाने जाते हैं।

हालांकि, रुओटोलो 2 मिनट में ही उनके डिफेंस को तोड़ने में सफल हो गए थे। इस तरह से उन्होंने ग्लोबल सबमिशन ग्रैपलिंग कम्युनिटी को ये बता दिया था कि वो अब एक युवा व नौसिखिए नहीं है बल्कि एक सबसे अच्छे स्तर के प्रतियोगी हैं।

सबमिशन के जरिए आई इस जीत ने आने वाले कई साल तक के लिए हाइलाइट रील्स में कैलिफ़ोर्नियाई एथलीट की जगत सुरक्षित कर दी। इस तरह शानदार तरीके से अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने ONE Championship करियर की शुरुआत कर दी।

ONE में 2022 के अन्य शानदार ग्रैपलिंग सबमिशन

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)