ONE Fight Night 8: Superlek vs. Williams की सबसे शानदार तस्वीरें

Superlek Kiatmoo9 Danial Williams ONE Fight Night 8 19

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में बीते शनिवार, 25 मार्च को ONE Fight Night 8: Superlek vs. Williams में मार्शल आर्ट्स एक्शन से भरपूर 10 जोरदार मुकाबले हुए।

मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने तीसरे राउंड में डेनियल विलियम्स को नॉकआउट करते हुए अपने खिताब को डिफेंड किया।

इसके साथ ही “द किकिंग मशीन” ने अपने शानदार करियर में 133वीं जीत दर्ज की और लगातार पांचवीं बाउट जीतकर जीत के सिलसिले को बरकरार रखा।

उधर, को-मेन इवेंट में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने अंतरिम क्वीन जेनेट टॉड को शिकस्त देते हुए वर्ल्ड टाइटल को यूनिफाई करने के लिए अपनी जबरदस्त ताकत का प्रदर्शन किया।

अगस्त 2020 में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद रोड्रीगेज़ अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए 3 साल तक सर्कल से दूर रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने सफलतापूर्वक वापसी की।

आइए हम यहां आपके साथ सर्कल के किनारे मौजूद फोटोग्राफर्स की ONE Fight Night 8 की वो बेहतरीन तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जिन्हें देखकर आपके जेहन में इवेंट की यादें फिर से ताज़ा हो जाएंगी।

किकबॉक्सिंग में और

Superbon Vs. Liu Mengyang 1 scaled
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 71 scaled
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 132 scaled
KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff
Takeru
eerselrung
nadakasong
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1