टकेरु vs. रोडटंग: ONE 172 की किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट में जीत के 4 तरीके

Rodtang Takeru Faceoff 165PressCon scaled

ONE 172 के मेन इवेंट में एक बहुत ही यादगार फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग सुपर-फाइट देखने को मिलेगी, जब लंबे समय तक ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना जापानी मेगास्टार टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा से होगा।

पांच राउंड की फाइट जापानी दर्शकों के सामने 23 मार्च को साइटामा सुपर एरीना में होगी, जिसे पे-पर-व्यू के जरिए लाइव देखा जा सकता है।

दोनों ही स्ट्राइकिंग जगत के सबसे चर्चित चेहरे हैं और उनमें से कोई भी पीछे हटने के लिए नहीं जाना जाता। ऐसे में ONE 172 में एक यादगार फाइट देखने को मिल सकती है।

आइए जानते हैं कि इस बहुप्रतीक्षित फाइट में जीत की कुंजी क्या होगी।

#1 टकेरु के घातक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस

तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन और पूर्व ISKA किकबॉक्सिंग चैंपियन टकेरु को अपनी जबरदस्त स्पीड और फिनिशिंग की क्षमता के लिए जाना जाता है। अगर वो रोडटंग को हराना चाहते हैं तो उन्हें अपने पंचिंग कॉम्बिनेशंस पर काफी हद तक निर्भर रहना पड़ेगा।

दो खेलों और दो भार वर्गों के चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ यादगार प्रमोशनल डेब्यू में उन्हें रिंग कॉर्नर में ले जाकर करीब-करीब फिनिश कर दिया था। जब भी उन्होंने चार या पांच स्ट्राइक कॉम्बिनेशन लगाया, उन्हें सफलता मिल रही थी।

टकेरु को “द आयरन मैन” के खिलाफ स्पीड की बढ़त रहेगी और वो उसे इस्तेमाल करते हुए ट्रेडमार्क बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाकर थाई प्रतिद्वंदी को रक्षात्मक रवैया अपनाने पर मजबूर करना चाहेंगे।

#2 रोडटंग की हमलों को झेलने की गजब की प्रतिभा

टकेरु की तरह ही रोडटंग के सबसे अच्छे वार तब आते हैं, जब वो अपने विरोधी को पीछे धकेलते हुई रिंग की रस्सियों की तरफ ले जाते हैं। वहां रहकर वो भारी-भरकम हाथों से वार करते हैं।

“नेचुरल बोर्न क्रशर” के खिलाफ दबाव से निकलने के लिए उन्हें वही करना होगा, जो अपने 18 फाइट लंबे ONE करियर में करते आए हैं, जो है अपनी ठोड़ी की मजबूती पर भरोसा, लचीलापन और आक्रामकता।

अगर टकेरु की एक कमजोरी निकालनी है तो वो ये कि जापानी मेगास्टार आगे बढ़ते हुए अटैक से जरा हैरान से हो जाते है। ऐसे में थाई दिग्गज पंच खाते हुए भी आगे बढ़कर प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करने की तलाश में रहेंगे।

#3 टकेरु की शानदार लीड लेग

33 वर्षीय टकेरु के हाथों की तरह ही उनकी लीड लेग भी बहुत खतरनाक साबित होती है। रोडटंग के खिलाफ वो यकीनन अपने गतिशील किकिंग गेम को लागू करने का प्रयास करेंगे।

कराटे बैकग्राउंड और शानदार शारीरिक क्षमता के चलते टकेरु कई पोजिशन और परिस्थितियों से कई तरह के अटैक कर सकते हैं। वो विरोधी की टांगों पर पारंपरिक किक्स, बॉडी पर फ्रंट किक्स और हेड किक्स से भी चित कर सकते हैं।

रोडटंग की बात करें तो वो सालों तक मुकाबले कर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक बने हैं, लेकिन कभी उन्होंने टकेरु जैसी किक्स लगाने वाले एथलीट का सामना नहीं किया होगा।

#4 रोडटंग की दमदार लेग किक्स

आमतौर पर “द आयरन मैन” तब ज्यादा घातक साबित होते हैं जब वो अपने हाथों से वार करते हैं, लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं कि वो स्ट्राइक्स के मामले में ऑलराउंडर नहीं हैं।

वो टकेरु के शरीर के निचले हिस्से को चोट पहुंचाने के लिए अपनी किक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोडटंग के दोस्त और पुराने प्रतिद्वंदी सुपरलैक को टकेरु के खिलाफ लेग किक्स लगाकर काफी सफलता हासिल हुई थी। यही जापानी सुपरस्टार को हराने का उनका गेम प्लान साबित हुआ।

“द आयरन मैन” किकबॉक्सिंग में थोड़ी सावधानी दिखाते हुए गति बढ़ाते हैं, ऐसे में वो अपने पंचिंग कॉम्बिनेशंस को लेग किक्स के साथ खत्म कर सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)