सैमापेच Vs. मोहम्मद यूनेस रबाह II: ONE Fight Night 19 में जीत के 4 तरीके

Mohamed Younes Rabah Saemapetch Fairtex ONE Fight Night 17 16 scaled

अपने पहले मुकाबले के दो महीने बाद थाई स्टार सैमापेच फेयरटेक्स और अपराजित अल्जीरियाई सनसनी मोहम्मद “द ईगल” यूनेस रबाह ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo में दोबारा भिड़ने के लिए तैयार हैं।

इस अहम बेंटमवेट मॉय थाई मैच का आयोजन शनिवार, 17 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से होगा।

अगर ONE Fight Night 17 में हुआ पिछला मैच किसी बात का संंकेत है तो फैंस को रीमैच में जबरदस्त एक्शन की उम्मीद करनी चाहिए।

पिछले साल दिसंबर में हुए मैच में दोनों स्ट्राइकर्स ने एक-एक नॉकडाउन हासिल किया, फिर पहले ही राउंड में रबाह ने दूसरे नॉकडाउन से मैच को अपने नाम कर लिया। दूसरे नॉकआउन के बाद जब सैमापेच मैट पर थे, तब रेफरी के फाइट समाप्त करने से पहले रबाह ने अपने थाई विरोधी पर नी अटैक किया, जिसे देखने पर प्रतीत हो रहा था कि ये अवैध है।

उसके बाद थाई स्टार ने मैच में वापसी करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें चोट पहुंची थी। इस वजह से “द ईगल” को नॉकआउट से विजेता घोषित किया।

आइए अब इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले नजर डालते हैं कि दोनों के लिए जीत की कुंजी क्या रहेगी।

#1 रबाह दूरी पर नियंत्रण बनाकर रखें

6 फुट 2 इंच लंबे रबाह के पास लंबाई और रीच (पहुंच) की बढ़त होगी, जिसका वो फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

इसका मतलब है कि ये स्ट्राइकर लंबी दूरी से अटैक कर सकते हैं, जिसमें वो दूरी से जैब, पुश किक्स और पास आकर नी अटैक और एल्बोज़ जड़ सकते हैं।

किसी भी स्थिति में रबाह को सैमापेच की पंचिंग रेंज में आने से बचना होगा क्योंकि इस जगह थाई स्टार बहुत ही घातक साबित हो सकते हैं।

अगर “द ईगल” दूरी को सही से नियंत्रित कर पाए तो वो फाइट को अपनी शर्तों पर आगे बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।

#2 सैमापेच का काउंटर लेफ्ट हैंड

ONE में सितारों से भरे बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में चौथी रैंकिंग पर कायम सैमापेच दुनिया के सबसे खतरनाक साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

रबाह के खिलाफ उनका सबसे घातक हथियार काउंटर लेफ्ट हैंड होगा।

पहली फाइट में Fairtex Training Center के प्रतिनिधि ने इसका इस्तेमाल अच्छे तरीके से किया और पहले 90 सेकंडों में ही नॉकडाउन हासिल कर लिया था।

पहले इससे मिली सफलता को देखते हुए सैमापेच को इसका उपयोग रीमैच में करना चाहिए और उन्हें ओपनिंग ढूंढ़ने का इंंतजार करना होगा क्योंकि इसमें मैच को समाप्त करने की काबिलियत है।

#3 रबाह का शानदार किकिंग गेम

भले ही रबाह को पहले मैच में थाई स्टार के करीब जाकर कॉम्बिनेशंस लगाने की वजह से सफलता हासिल हुई हो, लेकिन वो रीमैच में अपने किकिंग गेम को भी जोड़ सकते हैं।

“द ईगल” के पास अपनी लंबाई की वजह से रीच का फायदा होगा और वो इसके जरिए किक्स से अटैक कर विजय की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

अपराजित सनसनी को घातक किक्स लगाने के लिए जाना जाता है। वो अपने विरोधी पर तगड़ी हेड किक्स, लेग किक्स और शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए पुश किक्स लगा सकते हैं।

#4 शुरुआती अटैक से बचें सैमापेच

150 से ज्यादा प्रोफेशनल बाउट्स और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 13 मुकाबलों का हिस्सा रह चुके सैमापेच के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है जबकि उनके प्रतिद्वंदी का रिकॉर्ड सिर्फ 14-0 का है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए 29 वर्षीय पटाया निवासी एथलीट फाइट को लंबा खींचना चाहेंगे क्योंकि वो अपने करियर में कई बार ऐसा कर चुके हैं।

इसके लिए सैमापेच को शुरुआत में अपने प्रतिद्वंदी की आक्रामकता को काबू में करना होगा। पिछली फाइट के विपरीत उन्हें धीमी और सधी हुई शुरुआत करते हुए बाकी के राउंड में अटैक करना चाहिए।

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.