रीनियर डी रिडर Vs. एनातोली मालिकिन II: मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

EV 0737 scaled

ONE 166: Qatar के मेन इवेंट में रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर पिछली हार का हिसाब बराबर करने के मूड में होंगे, जब उनका सामना एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन से होगा।

मालिकिन ने दिसंबर 2022 में डी रिडर को पहले राउंड में हराकर लाइट हेवीवेट MMA बेल्ट को अपने नाम किया था। अब अपराजित रूसी सुपरस्टार इतिहास रचने की दहलीज पर हैं, अगर वो 1 मार्च को ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीत गए तो तीन डिविजन के चैंपियन बन जाएंगे।

“द डच नाइट” को हिसाब बराबर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन उनका मानना है कि करियर की पहली हार के बाद उनमें जीत की भूख बहुत अधिक है। वहीं मालिकिन पिछली जीत के बाद आत्मविश्वास में होंगे।

आइए एक नजर डालते हैं कि लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले इस ऐतिहासिक शो के मेन इवेंट मैच में जीत की कुंजी क्या रह सकती है।

#1 डी रिडर दूरी पर सही नियंत्रण बनाएं 

अपने पिछले मैच से पहले डी रिडर ने मालिकिन जैसे घातक पंच लगाने वाले फाइटर का सामना नहीं किया था और पहले कभी हार भी नहीं झेली थी। हालांकि, “स्लेदकी” की ताकत से पूरी तरह नहीं बचा जा सकता, ऐसे में उन्हें सही दूरी बनाकर रखनी होगी।

Combat Brothers टीम के प्रतिनिधि को लंबाई में 5 इंच की बढ़त है, मगर रीच में उनकी ये बढ़त सिर्फ 1.5 इंच रह जाती है। इस वजह से उन्हें अच्छी मूवमेंट करते हुए किक्स का इस्तेमाल कर मालिकिन को दूरी पर रखना होगा।

उनके लिए दूरी से क्लिंच पोजिशन में आना अच्छा रहेगा क्योंकि वो “स्लेदकी” की अटैक रेंज में जितना कम रहें, उतना बेहतर होगा।

आगे आते हुए डी रिडर को तेज और सावधान होना होगा। जूडो ब्लैक बेल्ट एथलीट को मालिकिन को ग्राउंड पर ले जाने से बहुत फायदा हो सकता है और वो खुद चाहेंगे कि मैच इसी जगह हो।

क्लिंच में जकड़कर उन्हें अपने प्रतिद्वंदी को थकाने में मदद मिलेगी, जिनका कोई भी मुकाबला अंतिम राउंड्स तक नहीं गया है।

#2 मालिकिन की रक्षात्मक रेसलिंग 

मालिकिन अच्छी तरह से जानते हैं कि डी रिडर रीमैच में क्या करेंगे। “द डच नाइट” ने अपने करियर में 11 विरोधियों को सबमिशन से हराया है और वो रूसी फाइटर को जितना हो सके मैट पर रखना चाहेंगे।

हालांकि, ये इतना आसान नहीं होगा। अब भले ही “स्लेदकी” विरोधियों को नॉकआउट करते हैं, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने रेसलिंग के बाद ही MMA में करियर बनाया है।

मालिकिन ONE में अपने खिलाफ हुए टेकडाउन के प्रयासों को विफल करने में कामयाब रहे हैं और पिछले मैच में डी रिडर के प्रयासों को छह बार नाकाम किया था, लेकिन उन्हें फिर भी “द डच नाइट” के खिलाफ सावधानी बरतनी होगी।

पिछली हार की सफलता से सीखकर डी रिडर ने जरूर खेल में सुधार किया होगा और मालिकिन नए तरह के अटैक के लिए तैयार रहेंगे।

#3 डी रिडर का टॉप गेम 

इस मैच में प्रभावशाली पोजिशन हासिल करना डी रिडर के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

“द डच नाइट” का टॉप गेम कमाल का है और उससे बच निकलना बड़ा मुश्किल काम होता है। वो परिस्थिति के हिसाब से धैर्य बनाकर रखते हैं। इसके अलावा वो विरोधी की पीठ पर भी निशाना साधते हैं और अपने शरीर के लंबे अंगों का इस्तेमाल कर रीयर-नेकेड चोक का प्रयास करते हैं।

अगर मालिकिन यहां से घुटनों के बल खड़े होने में कामयाब रहते हैं तो डी रिडर के पास टर्टल पोजिशन से अटैक करने का मौका होगा, जहां से वो डार्स चोक और सिर पर घुटनों से वार कर सकते हैं। इन दोनों पोजिशंस ने उन्होंने ONE में जीत हासिल की हैं।

#4 मालिकिन के घातक पंच 

मालिकिन के घातक पंच और विकसित हुई बॉक्सिंग की वजह से उन्हें मैच खत्म करने के लिए सिर्फ एक मौके की तलाश होती है।

रूसी स्टार को लंबी दूर से डी रिडर की स्ट्राइकिंग का कोई डर नहीं होगा और वो जानते हैं कि उनके विरोधी को टेकडाउन के लिए पास आना ही होगा।

अगर डी रिडर, मालिकिन के खिलाफ खुद का बचाव करने के लिए स्ट्रेट पंचों का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें ताकतवर राइट हैंड का शिकार बनना पड़ सकता है।

हर मौके पर मौजूदा हेवीवेट और लाइट हेवीवेट MMA चैंपियन ने अपनी शानदार मूवमेंट, फेक मूव्स और अच्छे सेटअप पेश किए हैं। अगर डी रिडर रक्षात्मक होकर अपना गार्ड ऊपर ही रखेंगे तो उन्हें शरीर पर हुक लगाने का मौका मिलेगा, जो उन्होंने अर्जन भुल्लर के खिलाफ किया था।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores