रोडटंग Vs. जैकब स्मिथ II: ONE 169 के फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE157 1920X1280 16 768x512

अगर रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और जैकब स्मिथ का रीमैच पहले मुकाबले जितना आधा भी मनोरंजक रहा तो ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug देखने वाले फैंस का जबरदस्त मनोरंजन होगा।

शनिवार, 9 नवंबर को रोडटंग अपने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को पांच राउंड के मुकाबले में दांव पर लगाएंगे।

“द आयरन मैन” ने मई 2022 में हुए ONE 157 में स्मिथ पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी, लेकिन अब #3 रैंक के कंटेंडर पुराना हिसाब बराबर करते हुए मॉय थाई के सबसे बड़े खिताब को अपने नाम करना चाहेंगे।

आइए जानते हैं कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इस अहम मुकाबले में जीत की असली कुंजी क्या रहेगी।

#1 दोनों तरफ से रोडटंग के भारी-भरकम पंच

रोडटंग जिस तरह से आगे आकर पंच लगाते हैं, वो किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए बुरे सपने की तरह होता है, लेकिन एक आक्रामक प्रतिद्वंदी के खिलाफ एकतरफा वार में शायद इतनी कामयाबी ना मिले।

“द आयरन मैन” का बैलेंस फ्रंटफुट और बैकफुट दोनों पर कमाल का है और उनके काउंटर अटैक में काफी ताकत होती है।

अगर स्मिथ ज्यादा आक्रामकता दिखाते हैं तो उन्हें पलटवार झेलना पड़ सकता है और उनके आगे आने की वजह से रोडटंग की काउंटर स्ट्राइकिंग घातक साबित हो जाएगी।

अपनी मजबूत ठोड़ी के अलावा थाई मेगास्टार को अपनी स्किल्स पर पूरा भरोसा है कि वो विरोधी की आक्रामकता का तोड़ निकाल लेंगे।

#2 स्मिथ के फेक मूव्स 

रोडटंग पहले मैच में अच्छी तरह से जानते थे कि उनके चैलेंजर आक्रामक रुख अपनाएंगे और उन्होंने इस बात का फायदा भी उठाया।

हालांकि, हाल ही के मुकाबलों में स्मिथ का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उन्होंने अटैक के कई रूप दिखाए हैं, जिनकी वजह से वो रोडटंग को हराकर खिताब अपने नाम करने की कोशिश में होंगे।

वॉल्टर गोंसाल्वेस के खिलाफ 32 वर्षीय स्टार ने फेक पंचों और किक्स लगाकर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाहिए और मौके मिलते ही घातक वार किए। इसने उन्हें विरोधी पर लिवर शॉट जड़ने का मौका दिया। ये रोडटंग के अटैक को रोकने का अच्छा हथियार साबित हो सकता है।

#3 रोडटंग की एल्बोज़

जब पहली बार रोडटंग का सामना स्मिथ से हुआ तो उन्हें सबसे ज्यादा कामयाबी एल्बोज़ के जरिए मिली थी।

दर्जनों कोहनी के वार खाकर ब्रिटिश स्टार के चेहरे की रंगत बदल गई थी और पहले ही राउंड में वो लहूलुहान हो गए। इस बार भी “द आयरन मैन” इसी रणनीति पर काम कर सकते हैं।

जब भी स्मिथ ने अपने हुक्स के लिए जगह छोड़ी तो रोडटंग ने अंदर की तरफ आकर उन्हें चोट पहुंचाई।

#4 स्मिथ का अपने गेम प्लान पर बने रहना

स्मिथ ने माना कि पहले मैच में उनकी सबसे बड़ी गलती ये थी कि उन्हें लगा मजबूत और शारीरिक क्षमता के हिसाब से वो डटकर सामना करने पर रोडटंग को हरा सकते हैं।

हालांकि, उनकी मजबूती ने उन्हें कभी निराश नहीं किया है, लेकिन “द आयरन मैन” के खिलाफ रणनीतिक गलती की वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

स्मिथ अब अपने गेम प्लान पर टिके रहकर काफी फायदा उठा सकते हैं। उनके कॉर्नर में काफी अनुभवी कोच हैं, जिन्होंने कई सारे वर्ल्ड चैंपियन बनाने में मदद की है। उन्हें अपने कोचों की बातों पर भरोसा करते हुए आगे बढ़ना होगा।

ब्रिटिश स्टार को ONE Championship में कुछ समय हो गया है, ऐसे में वो बड़े मैच के दबाव के कारण अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रख पाएंगे।

मॉय थाई में और

Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38