ONE: A NEW BREED II के मैच जो आपको जरूर देखने चाहिए

Huang Ding Fahdi Khaled NS2 1920X1280 19 768x512

‘A NEW BREED’ इवेंट सीरीज के दूसरे राउंड के लिए ONE Championship पूरी तरह से तैयार है।

शुक्रवार, 11 सितंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: A NEW BREED II का प्रसारण किया जाएगा। ये शो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे आएगा।

मेन इवेंट मैच में वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन की भिड़ंत देखने को मिलेगी, इसके अलावा भी शो में कई सारे बेहतरीन मैच फैंस का खूब मनोरंजन कर सकते हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए उन दो बाउट्स पर नजर डालते हैं जो आपको मिस नहीं करनी चाहिए।

सुपरलैक कियातमू9 Vs. फाहदी खालेद

Superlek Kiatmoo9 vs. Fahdi Khaled at ONE: A NEW BREED II

“द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 और फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद दोनों ने ही ‘NO SURRENDER’ सीरीज में जीत हासिल की लेकिन इस शुक्रवार सिर्फ एक ही एथलीट अपनी जीत के सिलसिले को The Home Of Martial Arts में जारी रख पाएगा।

खालेद की तेज गति और सुपरलैक का काउंटरअटैकिंग स्टाइल, इस ONE Super Series किकबॉक्सिंग फ्लाइवेट मुकाबले में वो विजेता बनेगा, जो अपने प्रतिद्वंदी से ज्यादा तेज-तर्रार होगा।

अनुभव के लिहाज से ज्यादातर फैंस का यही मानना होगा कि सुपरलैक मैच में अपनी प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ने वाले हैं। इस बात के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया भी नहीं जा सकता।

सुपरलैक को ऐसे ही “द किकिंग मशीन” नाम हासिल नहीं हुआ है। अपनी जबरदस्त लेफ्ट किक्स की मदद से उन्होंने ONE और थाईलैंड के स्टेडियम्स में कई सारे अनुभवी प्रतिद्वंदियों को मात दी है।

खालेद भी पीछे हटने के लिए नहीं जाने जाते और वो अलग-अलग दिशाओं से ही अपने सभी हथियारों का प्रयोग करते हैं। ये बात थाई स्टार को असमंजस में डाल सकती है क्योंकि उन्होंने कभी “द ग्लैडिएटर” जैसे अप्रत्याशित स्ट्राइकर का सामना नहीं किया है।

अगर ट्यूनीशियाई एथलीट Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि के साथ मैच को तीनों राउंड तक खींच ले गए और अच्छे शॉट्स लगाए तो वो जीत हासिल कर ONE की टॉप-5 रैंकिंग्स में अपनी जगह बना सकते हैं। अगर सुपरलैक अपनी किक्स को अच्छे से हिट कर पाए तो वो साबित कर देंगे कि किस वजह से #2-रैंक के कंटेंडर हैं।



सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई Vs. मिलाग्रोस लोपेज़

Supergirl Jaroonsak Muaythai vs. Milagros Lopez at ONE: A NEW BREED II

शुक्रवार को डेब्यू करने के साथ ही दोनों एथलीट्स इतिहास रचने जा रही हैं। 53.7 किलोग्राम कैचवेट मुकाबले में सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई का सामना मिलाग्रोस लोपेज़ से होगा।

सुपरगर्ल 16 साल की उम्र में ONE Super Series में भाग लेने वाली सबसे युवा एथलीट बन जाएंगी लेकिन ये युवा सनसनी मॉय थाई में काफी कुछ हासिल कर चुकी हैं। वो 37-5-1 के शानदार रिकॉर्ड के साथ-साथ PBA थाईलैंड चैंपियन भी हैं।

Jaroonsak Muaythai जिम की प्रतिनिधि, असल में युवा स्टार वंडरगर्ल फेयरटेक्स की बहन हैं, के पास बेहतरीन लंबी किक्स, लाजवाब राइट क्रॉस और तगड़ा लेफ्ट हुक है। हालांकि, उनका सबसे बड़ा हथियार स्पीयर नीज़ हैं, जिन्हें वो गजब की ताकत के साथ अपनी विरोधी के शरीर पर मारती हैं।

सुपरगर्ल अपने हथियारों के साथ-साथ, रीच और 8-सेंटीमीटर लंबाई की बढ़त के साथ लोपेज़ के खिलाफ मुकाबले के लिए उतरेंगी, जो कि ONE Super Series में मुकाबला करने वाली पहली अर्जेंटीनी महिला एथलीट बन जाएंगी।

लोपेज़ की लंबाई और अनुभव भले ही अपनी विरोधी के मुकाबले कम हो लेकिन 24 वर्षीय दक्षिण अमेरिकी एथलीट के पास काबिलियत है, जिससे वो लोकल हीरो को पराजित कर सकती हैं।

अर्जेंटीना की मॉय थाई चैंपियन अपने स्ट्रेट पंचों और लो किक्स के लिए जानी जाती हैं, साथ ही वो क्लिंचिंग के दौरान भी बदलाव करती हैं। अगर लोपेज़ वहां तक पहुंच गईं तो वो अपनी प्रतिद्वंदी के अटैक को नाकाम कर खुद के लिए अच्छा मौका तलाशते हुए नी स्ट्राइक कर सकती हैं।

ये एक ऐतिहासिक मुकाबला होने वाला है, जिसके लिए दोनों ही महिला एथलीट्स काफी प्रेरित होंगी।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED II को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)