ONE Fight Night 11: Eersel Vs. Menshikov की सबसे बेहतरीन तस्वीरें

and still regian eersel shuts down dmitry menshikov in 46 seconds

पिछले शनिवार, 10 जून को एक और एक्शन से भरपूर मार्शल आर्ट्स इवेंट इतिहास के पन्नों पर दर्ज हुआ क्योंकि ONE Fight Night 11: Eersel Vs. Menshikov ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम को बेहतरीन मुकाबलों से रोशन कर दिया।

इवेंट का मेन इवेंट 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल और दिमित्री मेन्शिकोव के बीच का मुकाबला रहा, जिसमें सुरीनामी फाइटर ने रूसी एथलीट को नॉकआउट करने के लिए महज 46 सेकंड का समय लिया। इस तरह इरसल को ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से एक और 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस प्राप्त हुआ।

को-मेन इवेंट में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो ने बेहद तकनीकी मुकाबले में प्रतिद्वंदी टॉमी लेंगाकर को सर्वसम्मत निर्णय के जरिए पराजित करते हुए अपना खिताब डिफेंड किया।

इस ब्लॉकबस्टर शो में सुपरबोन सिंघा माविन, इल्या फ्रेमानोव, मंसूर मलाचिएव और क्वोन वोन इल की हाइलाइट-रील वाली जीत भी शामिल हैं।

इससे पहले कि हम इस इवेंट के पुराने पन्नों को पलटकर देखें, सर्कल-साइड में मौजूद हमारे फोटोग्राफर्स ने इन ऐतिहासिक और यादगार लम्हों को अपने कैमरों में कैद किया, जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled