टांग काई Vs. अकबर अब्दुलेव: ONE Fight Night 27 के MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Thanh Le Tang Kai ONE160 1920X1280 37 768x512

ONE Fight Night 27 के मेन इवेंट में दो बेहद खतरनाक फिनिशर्स की टक्कर देखने को मिलेगी, जब मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई अपनी बेल्ट को अपराजित किर्गिस्तानी पावरहाउस अकबर “बाकल” अब्दुलेव के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

ये बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल मुकाबला शनिवार, 11 जनवरी को देखने को मिलेगा।

टांग के पास अपने टाइटल को डिफेंड कर खुद को दुनिया के टॉप फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में स्थापित करने का मौका है। वहीं अब्दुलेव चीनी सुपरस्टार की बादशाहत का अंत कर अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखते हुए नए युग की शुरुआत कर सकते हैं।

इससे पहले कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ये फाइट हो, इसकी जीत की कुंजी पर गौर कर लेते हैं।

#1 अब्दुलेव की शुरुआती आक्रामकता

11-0 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ “बाकल” फेदरवेट MMA डिविजन में एक खतरनाक फिनिशर बन गए हैं। अब्दुलेव के करियर की दो जीतों को छोड़कर बाकी सभी पहले राउंड में आई हैं।

चैलेंजर का ध्यान अपनी फिनिशिंग की काबिलियत और शनिवार को जल्दी नॉकआउट तलाशने पर होगा।

टांग को तीन राउंड की फाइट्स और पांच राउंड के वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों में अच्छा-खासा अनुभव हासिल है, ऐसे में अब्दुलेव फाइट को लंबा नहीं खींचना चाहेंगे और उनकी कोशिश शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अटैक की होगी।

#2 टांग की घातक काउंटर स्ट्राइकिंग

टांग एक ऑलराउंड और गतिशील स्ट्राइकर हैं, जो कि प्रतिद्वंदी के हिसाब से पल भर में अपने गेम प्लान में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन उनका सबसे अच्छा काम काउंटर स्ट्राइकिंग में आता है।

28 वर्षीय सुपरस्टार ने थान ली के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल जीत के दौरान अपनी काउंटर स्ट्राइकिंग का परिचय दिया था और ऐसा उन्होंने फिर रीमैच में भी किया। टांग का काउंटर लेफ्ट हुक उनका सबसे घातक हथियार है।

यही रवैया उन्हें आक्रामक अब्दुलेव के खिलाफ जीत दिलाने में मदद कर सकता है। टांग अपने विरोधी को आगे आने पर मजबूर करें और मौका मिलते ही काउंटर स्ट्राइक्स से उन्हें ढेर कर दें।

#3 अब्दुलेव के टेकडाउंस

“बाकल” एक बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट हैं और वो इसके साथ-साथ वो प्रतिभाशाली ऑलराउंडर भी हैं। ONE Fight Night 27 के दौरान वो अपने कम ही देखे गए टेकडाउन गेम को लागू कर सकते हैं।

Tiger Muay Thai जिम में दो डिविजन के MMA चैंपियन एनातोली मालिकिन, #4 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर शामिल गासानोव और दागेस्तानी स्टार शामिल एर्दोगन जैसे टॉप ग्रैपलर्स के साथ ट्रेनिंग करने वाले अब्दुलेव के टेकडाउंस काफी अच्छे हैं, खासकर क्लिंच और बॉडी लॉक पोजिशन से।

अगर वो शुरुआती नॉकआउट हासिल नहीं कर पाते तो 27 वर्षीय स्टार द्वारा टांग को टेकडाउन करने के प्रयास जारी रखने होंगे, जिससे उन्हें स्ट्राइक करने के मौके मिल सकते हैं।

#4 टांग का खास फुटवर्क

भले ही वो लगातार आगे बढ़ रहे हों या फिर बैक फुट पर रहकर काम कर रहे हों, फेदरवेट MMA चैंपियन का फुटवर्क और मूवमेंट कमाल की है।

अगर टांग को अब्दुलेव के घातक वार से बचना हो तो उन्हें अपने फुटवर्क और रिंग कंट्रोल पर भरोसा करना होगा। वो ऐसा कर “बाकल” को गलती करने पर मजबूर कर सकते हैं और इससे उन्हें फायदा हो सकता है।

हमेशा की तरह फैंस को चीनी एथलीट का फिनिश करने वाले गेम देखने को मिल सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19